बर्बाद कर देती है घर में रखी ऐसी पांच वस्तुए


घर से आज ही हटाये ये चीजे , वरना करती रहेगी वास्तु दोष

कभी कभी हम कितनी भी मेहनत कर ले पर परिणाम संतुष्टि भरा नही आता है | अच्छा पैसा कमा ले , पर वो ज्यादा देर टिक नही पाता | इन सबके पीछे या तो घर का वास्तु दोष होता है या हमारे ग्रह रुष्ट होते है | जीवन में ऐसी परेशानियो को दूर करने के लिए हमें सबसे पहले घर के वास्तु का ध्यान रखना चाहिए | यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि कही घर में कोई वास्तु दोष तो नही रह गया है |

>>वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ वास्तु चिन्ह और प्रतीक

>> वास्तु दोष दूर करने वाले 21 वास्तुशास्त्र के टिप्स

क्योकि घर या ऑफिस में वास्तु दोष उस छेद के समान है जो मटके में भरे पानी को लगातार खाली करने में लगा रहता है . ऐसे में आपको उस मटके के छेड़ यानी की वास्तु दोष को हटाना बहुत जरुरी हो जाता है . 

घर को बर्बाद कर देती है ये पांच चीजे



आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसी चीजो के बारे में बात करेंगे जो घर में वास्तु दोष उत्पन्न करती हो | ज्योतिष के अनुसार यह घर की सुन्दरता तो बिगाडती है ही साथ ही वास्तु दोष भी जन्म देती है |

यदि निचे बताई गयी चीजो में कोई भी आपके घर में भी है तो इसे तुरंत हटा दे …….

घर की वो चीजे जो बढाती है वास्तु दोष 

टूटा हुआ कांच -Broken Mirror

घर में टूटा हुआ कांच भी नही रखना चाहिए | यह घर में अशांति और तनाव को बढ़ाने वाले होते है | घर में Positive Energy बढे , इसके लिए टूटे कांचो को घर से हटा दे |

broken mirror


टूटे-फूटे बर्तन – Broken Utensils

घर की रसोई में खाना खाने के बर्तन टूटे-फूटे नही होने चाहिए | रसोई का स्थान लक्ष्मी जी का बताया गया है और उन्हें यह टूटे-फूटे बर्तन रुष्ट करते है |

बंद घड़ियां – Non-Working Clocks

Stop Watch

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाई गयी घड़ी परिवार की उन्नति में बहुत बड़ी भूमिका निभाती है | वास्तु शास्त्र में घड़ी से कई नियम बताये गये है जो सकारात्मक उर्जा को बढ़ाने में सहायक होते है | इसमे से एक मुख्य नियम यह है कि घर में घड़ी कभी बंद नही रहनी चाहिए | यदि घड़ी का सेल खत्म हो गया है तो उसे तुरंत नए सेल से बदल दे |

विकृत फर्नीचर Broken Furniture

वास्तु अनुसार घर में टुटा फूटा और विकृत फर्नीचर नही रखना चाहिए | यह घर के सदस्यों के जीवन पर गलत प्रभाव डालती है | यदि आपके घर में इस तरह का कोई फर्नीचर है तो उसे सुधार ले या फिर बदल ले |

मिट्टी का खाली मटका - Empty Sand Pot 

गरमियों के दिनों में हम मिट्टी के मटके का पानी पीते है . यह बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतकारी होता है . पर जब गरमियाँ ख़त्म हो जाती है और सर्दी शुरू हो जाती है तो हम इन मटकों को खाली करके रख देते है . दोस्तों ऐसा आपको बिलकुल नही करना चाहिए क्योकि यह वास्तु दोष का कारण बनता है . 

khaali matka

इसकी जगह आप मटके में अनाज भरके रख सकते है और जब फिर से गरमियाँ शुरू हो तब फिर से इस मटके में पानी डालकर काम में ले . 

हालाकि मिट्टी से बनी कुछ चीजे घर में रखना बहुत शुभ होता है पर रखते समय भी कुछ नियमो का पालन करना चाहिए . 

>>घोड़े की नाल के उपाय और फायदे

>>घर के मुख्य द्वार पर लगाये ये चीजे , होगा मंगल ही मंगल

>> वास्तु के अनुसार  भूल से भी ना लगाये ये  तस्वीरे घर में 

>> उपहार में शुभ चीजे और गिफ्ट आइटम




Post a Comment

Previous Post Next Post