चैत्र नवरात्र 2024 कब से है और जाने घट स्थापना मुहूर्त 

साल के पहले नवरात्रि चैत्र मास की शुरुआत में शुरू हो जाते है और रामनवमी तक चलते है . नवरात्रि में 9 दिनों तक माँ दुर्गा के नव रूपों की पूजा अर्चना की जाती है . वैसे देखा जाए तो चार नवरात्रि के पर्व पुरे साल भर में आते है जिसमे दो गुप्त नवरात्रे होते है तो दो शारदीय और चैत्र नवरात्रि .  

चैत्र नवरात्रि कब है 2024


इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि चैत्र मास 2024 में नवरात्रि कब से शुरू हो रहे है और घट स्थापना का शुभ मुहूर्त कब से है .

माँ दुर्गा का जगराता या जागरण कैसे मनाया जाता है 

माँ दुर्गा के नौ रूप कौनसे है 

माँ दुर्गा के नौ रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी माता, चंद्रघंटा माता, कुष्मांडा, स्कंद माता,कात्यायनी,कालरात्रि,महागौरी और सिद्धिदात्री का है . 

 चैत्र घट स्थापना का मुहूर्त

चैत्र माह में  घट स्थापना का मुहूर्त 9 अप्रैल 2024, मंगलवार को सुबह 06:26 बजे से सुबह 10:35 बजे तक रहेगा. इस समय के बीच में आप चैत्र नवरात्रि का घट स्थापना कर सकते है .

दुर्गा सप्तशती के सिद्ध चमत्कारी मंत्र

चैत्र माह में नवरात्रि में किस दिन कौनसी देवी माँ की पूजा होगी 

चैत्र नवरात्र का पहला दिन - 09 अप्रैल, 2024 - मां शैलपुत्री पूजा

चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन - 10 अप्रैल, 2024 - मां ब्रह्मचारिणी पूजा

चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन - 11 अप्रैल, 2024 - मां चंद्रघंटा की पूजा

 चैत्र नवरात्र का चौथा दिन - 12 अप्रैल, 2024 - मां कुष्माण्डा पूजा

चैत्र नवरात्र का पांचवा दिन - 13 अप्रैल, 2024 - मां स्कन्दमाता पूजा

चैत्र नवरात्र का छठा दिन - 14 अप्रैल, 2024 - मां कात्यायनी पूजा

चैत्र नवरात्र का सातवां दिन - 15 अप्रैल, 2024 - मां कालरात्रि पूजा

 चैत्र नवरात्र का आठवां दिन - 16 अप्रैल, 2024 - मां महागौरी पूजा

 चैत्र नवरात्र का नौवां दिन - 17 अप्रैल, 2024 - मां सिद्धिदात्री पूजा और रामनवमी

चैत्र नवरात्र का दसवां दिन - 18 अप्रैल, 2024 - मां दुर्गा विसर्जन


माँ नवरात्रि आप सभी के लिए कल्याणकारी और मंगलमय हो , इसी आश के साथ सभी को जय माता दी . 


Post a Comment

Previous Post Next Post