पूजा में अगरबत्ती को क्यों नही जलाना चाहिए

Kyo Agarbatti Puja Me Kaam Me Nhi Leni Chahiye . हिन्दू धर्म पूजा पाठ में आरती का महत्व अत्यधिक है | हम देवी देवताओ की आरती में धुप दीप और अगरबत्ती जलाते है | इससे रौशनी और सुगंध दोनों होते है | पूजा में पंचोपचार विधि में भी धुप दीपक की महिमा बताई गयी है | पर आपने कुछ लोगो से सुना होगा की भगवान की पूजा में कभी अगरबत्ती नही जलानी चाहिए | आखिर क्यों ? आइये जाने कुछ बातो से इसके पीछे का रहस्य |

puja me agarbatti kyo nhi jalaye

गाय का हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्व है , कैसे आइये जाने

अगरबत्ती में होता है बांस और कैमिकल 

हम हिन्दू जब दाह संस्कार जैसे कर्म में भी बांस की लकड़ी नही जलाते तो फिर क्यों अगरबत्ती के माध्यम से इस लकड़ी को जलाये | यदि आपको ईश्वर की पूजा में सुगंध ही करनी है तो आप धूप बत्ती का प्रयोग कर सकते है | इन दोनों में लगे सुंगधित काले मसाले एक ही है हो खुशबु करते है | पर अगरबत्ती में लकड़ी भी होती है | शास्त्र में भी बताया गया है की कभी बांस की लकड़ी नही जलानी चाहिए | अत: इस प्रथा को अब आपको रोकना चाहिए और अन्य व्यक्तियों को और मंदिरों में भी यह बात बतानी चाहिए | शास्त्रों में पूजन विधान में कही भी अगरबत्ती की बात नही की गयी है |

 फेंग शुई में शुभ है बांस  

हमारे पडोसी देश चीन के वास्तुशास्त्र फेंग शुई के अनुसार बांस एक अत्यंत पवित्र पौधा है जो सकारात्मक उर्जा से भरा होता है . ऐसे में वे भी बांस को जलाना अशुभ मानते है . 

वैज्ञानिक कारण

वैज्ञानिको के अनुसार भी जब अगरबत्ती को जलाया जाता है तब उसमे लगा बांस जलने लगता है | इसके जलने से एक गैस निकलती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है | अब आप बताये जो हमारे लिए हानिकारक हो वो कैसे हमारे देवी देवताओ को प्रसन्न करेगी |

पूजा पाठ में अगरबत्ती ना जलाये

पुरानो लोगो का मत

हमारे वृद्ध लोगो का मानना है की जब शास्त्रों के विपरीत यदि हम बांस जलाते है तो यह अशुभ होता है | यह वंश को नष्ट करने वाला है | अत: हर तर्क से हमें पूजा अर्चना में अगरबत्ती को जलाना बंद कर देना चाहिए |

अगरबत्ती की जगह क्या जलाये 

आप पूजा पाठ में अगरबत्ती की जगह दुसरे विकल्प काम में ले सकते है जिसमे बांस ना हो , ऐसे में आप धुप बत्ती , गूगल या लोभान धुप को काम में ले सकते है . आरती के समय आप कपूर जला सकते है .

सनातन धर्म में ग से पूजी जाने वाली मुख्य चीजे

सारांश 

  1. शास्त्रों में कही नही कहा गया है कि आप पूजा पाठ में अगरबत्ती जलाये , यह हम इंसानों ने अपनी सुविधा के लिए नियम बना लिया है . अगरबत्ती में बांस का प्रयोग किया जाता है जिसे जलाना अशुभ माना जाता है . साथ ही बांस जलने पर हानिकारक गैस छोड़ता है जो वातावरण के लिए हानिकारक होती है . 

Post a Comment

Previous Post Next Post