बच्चे की पढाई में लगे मन , इसके लिए करे ये उपाय


Baccho ki padhai me man lage , eske liye upay

हर माता पिता का सपना होता है की उनका बच्चा अच्छे से पढ़े और योग्य और काबिल बने | वे इसके लिए अच्छी स्कूल , अच्छी कोचिंग और पढाई से जुड़े हर प्रयास अपने बच्चो के लिए करते है | कई बार तमाम सुविधाए पाने के बाद भी बच्चे अच्छे नंबर नही ला पाते है | यदि कुछ ऐसा ही आपके बच्चो के साथ है तो जरुर ध्यान से पढ़े यह पोस्ट जिसमे आप जानेंगे वो उपाय जिसके द्वारा आपके बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगेगा  |

बच्चो की पढाई के लिए उपाय


अच्छी पढाई के लिए सबसे जरुरी बात यह है की बच्चा पढने में रूचि ले | यदि आपका बच्चा पढाई को बोझ समझ रहा है तो यह उसके आगे के सफ़र के लिए अच्छा नही है | बच्चा यदि छोटा है तो आपको बच्चे पर पढाई के लिए प्रेशर नही डालना चाहिए | आपको बच्चो के साथ game खिलाने की तरह पढाई करवानी चाहिए | उनकी छोटी मोटी पढाई से जुडी उपलब्धि के लिए उन्हें बार बार बधाई देकर उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए | ऐसा करने से बच्चे मन लगाकर पढना शुरू कर देते है | आपको कठिन चीजो को सरल बनाकर बच्चे को पढाना चाहिए |

>> वास्तु उपाय – घर में कौन से पौधे लगाएं और कौन से नहीं

इसके अलावा हम कुछ उपाय बता रहे है , इन्हे विश्वास के साथ करे | आपका बच्चा इससे जरुर लाभ प्राप्त करेगा |

उपाय 1.  बच्चे का पढ़ते समय मुंह पूर्व दिशा में होना चाहिए | अत: बच्चे के स्टडी रूम में इसे इस तरह लगाये की बच्चे का पढ़ते समय चेहरा पूर्व दिशा की तरफ रहे | इसके अलावा आप उत्तर दिशा को भी चुन सकते है |

उपाय 2.  पढाई शुरू करने से पहले बच्चे को विद्या की देवी माँ सरस्वती की स्तुति करवाए | थोड़े दिन अभ्यास से यह उन्हें याद हो जाएगी और हर दिन पढाई से पूर्व यह स्तुति पाठ करने से माँ सरस्वती की कृपा से बच्चे कुशाल बुद्धि के धनि हो जायेंगे |

>>वास्तु के अनुसार 8 बातें जो लाती है दुर्भाग्य

>>घर के मुख्य द्वार पर लगाये ये चीजे , होगा मंगल ही मंगल

Child Study Tips


उपाय 3. वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चे की स्टडी रूम और टेबल अस्त व्यस्त नही रहनी चाहिए | इस रूम में किताबे कॉपिया बिखरी हुई ना रहे , उन्हें सही क्रम में जमा कर रखे |

उपाय 4.  बच्चो में यह आदत डलवानी चाहिए की वे अपनी किताबो , कॉपियो का ध्यान अच्छे से रखे | यह विद्या माता के रूप में हमेशा सम्मानित होनी चाहिए |

उपाय 5. बच्चे के कमरे में जैसी फोटो दीवारों पर होगी उसका उस पर प्रभाव पड़ेगा | अत: सकारात्मक और उत्साह बढ़ाने वाली फोटो दीवारों पर रखे | आप स्वामी विवेकानंद , ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम और अन्य शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाने वाले महाअनुभवों की फोटो दीवारों पर लगा सकते है | इनकी उपलब्दियो के किस्से बच्चो को सुनाये और उन्हें भी ऐसे कीर्तिमान स्थापित करने की प्रेरणा दे |

>>बच्चो की अच्छी पढाई के लिए काम में ले यह वास्तु टिप्स 

उपाय 6. बच्चो को अच्छी पढाई के फायदे बताये जिससे की उसे यह अहसास हो कि पढाई से वो कैसे अच्छा आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्ति बन सकता है . 

उपाय 7. मोबाइल फोन कंप्यूटर के द्वारा इन्टरनेट पर भी पढाई से जुड़े विडियो बच्चो को दिखाए , बच्चा ऑनलाइन प्लेटफार्म से भी काफी मन लगाकर सीखता है .

उपाय 8. बाइल बच्चे की पढाई में रूचि हो , इसके लिए एक मोरपंक का उपरी भाग उसकी किताब में डाल कर रखे . मोरपंख के इस उपाय से बच्चे का मन पढाई में लगने लगेगा  .

उपाय 9.  बच्चे का मुख पढाई करते समय वास्तु शास्त्र के हिसाब से पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए . वास्तु में यह आठ दिशाओ में सबसे शुभ और उत्तम फल देने वाली दिशाए है . 

उपाय 10.   बच्चे के पढाई के कमरे में एक सरस्वती यन्त्र ताम्ब्र पत्र में उभरा दे और नित्य इसके आगे धुप बत्ती बच्चे से जलवाए . माँ सरस्वती प्रसन्न होती है . 

संशिप्त में     

तो दोस्तों बच्चो की पढाई में मन नही लगता ऐसे में वो उपाय जो उन्हें पढाई में मन लगवाए और वे दिल से पढाई करे . आशा करता हूँ यह सभी उपाय आप कम में लेंगे . 

>>शकुन शास्त्र से जाने कौनसे संकेत होते है शुभ

>> मछली पालने के लिए एक्वेरियम से घर में वास्तु लाभ


Post a Comment

Previous Post Next Post