इन चीजो को भूलकर भी ना लगाएं पैर, जीवन हो जाएगा बर्बाद

Jeevan Me Kabhi Bhi Enke Pair Nahi Lagana Chahiye : हमारे प्राचीन संस्कार आदर और मानवीय मूल्यों के घोतक है | इनके पीछे वैज्ञानिक कारण और आध्यात्मिकता भी जुड़ी हुई है | भारतीय संस्कृति में बड़ो के चरण स्पर्श का आशीष प्राप्ति का भी महत्व अत्यधिक है | यह छोटो का बड़ो के पीछे सम्मान को दर्शाता है | मान्यता है कि आशीर्वाद देने वाले के हाथो से कुछ ऐसी सकारात्मक उर्जा चरण स्पर्श करने वाले के सिर में प्रवेश करती है जो भाग्योदय करने वाली होती है | आज हम इस लेख में उनके बारे में बताएँगे जिन्हें कभी पैर नही लगाना चाहिए |

किन चीजो पर पैर नही लगाना चाहिए

दान करते समय ध्यान रखने वाली मुख्य बाते क्या है 

ब्राह्मण

हिंदू समाज में ब्राह्मण को हमेशा पूजनीय माना गया है | वे ज्ञान के भंडार और अच्छी शिक्षा देने वाले होते है | ईश्वर का मार्ग दिखाने वाले ब्राह्मणों का सम्मान हमें हमेशा करना चाहिए | कभी भी इनके पैर नही लगाने चाहिए अन्यथा आप पाप के भागी बनते है |

छोटी कन्याये

नवरात्रि में अंतिम दिन छोटी कन्याओं को देवी तुल्य माना जाता है | हिन्दू धर्म में प्रबल मान्यता है कि छोटी कन्याये वैष्णो देवी का रूप है अत: कभी भी इनके पैर नही लगाने चाहिए | ना ही इनके साथ कभी बुरा व्यवहार करना चाहिए |

अग्नि या अग्नि के पात्र के

आग या अग्नि को हिंदू धर्म में अग्नि देवता के रूप में पूजा जाता है | बिना अग्नि के कोई पूजा पूर्ण नही होती है | सूर्य भी अग्नि का ही पुंज है | इनके बिना जीवन संभव नही है | अत: अग्नि देवता या उनके दीपक या किसी भी पात्र के कभी पैर नही लगाना चाहिए ।

गुरु

गुरु को ईश्वर से भी ऊपर माना गया है क्योकि गुरु से ही ज्ञान प्राप्त होता है | ज्ञान से भक्ति और साधना और फिर इससे भगवान | माँ को सबसे पहला गुरु माना गया है फिर वे सभी चीजे गुरु के समान है जिससे हम सीख सकते है | गुरु के पैर लगाने को महापाप बताया गया है |

बुजुर्गो के

घर के बड़े बुजुर्गो का कभी पैर अपमान नही करना चाहिए घर के बड़े बूढ़े अपने आप आपके घर के गुरु और ईश्वर दोनों बन जाते हैं। ऐसे में उन्हें कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए। उनकी सेवा करना बहुत ही अच्छा होता है। आपके घर के बुजुर्ग आपकी घर की ढाल होते हैं। हमेशा उनकी सेवा करें और उनके साथ कभी बुरा नहीं करना चाहिए।

भगवान की फोटो , प्रतिमा और धार्मिक किताबो के

कभी भी भगवान की फोटो , प्रतिमा या धार्मिक किताबो और ग्रंथो के पैर नही लगाना चाहिए | पैर लगाना उस ईश्वर का अपमान करना है जिसने यह समस्त जगत बनाया है |

भोजन

भोजन हमारे शरीर के लिए जीवनदाता का काम करता है . इसे अन्न देवता के रूप में स्थान प्राप्त है . शास्त्रों में बताया गया है कि खाने वाले भोजन पर कभी पैर नही लगाना चाहिए . इससे भोजन की देवी अन्नपूर्णा रुष्ट हो जाती है 

विद्या , कला यन्त्र 


दोस्तों आपने रामायण में देखा होगा कि श्री राम ने शिव जी के धनुष को आसानी से उठा लिया था जबकि दुसरे लोग तो उसे हिला भी नही सके . इसका कारण था कि श्री राम ने सबसे पहले उस धनुष को प्रणाम किया , उसे सम्मान दिया था . ऐसा ही हमारे साथ भी है . हम यदि विद्यार्थी है तो हमें हमारी विद्या रूपी किताबो और पेन पेंसिल का सम्मान करना चाहिए , उन्हें कभी पैर नही लगाना चाहिए .

यदि हम कला प्रेमी है तो तो हमें हमारे यंत्रो या उपकरणों के भी कभी पैर नही लगाने चाहिए .  

माथे पर तिलक लगाने के क्या फायदे होते है


सारांश 

  1. तो मित्रो आपने इस आर्टिकल के माध्यम से जाना कि वो कौनसी चीजे है जिनके पैर नही लगाना चाहिए , यदि आप उनके पैर लगाते है तो यह आपको दोष देता है .  आशा करता हूँ कि यह पोस्ट आपको जरुर पसंद आई होगी . 

खडाऊ पहनने के क्या फायदे होते है

Post a Comment

Previous Post Next Post