अपवित्र होने के बाद भी ये 5 चीजें हैं पवित्र, 

Apavitra Hokar Bhi Pavitra Hai Ye 5 Chije : हिन्दू धर्म में कुछ अपवित्र चीजों को भी पवित्र माना गया है। ये कीड़ो, जानवरों के मल या जूठन से प्राप्त होते है । इसमे मुख्य रूप से शहद , गाय का दूध , गंगा जल , काक विष्टा और रेशम प्रमुख है | शास्त्रों में बताया गया एक श्लोक जो बताता है कि वे कौनसी मुख्य चीजे है जो अपवित्र होकर भी पवित्र है –

apavitra hokar bhi pavitra chije


उच्छिष्टं शिवनिर्माल्यं वमनं शवकर्पटम् ।
काकविष्टा ते पञ्चैते पवित्राति मनोहरा॥

अर्थ – उच्छिष्ट, शिव निर्माल्यं, वमनम्, शव कर्पटम्, काकविष्टा, ये पांचो चीजे अपवित्र होते हुए भी पवित्र है।

1. उच्छिष्ट गाय का हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्व है | गाय का दूध अमृत के समान माना गया है | गाय का दूध निकालने से पहले उसका बछडा थनों से दूध पीकर उच्छिष्ट करता है अर्थात झूठा करता है। इसके बाद गोपाल इसका दूध निकालते है और हम इसे पीने और पूजा में काम में लेते है |

2. वमनम् शहद को मधु कहा जाता है जो मधुमक्खी की उल्टी से प्राप्त होती है | इसे पूजा में विशेष रूप से काम में लिया जाता है | हालाकि यह मधुमक्खी के मुह की लार से बनता है फिर भी इसे पवित्र मानकर पूजा में काम में लिया जाता है |

honey shahad

3. शव कर्पटम् हमारे देवी देवताओ की पोशाको और वस्त्रो के लिए हम रेशमी वस्त्र का उपयोग करते है | यदि विज्ञान की बात करे तो यह रेशम एक विशेष प्रकार के कीड़े से प्राप्त होता है | यह रेशम प्राप्त करने के लिए इस कीड़े को गर्म पानी में डाला जाता है जिससे यह कीड़ा तो मर जाता है और फिर रेशम प्राप्त होता है | फिर भी इसे पवित्र माना जाता है |

4. काक विष्टा कौवा पीपल , वट आदि पेडो के फल खाता है ओर उन पेडो के बीज अपनी विष्टा मे इधर उधर छोड देता है जीसमे से पेडो की उत्पत्ति होती है पीपल काक विष्टा से उगता है फिर भी पवित्र है।। पीपल पूजा का महत्व इसलिए भी है की इसपर देवताओं और पितरों का निवास भी माना गया है।

5. शिव निर्माल्य -शिव या शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद | गंगा जी का अवतरण स्वर्ग मे सीधे शिव जी के मस्तक पे हुआ नियमानुसार शिव जी पर चढायी हुइ हर चीज़ निर्माल्य है पर गंगाजल पवित्र है ओर इसे हम ग्रहण करते है |

सारांश 

  1. हिन्दू पुराणों के अनुसार वे कौनसी 5 चीजे है जो अपवित्र होकर भी पवित्र है . आइये जानते है उन सभी चीजो के बारे में जो पूजा पाठ में अशुद्ध होने के बाद भी काम में ली जाती है . 



Post a Comment

Previous Post Next Post