क्यों कहलाता है यह दिन देवताओ की दीपावली

Why it is called Dev Deepawali – What Reasons Behind it .

देव दिवाली अर्थात देवताओ द्वारा दिवाली का त्योहार  मनाया जाना | शास्त्र कहते है इस दिन देवी देवता दिवाली बनाने काशी में गंगा के घाटो पर आते है दीपक जलाते है | वे अद्रश्य रूप में स्वर्ग से आकर इस त्योहार  को मनाते है .

kartik poornima me dev diwali

कब आती है देव दिवाली 2023  :

दिवाली के पंद्रह दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा को यह आती है | इस बार यह साल 2023 में 12 November को आ रही है |

देव दिवाली पर देवता क्यों प्रसन्न होते है :

इस दिन देवी देवताओ को अत्यधिक प्रसन्नता प्राप्त हुई थी और वे अपनी खुशियों का आनंद लेने के लिए दिवाली मनाते है |

शास्त्रों के अनुसार इस दिन सायंकाल में भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था | इसी दिन उनके वामन अवतार ने बलि को सबक सिखाकर पुनः बैकुंठ लोक आये थे | उन्ही के स्वागत में देवताओ ने दीप जलाकर देव दिवाली मनाई थी | भगवान शिव ने इसी दिन त्रिपुरासुर और उसकी असुरी सेना का संहार किया था और देवताओ ने इस दिन भी दीप जलाकर खुशियाँ मनाई थी | इसी कारण इसे त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है |

dev diwali parv


काशी शहर में देव दिवाली एक प्रमुख त्यौहार है | देश विदेश से भक्त इस महा गंगा आरती का भाग बनने आते है | इन पावन घाटो पर हजारो दीपक प्रज्जवलित किये जाते है | महा गंगा आरती और आतिशबाजी की जाती है | काशी के ये घाट किसी देव लोक से कम नही लगते और इतना सुन्दर आध्यात्मिक नजारा होता है की मन आस्था में भाव विभोर जो जाता है | अलौकिक दृश्य होता है जब गंगा नदी में प्रज्ज्वलित दीपक छोड़े जाते है |

घर में भी मनाये देव दिवाली :

जिस घर में इस दिन संध्या के समय दीपक प्रज्जवलित किया जाता है उस घर में कभी कोई अभाव नही रहता | इस दिन भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार की पूजा करनी चाहिए और शिव जी के त्रिपुरारी बनने की कथा को सुनना चाहिए . यह दिन भी दीपोत्सव का है अत: घर में और मंदिर में दीपक जलाने चाहिए . 

हरिद्वार में होगा बड़ा उत्सव

हरिद्वार में भी कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए लक्खी भीड़ आती है .हर की पौढ़ी पर श्रद्दालुओ की अपार भीड़ गंगा स्नान के बाद गंगा आरती के दर्शन करती है . साथ ही फिर दीप दान , अन्न , वस्त्र दान करके पुण्यो को कमाया जाता है . गंगा के घाट शाम को दीपकों से सज जाते है और बड़ा ही सुन्दर नजारा दिखाई देता है . 


सारांश 

  1. तो मित्रो आपने जाना कि देवताओ की दीपावली क्यों कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है और इस साल 2023 में कार्तिक पूर्णिमा कब आ रही है . साथ ही कार्तिक पूनम के महत्त्व को आपने जाना .  आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी. 

कार्तिक मास का महत्व और महिमा

Post a Comment

Previous Post Next Post