भगवान की पूजा में चढ़े पुष्पों और माला का क्या करना चाहिए ?

Pooja Me Kam Me Liye Gaye Flowers Ka Kya Kare :

हिन्दू धर्म में बिना पुष्प या माला के पूजा को अधुरा ही माना जाता है | पुष्प भगवान की प्रतिमा और फोटो का सजाने में काम आते है साथ ही वे वातावरण को अपनी खुशबु से शुद्ध कर देते है | मंदिरों को सजाने में भी पुष्पों की विशेष भूमिका रहती है | हमेशा देवी देवताओ को पुष्प ताजा ही चढाने चाहिए | बाजार से लाने के बाद भी इन्हे एक बार शुद्ध जल से धो लेना चाहिए | अगले दिन ये माला और पुष्प सुख जाये तब जाने की हमें उनका क्या करना चाहिए |

किस देवी देवता को कौनसे फूल चढाने चाहिए 

bhagwaan ki puja me chadhe pusp ka kya kare

अक्सर हम में से बहुत से लोग ऐसे है जो इन पुष्प मालाओ को सूखने के बाद कचरे या dustbin में अज्ञानतावश डाल देते है | जिन फूलो ने देवताओ की इतनी शोभा बढाई , उन्हें हम कचरा पात्र में डाल दे तो यह हमारे जीवन में दोष उत्पन्न करता है | शास्त्रों में बताया गया है की भगवान पर चढ़ाकर उतारे गए फूलों को निर्माल्य कहा जाता है | इन्हे बहुत पवित्र माना जाता है क्योकि ये देवताओ की सकारात्मक शक्तियों को अपने अन्दर समाहित कर लेते है |

हिन्दू धर्म में 10 सबसे पवित्र और पूजनीय वृक्ष

क्या करे फिर इन निर्माल्य पुष्पों का

पूजा के बाद जब यह अगले दिन सुख जाये या फिर आपको दुसरे पुष्प चढाने हो , तब आप इन पुराने पुष्प और मालाओ को एक बार सूंघ ले जिससे की उनकी पॉजिटिव एनर्जी आपके शरीर में आ जाये फिर उन्हें एक साफ़ थैली में डाल ले |

भगवान पर चढ़े पुष्प का क्या करे

5 फूल जिन्हें पूजा पाठ में सबसे ज्यादा काम में लिया जाता है 

अब इन्हे या तो पास की नदी , तालाब में प्रवाहित कर दे | या फिर आप इसे खाद के रूप में पीपल , वट आदि पेड़ो की जड़ में भी डाल सकते है | ध्यान रखे आपको थैली से निकाल कर इन्हे डालना चाहिए |

कभी भी पूजा में काम में ली गयी सामग्री को कचरे में नही जाने दे | भगवान पर चढ़ाई गयी सभी चीजे सकारात्मक उर्जा से भर जाती है , ऐसी चीजो को कचरे या गन्दी जगह डाल कर कभी अपमान नही करना चाहिए . 

देवी देवताओ को चढ़ने वाले  प्रिय भोग कौनसे है 

सारांश 

  1. तो दोस्तों भगवान की पूजा में चढ़ाये गये फूलो का क्या करना चाहिए , यह फूल फिर कैसे काम में लिए जा सकते है , इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको बताया . आशा करता हूँ कि यह पोस्ट आपको अच्छी लगी . 

भारत के सात धार्मिक शहर कौनसे है  सप्तपुरी नगर 

Post a Comment

Previous Post Next Post