कैसे हटाये घर से नकारात्मक शक्तियाँ


Kaise Dur Kare Ghar Se Negativity (Negative Energy )

यदि आप अपने घर में सुख शांति चाहते है तो बुरी और नकारात्मक शक्तियों को दूर करना पड़ेगा | जिस घर में इनका का वास होता है ,वहा ना चाहकर भी परिवारजनों में झगडे होते रहते है | आपसी प्रेम कम होता जाता है और उसकी जगह मनमुटाव ले लेता है| घर में पैसा आता भी है तो वो दवाई पानी में चला जाता है | घर में रोग अपना वास कर लेते है | हर दिशा से दुःख के द्वार खुल जाते है और मनुष्य अपने आप को लाचार समझ लेता है | उस घर के लोगो में आत्मविश्वास की कमी आ जाती है |

ghar se negativity kaise hataye

यदि आपके घर में भी नकारात्मक शक्तियाँ दुःख का कारण बन रही है तो अपनाये यह चमत्कारी उपाय जिससे की ये बुरी शक्तियाँ घर से दूर हो |

वास्तु अनुसार कैसे करे घर के दोषों को दूर 

नमक : हमारे ऋषि मुनियों ने नमक को सबसे शक्तिशाली बताया है जब हमें नेगेटिव शक्तियों से छुटकारा पाना हो | घर के बाथरूम में नमक को एक कटोरी में रखे | समय समय पर इस नमक को बदलते रहे | घर से नकारात्मक शक्तियाँ दूर होने लगेगी |

namak se vastu dosh dur kare


घर में पौछा लगाते समय भी थोडा सा नमक पानी में डाल दे फिर पौछा लगाये | इससे भी ये दूर होती है |

घर के नैऋत्य कोने में एक कांच के गिलास में पानी में नमक घोल कर रखे , यह घर में धन को खिचता है |

देवताओ के पाठ : घर के सदस्यों को हनुमान चालीसा , भैरव रक्षा स्त्रोत , काली माँ के मंत्रो का और दुर्गा सप्तशती के पाठ करने चाहिए | इन पाठो का जिस घर में वाचन होता है , बुरी से बुरी शक्तियाँ हटने लगेगी | 

सुबह शाम दीपक मंदिर में जलाये और आरती करे . जिस घर में समय समय पर पूजा पाठ होता रहता है वहा से नेगेटिविटी स्वत ही दूर होती है . 

घंटी और शंख की आवाज : घर में सुबह और शाम को मंदिर में पूजा करे और घंटी और शंख बजाये | घंटी और शंख की आवाज से बुरी शक्तियाँ घर से दूर होती है |

गुगल लोबान धुप : संध्या के समय गुगल लोबान की धुप को गोबर के जलते कंडे में डाल कर हर तरफ सुगंध फैलाये | यह सबसे चमत्कारी तरीका है नकारात्मक शक्ति को दूर करने का |

gugal or lobaan dhoop


बाथरूम को रखे साफ़ : घर में बाथरूम नेगेटिव एनर्जी की सबसे बड़ी जगह है अत: आप इसे जितना साफ़ रखेगे उतना ही इनका प्रभाव कम होगा | बाथरूम को नियमति रूप से साफ़ करते रहे और इसमे खुशबुदार चीजे रखे जिससे की इसमे बदबू ना आये . 

मकड़ी के जाले हटाये : घर में मकड़ी के जालो को दूर करते रहे | यह जाले सही नही होते | जिस घर में मकड़ी के जले रहते है वहा नकारात्मकता ज्यादा फैलती है , घर के सदस्य बीमार रहने लगते है , फालतू के खर्चे बढ़ जाते है और आमदनी घटने लगती है . 

makdi ke jaale hataye


तुलसी जी का पौधा : घर के मुख्य द्वार पर आप तुलसी जी का पौधा लगाये और रोज नित्य वहा संध्या के समय  दीपक जलाये . इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बढती है . 

आशा करता हूँ की वास्तु शास्त्र के ये शानदार उपाय आपको जरुर पसंद आये होंगे , अपनी प्रतिक्रिया हमें कमेंट के माध्यम से जरुर दे . 

>> अपनी तिजोरी को कैसे रखे भाग्यशाली - जाने वास्तु टिप्स 

>> घर के मंदिर में वास्तु के अनुसार ध्यान रखने वाली बाते 


Post a Comment

Previous Post Next Post