कौन है वरुण देव , जाने इनसे जुडी रोचक बाते

Varun - Jal Devta Se Judi Rochak Baate : हिन्दू धर्म में वरुण देव को जल देवता के रूप में पूजा जाता है | सृष्टि के आधे से ज्यादा हिस्से पर जल ही फैला हुआ है | अत: वरुण देवता की महिमा महान है | यह जीवन देने वाला जल के स्वामी है | इनके माता पिता अदिति और ऋषि कश्यप है और इनके एक भाई का नाम मित्र है | इनका वाहन मगमच्छ को बताया गया है |

कौन है वरुण देवता जाने रोचक बाते

देवताओं के तीन वर्गो (पृथ्वी स्थान, वायु स्थान और आकाश स्थान) में वरुण का सर्वोच्च स्थान है। यह जिन व्यक्तिओ पर नाराज होते है उन्हें जलोदर रोग देते है |

अनावृष्टि के समय भगवान वरुण की उपासना प्राचीन काल से होती है। ये जलों के स्वामी, जल के निवासी हैं।

वेद पुराणों में इनकी महिमा में कई स्तुति और प्रसंग बताये गये है |

इन्हे जादुई शक्तियों का स्वामी भी बताया गया है जिनकी एक शक्ति माया नाम से प्रसिद्ध है |

वरुण के पुत्र पुष्कर इनके दक्षिण भाग में सदा उपस्थित रहते हैं।

वरुण देवता कौन है ?


इन्हे समुन्द्रो का देवता और रात्रि में आकाश के देवता के रूप में माना जाता है | फोटो में ये बादल पर विराजे हुए तो समुन्द्र में मगर पर बैठे हुए दिखाई देते है |

इनके मुख्य दो हथियार है , एक वरुणपाश और दूसरा वरुणास्त्र | वरुणपाश नागो द्वारा बना महाघातक हथियार है |

देवताओ के भरे कलश में वरुण देवता का स्थान माना जाता है | जल से भरे तांबे के कलश का पूजन करें. इसमें रोली, मोली, अक्षत, शर्करा, दूध आदि डालकर अशोक के पत्ते डालें और 108 बार ॐ अपां पतये वरुणाय नमः।॥ मंत्र का जाप करें. इसके बाद पूरे घर में इस जल का छिड़काव करें | हां, ये बात ध्यान रहे कि छिड़काव अशोक के पत्ते से ही करें.

वरुण देवता की जानकारी सार रूप में 


माता पिता अदिति और ऋषि कश्यप 
पत्नी चर्षली
पुत्र पुत्री भाद्र और वाल्मीकि
वाहन मगरमच्छ 
मंत्र ॐ वम वरुणाय नमः 
दुसरे नाम समुन्द्र देवता , जादुई शक्तियों का देवता ,प्रचेता



वरुण देव मुख्य मंत्र :

ॐ वम वरुणाय नमः Om Vam Varunaya Namaha

वरुण देव गायत्री मंत्र : 

ॐ जल बिम्बाय विद्महे नील पुरुषाय धीमहि तन्नो वरुण: प्रचोदयात् ।।

मंत्र का अर्थ : हे नीले  समुन्द्र के महादेव वरुण , मुझे उच्चतम बुद्धि प्रदान कर और मेरे मन में हमेशा वास करे . 

 

सारांश 

  1. कौन है वरुण देवता और इनके जल देवता क्यों कहा जाता है . जाने इनके परिवार और मंत्रो के बारे में विस्तार से .  आशा करता हूँ की आपको यह पोस्ट जरुर अच्छी लगी होगी . 

Post a Comment

Previous Post Next Post