किस देवी देवता के मंत्रो के जप के लिए कौनसी माला

Kis Devi Devta Ke Mantra Ke Liye Kounsi Mala Kaam Me Le .  तंत्र मंत्र की दुनिया में सबसे बड़े आराध्य देव भगवान शिव और उनके एक रूप काल भैरव की पूजा की जाती है जबकि माँ शक्ति के रूप में महाकाली की साधना करते है | यह तामस रूप के देवता है | जबकि भगवान विष्णु और उनके अवतार , माँ दुर्गा , गणेश सात्विक देवता में गिने जाते है |

एकाक्षी नारियल क्या होता है और जाने पूजा में इसका महत्व 

kis mala se jape mantra


इन सभी के अलग अलग मंत्र जप करने की विधि है और सभी के लिए अलग अलग माला मंत्र जाप में काम में ली जाती है | देवी देवताओ के बीज मंत्र में माला और आसन का बहुत महत्व है | 

इस आर्टिकल में हम यही जानेंगे कि यदि आप किसी देवी देवता का मंत्र जप रहे है तो उसके लिए कौनसी माला आपको काम में लेनी चाहिए . 

पूजा में जरुर रखे ये 10 जरुरी चीजे , नही तो अधूरी रहती है पूजा

देवी देवता के मंत्रो का जाप किस माला से करे

भगवान सूर्य के लिए :

सूर्य भगवान जाग्रत प्राणदाता देवता है , इनकी विशेष पूजा रविवार को की जाती है .  माणिक्य, गारनेट, बिल की लकड़ी की माला का उपयोग करे |

भगवान शिव शंकर के लिए :

इनके लिए रुद्राक्ष की माला काम में ले |

माँ दुर्गा के लिए :

माँ शेरोवाली के मंत्रो का जप करने के  लिए लाल चन्दन की माला से जप करे |

माँ लक्ष्मी के लिए :

कमलट्टे की माला से माँ लक्ष्मी की आराधना और मंत्र जप  जल्दी सफल होते है | माँ लक्ष्मी धन को देने वाली देवी है जो कमल के पुष्प पर विराजमान है . 

भगवान हरि विष्णु के लिए :

तुलसी या चन्दन की माला का प्रयोग आप भगवान विष्णु के मंत्रो के लिए कर सकते है  |

माँ अम्बिका की पूजा में :

माँ अम्बिका के मंत्रो को जपने के लिए आप  स्फटिक माला काम में ले |

माँ काली के मंत्र जप :

माँ काली के लिए नील कमल या काली हल्दी की माला से मंत्र जाप करे |

बगलामुखी :

बगलामुखी को पीला रंग बहुत पसंद है अत:  पीली हल्दी की माला माँ बगलामुखी के मंत्रो के लिए काम में ले  | इसके अलावा देवगुरु बृहस्पति के मन्त्र भी आप इस माला से जप सकते है . 

भारत की पवित्र धार्मिक नदियाँ कौनसी है ?

घर पर रखते हैं गंगाजल, तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां 

सारांश 

  1. इस आर्टिकल में हमने बताया कि किस माला से कौनसे देवी देवताओ के मंत्रो का जाप किया जाता है . यहा आपको उस माला के रंग या उसके स्वरुप से पता चला कि कौनसे देवता उक्त माला द्वारा जप से प्रसन्न होते है .  

Post a Comment

Previous Post Next Post