महासागरो से जुड़ी रोचक बाते और फैक्ट्स

Top Interesting Facts about Oceans  आप सभी जानते है कि हमारी धरती पर 70% पानी होता है . इस पानी का सबसे बड़ा भाग महासागर है . हमारी धरती पर 5 सबसे बड़े महासागर है . सौरमंडल में सिर्फ हमारी पृथ्वी ही एकमात्र ऐसी है जहाँ पानी के समुन्द्र पाए जाते है . समुन्द्र इतने विशाल और गहरे होते है कि आज तक हम 20% से भी ज्यादा इनके बारे में जान नही पाए है .

इतने बड़े महासागरो के होने के कारण धरती का सिर्फ 20 प्रतिशत ही भाग दिखाई देता है जो रहने लायक है . 

    महासागरो से जुड़ी रोचक बाते और फैक्ट्स

    आज हम इस आर्टिकल में समुन्द्र से जुड़ी जरुरी रोचक बाते जानेंगे (Interesting Facts About Oceans ) 

    कौनसे है पांच महासागर 

    हमारी पृथ्वी पर 5 महासागर निम्न है . प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) , अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) ,हिन्द महासागर (Indian Ocean) , आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean) और अंटार्कटिक महासागर (Mediterranean Sea) है . 

    इसमे सबसे बड़ा महासागर प्रशांत है उसके बाद दुसरे नंबर पर आर्कटिक सागर फिर हिन्द महासागर का नाम आता है . 

    सबसे बड़ा महासागर कौनसा है ? 

    सबसे बड़ा महासागर का नाम है - प्रशांत महासागर . इसका क्षेत्रफल 6,36,34,000 वर्ग मील है . आप जानकर चौंक जायेंगे यह दुनिया के दुसरे नंबर के बड़े महासागर अटलांटिक से भी दुगुना है . यह अन्दर से 10 किमी यानी की 36000 फीट  तक गहरा है . 

    पढ़े :-दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील से जुड़ी रोचक बाते 

    सबसे छोटा महासागर कौनसा है 

    सबसे छोटा महासागर का नाम है भूमध्य सागर है जिसे इंग्लिश में Mediterranean Sea भी कहा जाता है   .यह सिर्फ 25 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है . इस महासागर की औसत गहराई 1500 मीटर की है जबकि यह महासागर सबसे गहरा एक जगह है जो 5.2 किमी का है . 

    महासागरो में जीवन किस तरह है ? 

    आप जानकर चौंक जायेंगे कि हमारी धरती पर जितने जीव जंतु और पेड़ है उनका 94 % भाग तो महासागरो में ही पाया जाता है . यानी की थल पर रहने वाले जीव सिर्फ 6% ही है . 

    वैज्ञानिको ने बताया कि 10 लाख से ज्यादा जीव जन्तुओ और पेड़ पौधो की प्रजातियाँ समुन्द्र में पाई जाती है .  

    50%- 80% ऑक्सीजन महासागरो से      

    आपको जानकर आश्चर्य होगा कि महासागरो से 50-80% ऑक्सीजन प्राप्त होती है जो जीवन के लिए बहुत जरुरी होती है . समुन्द्र दुनिया में फ़ैल रही कार्बन डाई ऑक्साइड को अवशोषित कर लेते है और वातावरण में प्राणवायु बढ़ाते है . 

    समुन्द्र में बहुत से पेड़ पौधे पाए जाते है जो कार्बन डाई ऑक्सिजन को अवशोषित करते है . 

    ➜ अंतरिक्ष से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी जिसे जानकर आप चौंक पड़ेंगे

    समुन्द्र की गहराई कितनी होती है ? 

    समुन्द्र की गहराई औसतन 7 किमी तक हो सकती है .सबसे गहरा बिंदु मारियाना ट्रेंच है, जो समुन्द्र में  10.9 किमी गहरा है . यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना द्वीपसमूह से 200 किलोमीटर  पूर्व में स्थित है. यह इतना गहरा है कि इसमे पूरा माउंट एवरेस्ट आने के बाद भी 2 किमी की जगह बच जाये . 

    महासागर कब और कैसे बने  

    धरती के वैज्ञानिको ने अपने शौध से पता लगाया है कि धरती की शुरुआत में ही महासागर बन चुके थे . इनकी उम्र 100 करोड़ साल पहले की है . 

    धरती पर जीवन की शुरुआत सबसे पहले महासागरो से हुई है . सबसे पहले जलीय जीव जन्मे थे . 

    हर साल बढ़ रहा है जल स्तर 

    अन्टार्टिका की बर्फ पिघनले के कारण हर साल समुन्द्र का जल स्तर बढ़ रहा है . 20वी सदी में तो हर साल जल स्तर 1.75 मिली लीटर की दर से बढ़ रहा है . 

