मिट्टी से बनी ये चार चीजे घर में जरुर रखे 

4 Sand Things that are very useful according to vastu shastra 

वास्तु जीवन को सुखद बनाने के कई मार्ग बताता है | भारत में घर के रख रखाव और जीवन शेली में वास्तु नियमो का अच्छे से ध्यान रखा जाता है | वास्तु के सही ज्ञान और पालन करने से जीवन में उन्नति के मार्ग खुल जाते है | वास्तु नियमो से सकारात्मक उर्जा में बढ़ोतरी होती है और इसका प्रभाव पुरे परिवार पर अच्छा पड़ता है | आज हम इस पोस्ट में कुछ ऐसी मिट्टी की चीजो के बारे में बात करने वाले है जो वास्तु में अत्यंत शुभ बताई गयी है |

मिटटी से बनी चार शुभ चीजे


>>कैसे हटाये घर से नकारात्मक शक्तियां

>>तुलसी जी का पौधा और ध्यान रखने योग्य बाते

>>वास्तु के अनुसार 8 बातें जो लाती है दुर्भाग्य 

>>वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ वास्तु चिन्ह और प्रतीक

>>वास्तु दोष दूर करने वाले 21 वास्तुशास्त्र के टिप्स

वास्तु के हिसाब से शुभ 4 मिट्टी से बनी चीजे 

मिट्टी का घड़ा

प्राचीन समय में हर घर में मिट्टी का घड़ा ही पीने के पानी के लिए काम में लिया जाता था | आज भी गाँवो में मिट्टी के घड़े का ही उपयोग किया जाता है | फ्रीज और आरो आने के बाद मिट्टी के घड़े का चलन काफी कम हो गया है | कहते है मिट्टी के पानी से भरे घड़े में देवी देवताओ का वास होता है | और जिस घर में मिट्टी का घड़ा होता है वहा देवी देवता बसते है | नवरात्र पूजा में अपने कलश स्थापना से यही सिख ली होगी |

mitti ka ghada


अत: वास्तु अनुसार घर में मिटटी का घडा होना अत्यंत शुभ माना गया है | यहा यह भी ध्यान रखना चाहिए कि मिटटी का घड़ा कभी खाली नही रहना चाहिए | सर्दी के दिनों में आप मिट्टी के घड़े में अनाज डाल कर रख दे | यदि घर में मिटटी का घड़ा खाली रहेगा तो घर में समृधि में बाधक रहेगा |

मिट्टी का दीपक

मिट्टी का दीपक


  घर के मंदिर में या घर में लगी तुलसी के सामने सुबह और शाम मिटटी के दीपक में शुद्ध घी की बत्ती डालकर प्रज्वलित करने से घर में सकारात्मक उर्जा में बढ़ोतरी होती है | अत: वास्तु शास्त्र अनुसार घर में मिटटी का दीपक होना भी बहुत शुभ माना जाता है 

मिट्टी के गमले में पौधे

वास्तु नियमो के अनुसार घर में हरियाली के साथ साथ मिटटी के पात्र शुभ फल लाने होते है | यह स्वास्थ्य और सकारात्मकता के लिए बेहद अहम माने गये है | घर में मिट्टी के गमलो में हरे पौधे मन में शांति और सकारात्मकता लाते है | 

मिट्टी की देवी देवताओ की मूर्ति

पूजा घर में देवी देवताओ की मिट्टी से बनी मूर्तियाँ रखना भी अत्यंत शुभ बताया गया है | ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होते है | मिट्टी की मूर्ति ज्यादा महँगी भी नही होती और अत्यधिक शुभता लाती है . 

mitti ki murtiyaan

>>घोड़े की नाल के उपाय और फायदे

>>घर के मुख्य द्वार पर लगाये ये चीजे , होगा मंगल ही मंगल

Post a Comment

Previous Post Next Post