भादवा माता का चमत्कारी मंदिर

माँ अर्थात ममता बरसाने वाली वो शक्ति जिसके समान दुनिया में ओर कोई नहीं है | अपने बच्चो की रक्षा करने वाली इस ममतामई शक्ति का कोई पार नही है | यह कभी काली बनकर तो कभी दुर्गा बनकर अपने बच्चो की रक्षा करती है | ऊँचे ऊँचे पहाड़ो पर विराजमान इनके मंदिर हर दिन भक्तो के सैलाब से उमड़े रहते है |

bhadwa mata mandir


आज हम जिस जिस धार्मिक स्थल की बात करने वाले है वो अपने भक्तो के रोगों का नाश करके उनके स्वास्थ्य में बढ़ोतरी करती है | यह धाम है माँ भादवा का जो मध्यप्रदेश के नीमच से लगभग 18 किमी की दूरी पर है |

माँ भादवा की मोहक प्रतिमा :-

भादवा माता सुंदर चाँदी के सिंहासन पर विराजित है | प्रतिमा के निचे माँ दुर्गा के सभी 9 रूप लगे हुए है |

भादवा माता मंदिर

 ऐसे  होते हैं माँ भादवा  के इस मंदिर में चमत्कार :-

माँ भादवा अपने भक्तो के स्वास्थ्य में चमत्कारी परिवर्तन लाके उनके दुखो का हनण करती है | माँ के दरबार में देश विदेश से भक्त आते है और रात्रि में इनके आँगन में सोते है | रात को अपनी पीड़ा को हरने की कामना करते है और सुबह वे अपनी पीडाओ से मुक्त हो जाते है | साल भर भक्त यहा डेरा डाले रहते है | यहा लकवाग्रस्त व नेत्रहीन रोगी अपनी पीडाओ का निदान पाते है |

यहा की मान्यता है की रात्रि में माँ यहा फेरा लगाती है और अपने सच्चे भक्तो की पीड़ा दूर करती है |

पास की बावड़ी में है अमृत तुल्य जल :

मंदिर के पास ही एक प्राचीन बावड़ी है जिससे माँ भादवा ने जल निकला था | यह चमत्कारी जल रोगों से मुक्ति दिलाने वाला है | इस जल से स्नान करने से शारीरिक व्याधियाँ दूर होती है |

मुर्गे और बकरे भी करते है आरती :

यहा पर होने वाली नित्य आरती में मुर्गे और बकरे भी अपनी तरफ से माँ का गुणगान करते है | इन्हे गोर से देखने पर प्रतीत होता है की यह भी माँ की भक्ति में रमे हुए है |

माँ को चढ़ावा :

रोगों से मुक्त करने वाली माँ जब भक्तो को आँखे देती है तो उन्हें भक्त सोने या   चांदी की आँखे भेट करते है इसी तरफ लकवा से मुक्त होने पर सोने चांदी के हाथ या पैर माँ को भेट किये जाते है | यहा मुर्गे और बकरे भी मंदिर में छोड़े जाते है |

नवरात्रि पर भक्तो का उमड़ता है रैला  :-

माँ के सभी मंदिरों की भाति यहा भी नवरात्रि में भक्तो का जन सैलाब भरता है | दूर दूर से भक्त मेले में माँ के पावन दर्शन करने आते है और आशीष पाकर जीवन सफल बनाते है | इन दिनों विशाल मेले का आयोजन किया जाता है | आस्था का यह केंद्र में अमीर गरीब सब एक समान है |

Post a Comment

Previous Post Next Post