घर के मंदिर में ध्यान रखने योग्य बाते

हम सब अपने घरो में एक जगह अपने आराध्य देव देवी के लिए जरुर बनाते है और हर दिन अपनी श्रद्दा के अनुसार भक्ति भाव से पूजा अर्चना भी करते है | घर में बने मंदिर से घर में सुख शांति का वास होता है |

किसी शुभ कार्य से पहले हम इनके आगे शीश झुकाकर इन देवी देवताओ का आशीष लेते है |
पर घर में बने मंदिर में हम्हे कुछ नियमो का पालन भी करना चाहिए जिससे हम्हे सिर्फ सकारात्मक उर्जा की प्राप्ति हो | हमें सिर्फ देवी देवताओ के सौम्य रूप के दर्शन हो , उनका रूद्र रूप नही देखना पड़े |

वास्तु से क्या ध्यान रखे  तिजोरी से जुड़ी बाते 

ghar ke mandir me dhyan rakhne yogy baate

घर में मंदिर में ध्यान रखे निचे दी गयी वास्तु शास्त में बताई गयी  बाते 

(*) घर के मंदिर की सफाई का अच्छे से ध्यान रखे | हर दिन मंदिर में झाड़ू और पौछा लगे | हो सके तो फिर गंगा जल और गौमूत्र के छीटे भी लगाये |
(*) सुबह शाम भगवान की पूजा करके उन्हें भोग जरुर लगाये |

(*) सुबह शाम मंदिर में रौशनी जरुर करे |
(*) रात्रि में मंदिर का पर्दा या दरवाजा जरूर बंद करे |
(*) पूजा करते समय मुँह पूर्व दिशा में होना चाहिए |
(*) किसी देवी देवता की मूर्ति या फोटो का रूप रूद्र या गुस्से वाला ना हो , उनके सौम्य रूप और मुस्कान वाली मूर्ति या फोटो ही घर के मंदिर में लगाये | इससे घर में नकारात्मक उर्जा की जगह सकारात्मक उर्जा का वास होता है |

(*) देवी देवताओ की पीठ के दर्शन कारण अशुभ माना गया है अत: भूल से भी ऐसी प्रतिमा या मूर्ति घर के मंदिर में ना लगाये |

(*) घर के मंदिर में किसी देवता विशेष की एक से ज्यादा मूर्ति या फोटो ना लगाये |

(*) घर के मंदिर में कोई खंडित फोटो या मूर्ति नही रखे | यदि कोई फोटो या मूर्ति खंडित हो जाये तो उसे सुबह के समय पीपल की जड़ो में रख आये |
(*) घर के हर शुभ कार्य में और त्योहारों में मंदिर की सजावट जरुर करे |
पूजा करते समय घंटी जरुर बजाये इससे नकारात्मक उर्जा खत्म होती है |

(*) देवी देवताओ को चढ़ाये जाने वाले पुष्प , माला पत्र को अच्छे से धोकर ही अर्पित करे |
(*) घर में यदि शिवलिंग हो तो उसके ऊपर कभी तुलसी और हल्दी ना चढ़ाये और ना ही शंख से पूजा करे |
(*) पूजा स्थल पर चमड़े का बेल्ट , पर्स लेकर ना जाये , साथ ही अपनी शुद्धता का भी ध्यान रखे |
(*) घर के मंदिर में रखा शिवलिंग अंगूठे के आकार से बड़ा नही होना चाहिए , आप पारद शिवलिंग स्थापित करे तो बहुत ही अच्छा है |
(*) पूजा करते समय दीपक में इतना तेल या घी डाले की पूजा के बीच में कम ना पड़े | साथ ही पंखे की हवा से भी बचाव करे | पूजा करते समय दीपक का बुझना अशुभ माना गया है |


Post a Comment

Previous Post Next Post