वास्तु शास्त्र में झाड़ू से जुड़ी रोचक बाते जो लाती है समृधि


Vastu Tips Jhadu (Broom and Mops)

वास्तु शास्त्र में झाड़ू को रखने की दिशा और इसको लगाने के सही समय के बारे में जिक्र किया गया है। झाड़ू गन्दगी दूर कर स्वच्छता लाती है | इसे माँ लक्ष्मी के रूप में भी माना जाता है | वास्तु की माने तो घर की सुख समृधि में इसका भी एक अहम रोल है | जिस घर में वास्तु अनुसार झाड़ू का ध्यान रखा जाता है वह सकारात्मकता अत्यधिक पाई जाती है | झाड़ू को सही मुहूर्त में घर में लाना चाहिए और सम्मान पूर्वक इसका ध्यान रखना चाहिए |

झाड़ू और साफ़ सफाई की चीजो का भी उतना ही सम्मान करना चाहिए . यही कारण है धनतेरस के दिन बहुत से लोग झाड़ू और पौछे को खरीदते है और उनकी पूजा करते है . 

Vastu se Jhadu ka niyam

>> वास्तु के अनुसार 8 बातें जो लाती है दुर्भाग्य

तो इस आर्टिकल में वास्तु के अनुसार झाड़ू को कब घर में लाना चाहिए , झाड़ू और पोछे को कहाँ रखना चाहिए आदि जरुरी टिप्स को हम जानेंगे जिससे कि घर में किसी तरह का वास्तु दोष ना हो . 

झाड़ू से जुड़े मुख्य वास्तु शास्त्र के नियम 

कैसे रखे झाड़ू को घर पर

घर में झाड़ू ऐसी जगह रखे जिससे वो किसी को नजर ना आये | साथ ही किसी गंदगी या जूते चप्पल के बीच इसे ना रखे | झाड़ू को कभी उल्टा भी नही रखना चाहिए | सबसे अच्छा तरीका है कि इसे आप दरवाजे के पीछे छिपा कर रखे |

रात के समय करे झाड़ू की जगह चेंज

झाड़ू को लेकर एक रोचक बात यह भी है कि रात्रि में सोने से पहले इसे आप अपने मुख्य द्वार के पास रखकर सोये | इससे घर के अन्दर रात्रि के समय नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नही कर पाती है | साथ ही यदि माँ लक्ष्मी की नजर इस झाड़ू पर गिरे तो वे आपके घर में प्रवेश कर सुख समृधि बढ़ा देती है | पर ध्यान रखे सुबह होते ही इस झाड़ू को इस जगह से हटा दे |

संध्या के बाद ना लगाये झाड़ू

शास्त्रों में बताया गया है की झाड़ू का प्रयोग सूर्यास्त के बाद नही करना चाहिए | सूर्यास्त के बाद उल्लू पर सवार होकर लक्ष्मी विचरण करती है | यदि उस समय आप झाड़ू लगाते हुए पाए गये तो लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है |

Broom Jhadu Vastu se


झाड़ू रखने की उचित दिशा कौनसी है ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण पश्चिम कोण की दिशा झाड़ू रखने के लिए सबसे उत्तम मानी गयी है साथ ही ध्यान रखे की आने जाने वाले को झाड़ू दिखाई भी नही देनी चाहिए | आने जाने वालो को झाड़ू का दिखना अशुभ माना जाता है जो घर में कई तरह के दोष उत्पन्न कर सकता है . 

भूल कर भी झाड़ू किचन में ना रखे :

घर की महिलाओ को वास्तु नियम के अनुसार घर की रसोई में वास्तु अनुसार कभी भी झाड़ू को नही रखना चाहिए | मान्यता है कि यदि झाड़ू को को रसोई घर में रखा जाये तो अनाज की कमी आती है | साथ ही घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है |

झाड़ू के कभी ना लगाये पैर  :

घर के सभी सदस्यों को इस बात का जरुर ध्यान रखना है कि कभी आप झाड़ू के पैर ना लगाये .झाड़ू माँ लक्ष्मी का रूप होता है और जिस घर में इसका अपमान हो वहां आप अनजाने में ही माँ लक्ष्मी को रुष्ट कर देते है . 

यही कारण है की हमारे बड़े बुजुर्ग हमें कहते है की कभी झाड़ू के पैर ना लगाये और गलती से पैर लग गया तो उसके धोक खाकर माफ़ी मांग ले . 

>>घर के मुख्य द्वार पर लगाये ये चीजे , होगा मंगल ही मंगल

>> वास्तु के अनुसार  भूल से भी ना लगाये ये  तस्वीरे घर में 

>> मिट्टी से बनी ये चार चीजे जरुर रखे घर पर , वास्तु में मानी गयी है अत्यंत शुभ

>> उपहार में शुभ चीजे और गिफ्ट आइटम

>> बर्बाद कर देती है घर में रखी ऐसी पांच वस्तुए

Post a Comment

Previous Post Next Post