हिन्दू धाम में मुख्य पाँच (पञ्च ) देवता

Hindu Dharm Me Panch Dev Kounse Hai . हमारे हिन्दू सनातन धर्म में पांच मुख्य देवी देवता (Hindu Dharm Me Panch Devta ) बताये गये है | किसी भी धार्मिक कार्य को विध्न रहित सम्पन्न कराने के लिए इन सभी पञ्चदेवो की पूजा की जाती है |

आपने भजनों में सुन रखा होगा कि 

सदा भवानी वाहिनी ,  सन्मुख रहे गणेश 

पञ्च देव रक्षा करे ब्रह्मा विष्णु महेश 

यहा इस श्लोक में पञ्च देव के बारे में बताया गया है जिसमे एक देवी भवानी दुर्गा भी है . इस श्लोक में ब्रह्मा की जगह सूर्य देव की पूजा की जाती है क्योकि ब्रह्मा जी को घर में पूजा नही होने का श्राप उनकी पत्नी से मिला हुआ है . 

हिन्दू पञ्च देवी देवता कौनसे है

हमारे धार्मिक शास्त्रों के अनुसार मुख्य पांच देवी देवता जिनके नाम है भगवान गणेशजी, हरि विष्णु जी, शिव शंकर , देवी माँ दुर्गा और सूर्य देवता | हमारा शरीर पञ्च तत्वों से बना है और हर एक तत्व के एक भगवान है |

पञ्च तत्व में पञ्च देवता 

भगवान गणेश को जल तत्व से जोड़ा गया है , भगवान विष्णु वायु तत्व से , भोलेनाथ शिव को पृथ्वी तत्व से , माँ दुर्गा को अग्नि तत्व से और भगवान सूर्य हो आकाश तत्व के देवता बताये गये है |

पञ्च तत्वों से ही हमारे शरीर का निर्माण हुआ है अत: हमें इन सभी पांच देवताओ की पूजा करनी चाहिए |

पञ्च देवताओ का महत्व 

सूर्य देवता :

सूर्य देवता प्रत्यक्ष दिखाई देने वाले देवता है जो हमारी धरती पर जीवन के लिए बहुत ही जरुरी है . यदि ये ना होते तो पृथ्वी बहुत ही ज्यादा ठंडी हो जाती और जीवन असंभव हो जाता .

गणेश देवता : 

भगवान श्री गणेश को प्रथम पूज्य देवता का पद प्राप्त है . कोई भी पूजा बिना गणेश पूजा के संभव नही हो सकती है . अत: गणेश जी की पूजा सबसे पहले की जाती है . इन्हे विध्नहरण मंगलकरण कहा जाता है .

भगवान विष्णु  : 

भगवान श्री हरि विष्णु जगत के पालनकर्ता है . जो पालनकर्ता है वो पूजनीय है अत: भगवान विष्णु और उनके अवतारो की पूजा भी बहुत जरुरी बताई गयी है . 

भगवान शिव   : 

शिव पुराण में बताया गया है महादेव आदि अनंत है . इनकी उत्पति का किसी को भी पता नही है . इन्हे संहारक कहा जाता है . शिव की पूजा शिवलिंग के रूप में की जाती है .  ये गणेश और कार्तिकेय के पिता है . 

दुर्गा माँ 

दुर्गा माँ का जन्म समस्त देवी देवताओ की शक्ति से हुआ है और इन्हे आदि शक्ति भी कहा जाता है . इनका जन्म महिषासुर का वध करने के लिए हुआ था . 

Conclusion (निष्कर्ष ) 

तो दोस्तों इस आर्टिकल में आपने हिन्दू धर्म के पांच मुख्य देवताओ के बारे में जाना जिनकी सबसे ज्यादा पूजा पाठ करने का विधान है . हमने बताया क्यों इन देवताओ की पूजा मुख्य मानी गयी है . 

गाय का हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्व है , कैसे आइये जाने

Post a Comment

Previous Post Next Post