चैत्र मास महत्व और इस मास में आने वाले पर्व और त्योहार

Importance of First Month of Indian Calendar Chaitra Maas and Festivals during this period .

हिन्दू पंचाग का पहला मास चैत्र का ही है क्योकि इसी मास से शुभता और उर्जा आरम्भ होती है | इसका सम्बन्ध चित्रा नक्षत्र से होने से इसका नाम चैत्र रखा गया है | शास्त्रों के अनुसार ब्रह्माजी ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना शुरू की थी। इसी दिन भगवान विष्णु के अवतारों में सबसे पहले मत्स्य अवतार लेकर प्रलयकाल में अथाह जलराशि में से मनु की नौका का सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था। प्रलयकाल समाप्त होने पर मनु से ही नई सृष्टि की शुरुआत हुई।

Chaitra maas me aane wale tyohar


इसी महीने के शुक्ल पक्ष की प्रथमा से भारतीय नववर्ष ( विक्रम संवत ) की शुरुआत होती है | इस मास में हिन्दू धर्म के कई मुख्य पर्व और त्योहार आते है जो निम्न है |

चैत्र मास में आने वाले पर्व और त्योहार

Chaitra Maas Me Aane Wale Tyohar हिन्दू पंचांग का पहला मास अपने अन्दर बहुत से मुख्य उत्सव और पर्व समेटे हुए है | भारतीय नव वर्ष की शुरुआत इसी मास से होती है जो फाल्गुन मास तक समाप्त होती है |

चैत्र कृष्ण पक्ष में आने वाले पर्व और त्योहार

~ रंग पंचमी : कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी मनाई जाती है | कहते है इसके साथ ही होली का समपन्न होता है |

~शीतलाष्टमी : कृष्ण पक्ष की अष्टमी को बासोड़ा पर्व में माता शीतला को ठन्डे का भोग लगाकर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है |

चैत्र कृष्ण एकादशी को में पापमोचनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान से पापो से मुक्ति की विनती की जाती है |

चैत्र शुक्ल पक्ष में आने वाले पर्व और त्योहार

~ हिन्दू नववर्ष : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र मास के नवरात्रि और नववर्ष की शुरुआत होती है |

~ नवरात्रि :- चैत्र मास में हिन्दू नववर्ष पर चैत्र नवरात्रि शुरू हो जाती है . यह 9 दिनों का पर्व है . अंतिम दिन राम नवमी का पर्व आता है जब त्रेता में श्री राम का जन्म हुआ था . 

~ गणगौर : शिव पार्वती को समर्प्रित पर्व उत्तर भारत में महिलाओ द्वारा धूम धाम से मनाया जाता है जो चैत्र शुक्ल तृतीया को आता है |

~ राम नवमी : भगवान श्री राम का जन्मोत्सव चैत्र मास की नवमी को मनाया जाता है |

~ कामदा एकादशी : कामनाओ की पूर्ति के लिए विष्णु भगवान की शुक्ल पक्ष की एकादशी चैत्र में आती है |

~हनुमान जयंती : चैत्र पूर्णिमा को अष्ट चिरंजीवी में से एक हनुमान जी का जन्मोत्सव को मनाया जाता है |

चैत्र मास में कौनसे काम करना फलदायी है

~ चैत्र मास में आने वाले नवरात्रि में माँ दुर्गा और उनके रूपों की पूजा करना और व्रत रखना अति फलदायी बताया गया है | इससे शक्ति रूपी उर्जा की प्राप्ति होती है |

~ इस मास में हर दिन सूर्य देवता को जल से अर्ध्य देना चाहिए और सूर्य उपासना करनी चाहिए , ऐसा करने से समाज में आपका यश और सम्मान बढ़ता है |

~ चैत्र मास में पेड़ो में पानी और जीवो के लिए पानी की व्यवस्था करने से पूण्य की प्राप्ति होती है |

~ इस महीने में लाल रंग के फलो का दान करना चाहिए |

Conclusion (निष्कर्ष ) 

तो दोस्तों इस लेख के माध्यम से आपने जाना कि हिन्दू नव वर्ष में आने वाले  चैत्र मास में कौनसे त्योहार और पर्व आते है .  

आशा करता हूँ यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा . 

Post a Comment

Previous Post Next Post