देवी देवताओ को प्रिय भोग

Devi Devta Or Unke Priya Bhog Kounse Hai . हिन्दू धर्म में पूजा का एक विशेष भाग होता है अपने आराध्य को भोग लगाना | भोग के रूप में मिठाइयाँ , दूध , दही , फल, रोटी, चावल और अन्य पवित्र खाने योग्य चीजो को शामिल किया गया है | यही भोग फिर प्रसाद बनकर भक्तो में बाँट दिया जाता है | इसे शास्त्र भाषा में ‘नैवेद्य’ कहा जाता है |

हिन्दू धर्म में किस देवी देवता का कौनसा वाहन है 

किस देवी देवता को कौनसा भोग प्रिय है


हर देवी देवता को अलग अलग भोग प्रिय होते है जो हम्हे शास्त्रों और पुराणों से पता चलता है | भगवान कृष्ण को माखन मिसरी का तो हनुमानजी को गुड चन्ने और केले का भोग अति प्रिय है |

आइये जानते है की किस देवी देवता को कौनसा भोग प्रिय है |

भगवान शिव : इन्हे चिरौंजी भांग धतुरा अति प्रिय है | शिवरात्रि पर गाजर और बेर विशेष रूप से चढ़ाये जाते है  | यह चीजे शिव जो को प्रसन्न करती है . 

विष्णु भगवान : इन्हे खीर और सूजी के हलवे का भोग लगाना चाहिए | भोग में तुलसी की पत्ती जरुर डाले | हलवे में पंच मेवे जरुर डाले |

माता लक्ष्मी : इन्हे श्वेत और पिली मिठाई अति प्रिय है | पीले मीठे चावल का भोग लगाना भी इन्हे पसंद है |

सरस्वती माँ : इन्हे श्वेत मिठाई , चावल , दूध , दही का भोग लगाना चाहिए |

माँ दुर्गा : इन्हे हलुवा , मिठाई , अनार , केले अति प्रिय है | नवरात्रि के हर दिन इन्हे भोग लगाना चाहिए |

हनुमान जी : इन्हे पेड़े , गुड चन्ने और केले अति प्रिय है | भोग के बाद इन्हे लौंग वाला पान जरुर चढ़ाये |

भैरव नाथ जी : इन्हे उड़द की दाल से बने पकवान , काले तील और उसके लड्डू प्रिय है | कुछ इन्हे मदिरा भी चढाते है |

काली माँ : इन्हे भी भैरव जी को लगाने वाले भोग प्रिय है | अनार इन्हे सबसे अधिक प्रिय है |

हमारा यह भी मानना है की प्रेम भाव से जो भी आप अपने आराध्य को अर्पित करेंगे वो उन्हें स्वीकार कर लेंगे | भोग में श्रद्दा , निष्ठा और प्रेम भाव होना जरुरी है |

किस देवी देवता को कौनसा फूल चढ़ाना चाहिए 

सारांश 

  1. हिन्दू धर्म के मुख्य देवी देवताओ को कौनसे भोग प्रसाद प्रसन्न करते है . आइये जानते है .  आशा करते है कि आपको यह पोस्ट बहुत अच्छी लगी होगी . 

Post a Comment

Previous Post Next Post