संसार की सबसे लम्बी नदी नील के बारे में अद्भुत बातें 

Nile River Facts in Hindi . वैसे तो इस संसार में तीन चौथाई पानी है पर पीने लायक पानी के लिए नदियों को ही जाना जाता है . संसार में 165 मुख्य बड़ी नदियाँ है जिसमे से सबसे बड़ी दो नदियाँ मिश्र की नील और अमेज़न नदी को माना गया है . यह दोनों ही 6500 किमी करीबन लम्बी है . हमने पहले आपको अमेज़न नदी के बारे में रोचक जानकारी दे दी थी . 

Amazing Facts About River Nile

नील नदी अफ्रीकन देशो के लिए एक कुदरत का वरदान है जिसका पानी 11 से ज्यादा देशो में अरबो लोगो के प्राणदाता  है .

लोग इसके पानी के भरोसे ही जी रहे है .  आज हम इस आर्टिकल में उत्तरी अफ्रीका में बहने वाली नील नदी के बारे में रोचक बाते जानेंगे , जिससे आपको इस नदी की खासियत और विशेषता का पता चलेगा .  

मनोविज्ञान से जुड़े रोचक फैक्ट्स से जाने मानव स्वभाव

 संसार की सबसे लम्बी नदी नील के बारे में ज्ञान भरी बातें 

Hindi Facts About Longest River The Nile . 

➜ इस नदी का नाम ग्रीक भाषा में आने वाले शब्द Neilos से पड़ा है जिसका अर्थ होता है नदी . 

➜उत्तरी पूर्वी अफ्रीका में बहने वाली नील नदी , दुनिया की सबसे लम्बी नदी के रूप में जानी जाती है जो 6,695 किमी लम्बी है . 

Nile River In Africa


➜ नील नदी विक्टोरिया झील से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े मरुस्थल के पूर्वी दिशा में बहते हुए भूमध्य सागर में समा जाती है . 

➜ प्राचीन काल में इस नील नदी को इजिप्ट (Egypt) की नदी माना जाता था पर यह नदी इजिप्ट ही नही बल्कि 11 देशो में बह कर निकलती है . 

➜ नील नदी जिन देशो में निकलती है उनके नाम है - तंज़ानिया , यूगांडा , रवांडा , डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो , दक्षिणी सूडान , सूडान , केन्या , इथोपिया , बुरुंडी , एरितेरा आदि . 

➜ इस नदी में दो बड़ी धाराए मिलती है . एक सफ़ेद नील (White Nile) जो दक्षिणी सूडान से  और दूसरी नीली नील (Blue Nile ) इथोपिया से मिलती है . 

पढ़े :- दुनिया का सबसे बड़ा जगंल है अमेज़न रेनफारेस्ट जाने रोचक बातें 

➜ अंत में यह सारी धाराए मिलकर जो नील नदी बनती है वो भूमध्य सागर (Mediterranean Sea ) में मिल जाती है 

➜ क्या आप जानते है कि इजिप्ट के नार्थ अफ्रीकन लोग इस नदी को अपनी माँ समान मानते है , यह नदी उन्हें पीने और खेती के लिए साफ़ पानी देती है . इसलिए हर साल अगस्त में  वफ़ा-एन-नील  नाम से दो सप्ताह  का पर्व नील नदी को शुक्रिया करने के लिए मनाया जाता है . 

➜ नील नदी की एक ख़ास बात यह है कि इसमे दुनिया के सबसे बड़े मगरमच्छ पाए जाते है . 

Nile Crocodile Largest in The World

➜ पहले नील नदी में बरसात के दिनों में पानी बहुत ज्यादा आ जाता है और यह नदी आस पास के देशो में बाढ़ का कारण बन जाती थी .  आज से 50 साल पहले 1970 में इस पर असवान डैम बना दिया गया है जिससे अब नील नदी में आने वाले अतिरिक्त पानी को रोक कर रख सकते है जिससे की बाढ़ नही आये . 

➜ क्या आप जानते है कि नील नदी का प्रवाह की दिशा दक्षिण से उत्तर की तरफ है . 

➜ आपको हमने पहले बताया था कि यह नदी 11 देशो से होकर बहती है अत: इन देशो में जाने के लिए यह नदी जल यातायात के एक मुख्य साधन है . इसमे बोट के माध्यम से एक देश के लोग दुसरे देश जाते है . 

➜  नील नदी हजारो प्रजातियों के जलचरो का वास है . यहा अफ्रीकन अजगर (ऐनाकोंडा ) इस नदी में देखे जाते है . 

➜  नील नदी कई ऐसे सूखे देशो में एकमात्र पानी का साधन है . इसमे दुनिया की सबसे सुखी और गर्म  डल्लोल (अफ्रीका, इथिओपिया) भी शामिल है . इसके साथ आस्वान देश जहाँ 12 साल तक वर्षा नही होती है , पीने के पानी के लिए नील नदी पर निर्भर रहता है . 

धरती की ऐसी आठ जगह , जहा ग्रेविटी अजीबोगरीब है 

Conclusion (निष्कर्ष )

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के बारे में जाना . यहा आपने जाना कि इस नदी का उद्गम स्थल कौनसा है और यह अंत में किस सागर में मिलती है . 

साथ ही हमने बताया कि कैसे यह करोडो लोगो को पीने का पानी 11 देशो में उपलब्द कराती है . इस नील नदी का महत्व क्या है और क्यों इसे जीवनदायिनी नदी माना जाता है . 

आशा करता हूँ आपको नील नदी से जुड़े रोचक तथ्य अच्छे लगे होंगे . 

यदि इस पोस्ट को लेकर आप कोई सुझाव देना चाहते है तो आप कमेंट के माध्यम से हमें बता सकते है . हमारी पूरी कोशिश रहेगी की हम आपके कमेंट पर सुधार कर सके . 

मानव शरीर से जुड़े रोचक तथ्य कौनसे है ? 

Post a Comment

Previous Post Next Post