पूजा में जरुर रखे ये 10 जरुरी चीजे

Pooja Path Me Jaruri 10 Chije . हम हमारे घरो में एक जगह अपने आराध्य भगवान की भी बनाते है जिसे हम पूजा घर (Pooja Ghar) के नाम से जानते है | पूजा घर वो शांति की जगह होती है जहा हम सुबह शाम अपने देवी देवताओ की पूजा करते है | हमारे धर्म में पूजा स्थल त्यौहारों के दिनों में सबसे अहम जगह बन जाता है जब हम पुरे परिवार के साथ पूजा अर्चना करते है | पूजा पाठ में कुछ जरुरी चीजो को पूजन में जरुर शामिल करना होता है नही तो पूजा अधूरी ही रह जाती है . 

pooja me jaruri 10 chije

एकाक्षी नारियल क्या होता है और जाने पूजा में इसका महत्व 

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे की की वे कौनसी चीजे है जो पूजा घर में जरुर होनी चाहिए जिससे की पूजा का फल हमें अच्छे से मिले | इस बारे में गरुड़ पुराण में बताया गया है की पूजा पाठ में कौनसी 10 जरुरी चीजे होती है . 

पूजा घर में जरुर होनी चाहिए ये चीजे

1 ) देवी देवताओ की मूर्ति या फोटो : जिस देवी देवता की आप पूजा करते है उनकी फोटो या मूर्ति घर के मंदिर में रखी हो | ज्यादातर घरो में पूजा स्थल में पारद शिवलिंग , दुर्गा , लड्डू , गोपाल , गणेश और लक्ष्मी मैया की फोटो या मूर्ति होती है | यहा ध्यान रखे की एक देवता की एक ही फोटो या मूर्ति हो |

2 ) अक्षत : अक्षत यानि चावल का पूजा घर में होना बहुत जरुरी है | इसके बिना पूजा को पूर्ण नही माना जाता है | यह धान का प्रतिनिदित्व करता है |

3 ) गरुध घंटी : पूजा आरती के बाद घर में नकारात्मक उर्जा को बाहर करने के लिए घंटी बजाई जाती है | इसलिए पूजा घर में गलत शक्तियां विध्न नही डाले , इसी कारण पूजा घर में गरुध घंटी होना जरुरी है | मंदिर में जाने पर क्यों बजाते है घंटी

4) चन्दन : चन्दन को तिलक और श्रंगार के लिए काम में लिया जाता है जो की शीतलता का प्रतीक है | देवी देवताओ के स्नान के बाद उन्हें चन्दन लगाना चाहिए |

5) पंचामृत : दूध, दही, शहद, गौ माँ का घी व शुद्ध जल के मिले हुए द्रव्य पंचामृत कहा जाता है | इस द्रव्य से देवी देवताओ को स्नान कराया जाता है और फिर इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है |

6) भोग प्रसाद : अपने आराध्य देवी देवता के पसंद के अनुसार उन्हें भोग प्रसाद अर्पित करना चाहिए |

पूजा में पंचोपचार पूजन विधि क्या है 

7) पुष्प : अपने आराध्य देवी देवताओ को पसंद आने वाले पुष्प उन्हें अर्पित करे या उन पुष्पों की माला पहनाये |

8) धुप और दीपक : पूजन के समय सुगन्धित धुप जलाना चाहिए | इससे वातारण में सकारात्मकता आती है | इसके साथ रोशनी के लिए मिट्टी का दीपक जिसमे शुद्ध घी हो , प्रज्वलित करना चाहिए |

9) रोली : लाल रंग की रोली तिलक करने के काम में आती है | इसे भी पूजा घर में जरुर रखना चाहिए |

10) बैठने के लिए आसन : हमारे धर्म में बताया गया है की जब हम बैठकर पूजा पाठ करते है तो तरंगो के रूप में दैवीय शक्ति हमारे आस पास होती है |

यदि हमने कोई भी आसन बिछा नही रखा तो वे शक्ति हमारे अन्दर आकर जमीन में चली जाती है | इसलिए उस शक्ति को अन्दर समाये रहने के लिए सबसे अच्छा आसन कुशा का बताया गया है | कुशा एक तरह की पवित्र घास होती है जिसका जिक्र पुराणों में बहुत बार किया गया है . 

घर के मंदिर में है शिवलिंग तो ध्यान रखे ये जरुरी बाते 

Post a Comment

Previous Post Next Post