स्कंदपुराण के अनुसार जीवन में जरुरी पांच चीजे

हिंदू धर्म ग्रंथों में स्कंदपुराण को महापुराण कहा जाता है। जो दुसरे पुराणों में नही आ पाया उसे स्कंदपुराण में लिखा गया है | स्कंदपुराण में धर्म ज्ञान और नीतियों से संबंधित भी कई बातें बताई गई हैं। इस पुराण के अनुसार, ऐसी 5 चीजें हैं, जो कि हर मनुष्य के जीवन में होना अनिवार्य माना गया है। यदि इसमे से एक भी चीज की कमी है तो जीवन अधुरा सा लगता है |

स्कंदपुराण से जरुरी पांच चीजे कौनसी है


तो आइये जानते है कि मनुष्य जीवन में सबसे जरुरी पांच चीजे कौनसी है जिनके बिना जीवन अधुरा सा रहता है . 

पुराण में आया श्लोक

जीवितं च धनं दारा पुत्राः क्षेत्र गृहाणि च।
याति येषां धर्माकृते त भुवि मानवाः।।

अर्थात-

मनुष्य जीवन में धन, स्त्री, पुत्र, गृहस्थ और धार्मिक काम और खेत – ये 5 चीजें होती हैं, उसी मनुष्य का जीवन इस धरती पर सफल माना जाता है।


1. धन

मनुष्य जीवन के 4 मुख्य आधार पुरुषार्थ बताये गये है जिसमे एक है अर्थ | अर्थ यानी धन। धन जीवन जीने के लिए अत्यंत आवश्यक है | बिना धन इस पृथ्वी पर कार्य संभव नही है | सभी इस धन को अच्छे और बुरे तरीके से अर्जित करना चाहते है | पर सही कर्म और मेहनत से कमाया गया है धन ही सार्थक है और उसके लिए अपने मेहनत और कर्म करने की जरूरत है . 


2. स्त्री

स्त्री को अर्धांगिनी कहते हैं, क्योंकि स्त्री के बिना हर पुरुष अधूरा माना जाता है। भगवान शिव का अर्धनारीश्वर रूप यही बताता है | मनुष्य जीवन में चाहे कितना ही सफल हो जाए, लेकिन अगर उसके जीवन में पत्नी न हो तो जीवन में कमी रह ही जाती है। स्त्री माँ के रूप में बच्चे को जन्म देती है और पत्नी के रूप में उनकी जीवन साथी बनती है |

3. संतान

संतान हर किसी के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण अंग मानी जाती है। इस सुख से ही यह संसार आगे बढ़ता है | यदि किसी दम्पति के संतान नही है तो उनका जीवन अधुरा अधुरा सा हो जाता है | संतान का होना मनुष्य को तीन ऋण में से एक पितृ ऋण से मुक्त कराता है |

small kids as santan


4. गृहस्थी और धार्मिक काम

हर मनुष्य की कुछ जिम्मेदारियां होती हैं, जिन्हें पूरा करना उसका फर्ज है। यह जिम्मेदारी उसे उके परिवार के लिए पूरी करनी चाहिए | जो मनुष्य अपने कामों से मुंह मोड़ लेता है या अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं करता, वह कभी सुखी नहीं रह पाता। व्यक्ति को अपने सभी गृहस्थी के काम और धर्म कर्म पूरे करना चाहिए।

5. खेत

धर्म-ग्रंथों के अनुसार, खेती करना या मिट्टी से जुड़े रहना भी हर किसी के लिए अनिवार्य बताया गया है। खेत में पैदा होने वाला अन्न सब्जियां हमें जीवन देती है | इसलिए, हर मनुष्य को अपने जीवन का थोड़ा समय खेतों में भी बिताना चाहिए, इसके बिना जीवन अधूरा माना जाता है। यदि आप खेती नही कर सकते तो किसी की मदद कर खेती करवाने में सहायता कर सकते है |

khet khaliyan


यह भी नही तो आप अपने आस पास कुछ पेड़ पौधे लगाकर प्राणवायु में बढ़ावा कर सकते है . 

सारांश 

  1. स्कंदपुराण के अनुसार जरुरी पांच चीजे जीवन में क्या है जिनके बिना जीवन होता है अधुरा . यहाँ हमने इन पांच चीजो का नाम और महत्व बताया है .  आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post