    पहले इतना जल स्तर 100 सालो में बढ़ता था . इस तरीके से आने वाले सालो में तो जल स्तर और भी अधिक बढ़ जायेगा जिससे कि समुन्द्र के आस पास के आइलैंड समुन्द्र में डूबने की कगार पर आ जायेंगे . 

    वैज्ञानिको के अनुसार प्रदुषण का बढ़ना , सूर्य की गर्मी का बढ़ना  और मौसम में परिवर्तन ही इसका कारण है जो आने वाले समय में विनाश की और ईशारा करते है .  

    महासागरो से जुड़े अन्य रोचक तथ्य 

    >>क्या आपको पता है कि समुन्द्रो का यदि पूरा जल सुखा दिया जाये तो उसमे कितना नमक मिलेगा . यह परत 500 फीट मोटी होगी . 

    >>अभी भी हमारे वैज्ञानिको ने सिर्फ 20% ही समुन्द्र की जानकारी प्राप्त की है क्योकि समुन्द्र बहुत ही गहरा होता है और उसके अन्दर जाना बहुत ही कठिन कार्य होता है . 

    जितना आप समुन्द्र के निचे जाते है , उतना ही अंधकार और पानी का भार आप पर बढ़ता जाता है . जितनी गहराई तक आप निचे जायेंगे पानी भी उठाना ही ठंडा होता जायेगा और ऑक्सीजन की मात्रा भी कम होती जाएगी . 

    >> क्या आप जानते है कि प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर जिस अलास्का की खाड़ी में मिलते है तो उनका मिलाप आँखों से साफ़ देखा जा सकता है . इसका कारण है कि दोनों के पानी का  रंग अलग अलग होता है और जो मिक्स नही होता है .  

    >> एक देश से दुसरे देश में माल का इम्पोर्ट एक्सपोर्ट 90% समुन्द्र के रास्ते से ही किया जाता है जिसमे मर्चेंट नेवी काम करती है . 

    >> क्या आपको पता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका का आधा भाग जल के निचे ही है . 

    >> आप जानकर चौंक जायेंगे की हिंदी महासागर का जल का तापमान कभी कभी 36 डिग्री से भी ज्यादा हो जाता है . 

    >> समुन्द्र खजाने के मामले में भी बहुत मालामाल है . इसमे ना जाने कितना टन सोना चांदी गिरा पड़ा है . शुरू से ही बड़े बड़े जहाज समुंद्री सफ़र से खजाना एक देश से दुसरे देश तक ले जाते रहे है और कई बार जहाजो के डूबने से यह अमूल्य खजाना समुन्द्र के तल में समा गया है . 

    >> समुन्द्र के अन्दर भी भूकंप आते है जिससे की सुनामी का निर्माण होता है . इस सुनामी में समुन्द्र की लहरे 30 -40 फीट तक उछाल मार कर किनारों पर बड़ी तबाही लाती है . सुनामी को एक बड़ी प्राकृतिक आपदाओ में गिना जाता है . 

    >> विज्ञान ने कितनी भी तरक्की कर ली हो पर आज तक सही तरीके से महासागरो की गहराई नही नापी जा चुकी है . ना ही कोई व्यक्ति महासागर के तल तक पहुँच पाया है . इसका कारण है कि हम जितना ज्यादा समुन्द्र की गहराई में जाते है , उतना ही उपरी पानी का दवाब हम पर पड़ता है और साथ ही पानी भी बहुत ज्यादा ठंडा होता जाता है . इसके साथ ही समुन्द्र की गहराई में अँधेरा भी अपने चरम पर होता है . 

    ➜ तारो के बारे में रोचक तथ्य जो आपको चौंका देंगे 

    Conclusion (निष्कर्ष )

    दोस्तों इस आर्टिकल में आपने महासागरो से जुड़ी रोचक बातो के बारे में जाना जो आपके सामान्य ज्ञान के लिए बहुत जरुरी है . यहा हमने बताया कि सबसे बड़े महासागर क्रम के अनुसार कौनसे है . समुन्द्रो से जुड़ी रोचक बाते क्या है आदि . 

    आशा करता हूँ कि यह पोस्ट (महासागरो और समुन्दरो  से जुड़े फैक्ट्स ) Top Facts About Oceans  आपको पसंद आई होगी .

    यदि इस पोस्ट को लेकर आप कोई सुझाव देना चाहते है तो आप कमेंट के माध्यम से हमें बता सकते है . हमारी पूरी कोशिश रहेगी की हम आपके कमेंट पर सुधार कर सके . 

    ➜ कैलाश पर्वत से जुड़ी चौंकाने वाली बाते और फैक्ट्स

    ➜ हिमालय से जुड़े ऐसे अनोखे राज जो हैरान कर देंगे 


    Post a Comment

    Previous Post Next Post