घोड़े की नाल के उपाय और फायदे

Kaale Ghode Ki Naal Ke Upay in Hindi - Benefits of Black Horse Naal . 

घोड़े की नाल को लेकर वास्तु में बहुत कुछ बताया गया है | कहते है यह जिस स्थान पर लगाई जाती है , वहा शनिदेव की विशेष कृपा होती है | साथ ही यह नकारात्मक शक्तियों को घर  प्रवेश नही करने देता | घोड़े की नाल को लेकर सुख समृधि बढ़ाने के कई उपाय बताये गये है | इस आलेख में हम उनके बारे में विस्तार से जानेंगे |

ghode ki naal ke fayde


क्या होती है घोड़े की नाल

घोड़े के चलने में कोई प्रोब्लम नही हो अत: उसके तलवों में u shape की लोहे का एक सोल ठोंका जाता है जिसे घोड़े की नाल कहते है | इसमे कई छेद होते है क्योकि इसे कीलो के सहारे घोड़े के तलवे पर लगाया जाता है | यहा ध्यान रखने वाली बात यह है कि बाजार में कई घोड़े की नाल ऐसी बेची जाती है जिसका किसी घोड़े से कोई सम्बन्ध नही होता | अत: यदि आप भी भविष्य में घोड़े की नाल खरीदने जा रहे है तो उनकी हकीकत का विशेष ध्यान रखे |

काले घोड़े की नाल का शनि से सम्बन्ध

शनिदेव को प्रिय है काला रंग साथ ही उनकी धातु है लोहा | अत: काले घोड़े की नाल पर शनि की विशेष कृपा रहती है | इसका मुख्य कारण है कि काला रंग और साथ में लोहा शनि देव की कृपा की प्राप्ति कराते है . जिन पर शनि का दोष है , उनका भी निदान यह काले घोड़े की नाल (Kaale Ghode Ki Naal ) करती है .  


Kaale ghode ki naal ke fayde

कब लगानी चाहिए यह घर पर  

शास्त्रों में बताया गया है कि शनिवार के दिन लोहे की वस्तु नही खरीद कर घर लानी चाहिए . पर आप शनिवार के दिन यदि लोहे की घोड़े की नाल घर पर लाते है तो यह शनि दोषों से मुक्ति दिलाने में सहायक साबित होती है . इसलिए सबसे अच्छा दिन नाल धारण करने का है शनिवार .

घोड़े की नाल के उपाय और फायदे

आइये जानते है कि कैसे काले घोड़े की नाल से आप भी फायदे उठाने के लिए कौनसे उपाय कर सकते है |


>> काले घोड़े की नाल को दुकान पर लगाने से दुकान की बिक्री में बढ़ोतरी होती है | आपने कई दुकानों पर इसे लगे हुए जरुर देखा होगा . 

>> यदि इसे काले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखा जाये तो धन वृधि होती है | तिजोरी के लिए इसे शुभ और भाग्यशाली माना गया है

>> यदि इसे घर में स्थापित किया जाये तो बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नही पाती | ना ही काला जादू , जादू टोने का कोई असर होता है |

>> यदि इसे अनाज कक्ष में काले कपड़े में लपेटकर रखा जाये तो , अन्न की कभी कमी नही आती | वहा देवी अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है . 

>> यदि घर में कोई सदस्य बार बार बीमार होता रहता है तो आप घोड़े की नाल का एक उपाय उसके इलाज के लिए कर सकते है . 

आप उस व्यक्ति के सिर से चार घोड़े की नाल से बनी किले , सवा किलो काले उड़द की दाल और एक नारियल वार कर किसी नदी में प्रवाहित कर दे . इससे रोगी को शनि कृपा से आराम प्राप्त होता है . 



डिसक्लेमर : - 

यहा बताये गये लेख में जो जानकारी आप पढ़ रहे है उसकी सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है . यह हम ज्योतिष , वेब आर्टिकल और पंडितो के हिसाब से बता रहे है . यह जानकारी सिर्फ सुचना के उद्देश्य से डाली गयी है . व्यक्ति अपने विवेक का प्रयोग करे और इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी.

>> घर के मंदिर में वास्तु के अनुसार ध्यान रखने वाली बाते 

>> तुलसी जी का पौधा और ध्यान रखने योग्य बाते

>>वास्तु के अनुसार 8 बातें जो लाती है दुर्भाग्य 

>>वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ वास्तु चिन्ह और प्रतीक

>> वास्तु दोष दूर करने वाले 21 वास्तुशास्त्र के टिप्स

Post a Comment

Previous Post Next Post