विक्रम संवत की महिमा और हिन्दुत्व में इसकी जगह

Importance of Hindu New Year Vikram Sanvant

हिन्दू कैलेंडर में विक्रम संवत से समय की गणना की जाती है। यह महराजा विक्रमादित्य के द्वारा शुरू किया गया और इसी कारण इसका नाम विक्रम संवत रखा गया है |

vikram sanwant

कब से शुरू होता है विक्रम संवत :

विक्रम संवत चैत्र महीने के नवरात्रि के पहले दिन से शुरू होता है | इस साल 2023 में यह 22 मार्च से शुरू हो जायेगा . यह 2080 वा विक्रम सवंत होगा . चैत्र माह में बहुत से त्योहार आते है . नवरात्रि , राम नवमी और हनुमान जयंती इसी माह में आती है .

2023 में यह 22 मार्च को शुरू हो रहा है जो नव संवत्सर 2080 होगा |

यह सूर्य चंद्रमा की गति पर समय और दिनांक बताता है | साल में 12 महीने और एक सप्ताह में 7 दिन इसी हिन्दू कैलेंडर की देन है |

विक्रम संवत की महिमा :

विक्रम संवत को हिन्दू नव वर्ष के रूप में जाना जाता है . इस दिन हमें उत्साह के साथ इसका स्वागत करना चाहिए क्योकि यह सिर्फ हिन्दुओ के लिए ही नही नही बल्कि समस्त पृथ्वी के लिए सबसे बड़ा दिन माना गया है .

विक्रम संवत का बहुत ज्यादा महत्व है क्योकि इसकी शुरुआत हिन्दू नववर्ष (Hindu Navvarsha ) से होती है . यह चैत्र नवरात्रि का पहला दिन होता है .

माना जाता है भगवान ब्रह्मा जी ने इसी दिन इस सृष्टि की रचना की थी |

भगवान श्री राम का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था |

यह मौसम परिवर्तन का दिन है जब गर्मी की शुरुआत होती है |

इस दिन से कई उत्सव मनाये जाते है जिसमे माँ दुर्गा के नवरात्रि , महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा जिसमे सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है | आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी इस दिन उत्सव मनाया जाता है जिसका नाम उगादि होता है | इस दिन विशेष पूजा मंदिरों में रखी जाती है |

सिंधी समाज के आराध्य भगवान झुल्लेलाल की यह जयंती है | जिसे चेटीचंड उत्सव के रूप में जाना जाता है |
इसी दिन युधिष्ठर का राजतिलक हुआ था |

कैसे करे विक्रम संवत हिन्दु नववर्ष की शुरुआत  :

~ घर के दरवाजो पर स्वस्तिक मनाये |

~ इस दिन की शुरुआत में दरवाजो पर अशोक के पत्तो की वंदनवार लगाये |

~ संध्या के समय मिट्टी के दीपक जलाये और मंदिर में भी दीपक जलाये |

~ घर के बाहर रंगोली मनाये और संध्या के समय सात दीपक जलाये |

~घर की छत पर केसरिया झंडा लहराए |

~ रिश्तेदारों और परिचितों को शुभ कामनाये दे |

~ त्यौहार की तरह उत्सव मनाये और नए साल पर मंगल कामना की विनती करे |

~ घर में इस दिन सुन्दरकांड या फिर भजनों का आयोजन रखे .

Conclusion (निष्कर्ष ) 

तो दोस्तों आपने जाना कि हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत करने वाला हिन्दु कैलेंडर विक्रम संवत की कितनी ज्यादा महिमा है . अभी 2023 में कौनसा विक्रम संवत चल रहा है आदि . 

आशा करता हूँ यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा . 

Post a Comment

Previous Post Next Post