रंगपंचमी पर्व का क्या महत्व है

Importance of Rang Panchami Festival – The day of Good bye to holi .

Rang Panchami 2025 फाल्गुन के बाद नये मास की शुरुआत हो चुकी है और चैत्र मास में आने वाले पर्व और त्योहार में पहला पर्व रंग पंचमी का ही है | यह कृष्ण पक्ष की पंचमी के दिन मनाई जाती है जो 2024  में 25 मार्च बुधवार  को पड़ रही है जबकि रंग पंचमी का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जायेगा .होली के पांच दिन बाद यह पर्व आता है | ऐसी मान्यता है कि इस दिन आसमान में रंग उड़ाने से तम रज का प्रभाव कम होता है और सात्विकता गुण में बढ़ोतरी होती है |

रंगपंचमी का महत्व क्या है

किन पांच चीजो के बिना होली है अधूरी

इस दिन होती है होली उत्सव की समाप्ति

कई दिन चलने वाले होली पर्व की इस दिन समाप्ति की जाती है | इस दिन ईश्वर के साथ भक्त रंग खेलते है और आकाश में रंग उड़ा कर होली की विदाई करते है | शास्त्रों के अनुसार रंग पंचमी बुरी शक्तियों पर विजय पाने का भी पर्व है। यह कारण है कि होली का समापन रंग पंचमी से किया जाता है . 

रंग पंचमी के खास उपाय क्या है 

इस दिन राधे कृष्ण के मंदिर में जाकर उन्हें पीले पुष्प और पीले वस्त्र पहनाने चाहिए जिससे कि आपके जीवन में भी रंगों की तरह खुशियाँ आये .

पत्नी पत्नी को राधे कृष्ण को गुलाल चढ़ाकर एक घी का दीपक जलाकर सुख शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए . 

रंगपंचमी का दूसरा नाम श्रीलक्ष्मी भी है . इस दिन माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनके कमल का पुष्प , कमल गट्ठे की माला चढ़ाये . साथ ही माँ को सफ़ेद मिठाई का भोग चढ़ाये . 

ये Rang Panchami Ke Upay in Hindi में काम में लेकर आप इस पर्व पर खुशियाँ प्राप्त कर सकते है . 

फाल्गुन मास का हिन्दू धर्म में महत्व और महिमा 

अलग अलग जगहों पर ऐसे मनाया जाता है रंग पंचमी का त्योहार

~ मालवा के पठार में इस दिन जलूस निकाले जाते है जिसे गैर कहते है |

~ महाराष्ट्र में इस दिन मुख्य रूप से पूरनपोली पकवान बनाये जाते है | साथ ही मछुआरों की बस्ती में इस दिन नाच गान का कार्यक्रम रखा जाता है और शादियाँ तय की जाती है |

~ जैसलमेर में धूम धाम से लोकनृत्यों का आयोजन होता है |

~ इंदौर में इस दिन सड़कों पर रंग भरा सुगंधित जल छिड़कते है और जलूस निकालते हैं।

होली का डंडा क्या होता है और जाने शुभ मुहूर्त होली 

सारांश 

  1.  रंग पंचमी भारत के प्रसिद्ध हिन्दू त्योहारों में से एक है . इस पर्व का दूसरा नाम धुलंडी भी है . इसमे गुलाल ,रंग से खेला जाता है . हमने यहा आपको बताया कि रंग पंचमी का क्या महत्व है और इस दिन कौनसे उपाय करने से जीवन में खुशियाँ आती है .  

Post a Comment

Previous Post Next Post