सनातन धर्म में ग से पूजी जाने वाली मुख्य चीजे

Sanatan Dharm Me 'G ' Se Shuru Hone Wali Paanch Pavitra Chije सनातन धर्म में ग शब्द से शुरू होने वाले पञ्च चीजो की पूजा होती है . यह पांच चीजे है : गंगा , गौ , गीता , गोपी (नारी ) और गायत्री | जैसे हिन्दू धर्म में पञ्च देवताओ  का महत्व है वैसे ही यह पांच चीजे ग शब्द से शुरू होने वाली है .  

हिन्दू धर्म में ग से पूज्य 5 चीजे

1)  गंगा 

भारत की 7 पवित्र धार्मिक नदियों में गंगा नदी पहले नंबर पर आती है .  गंगा हिमालय से निकल कर संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति को पवित्र करती है , यह कोई मामूली नंदी नहीं है  बल्कि देवी तुल्य  पावन गंगा माँ है जो उनके पापो को ख़त्म करती है | पर आज लोगो की अज्ञानता की वजह से यह नदी प्रदूषित हो रही है | आज भी गंगा के तटो पर रोज गंगा आरती की जाती है और लाखो श्रद्दालु माँ के दर्शन करने और उसमे स्नान करने दूर दूर से आते है . हिन्दू धर्म में मृत्यु के बाद व्यक्ति की अस्थियाँ गंगा नदी में बहाई जाती है जिससे की उसे मोक्ष की प्राप्ति हो . वैज्ञानिको ने भी यह माना है कि गंगा जल कई चमत्कारी शक्तियों से भरा हुआ है जिसमे कीड़े नही पड़ते है .  

maa ganga kaashi


2)  गौ माता 

 हिन्दू धर्म में गौ (गाय ) को माँ कहते है , गाय माता ममता का साक्षात् रूप है | शास्त्र कहते है गौ माँ में देवी देवता का वास होता है | कामधेनु गाय सभी इच्छाओ को पूरी करने वाली बताई गयी है | माँ बोलना गाय ही सिखाती है | इसका दूध नवजात बच्चो के लिए अमृत है | यह स्वभाव में बहूत ही भोली है | इसकी पूजा अर्चना धार्मिक अनुष्ठान में किया जाता है | आज गौ हत्या बढ़ रही है और इस तरह गौ पर हो रहे अत्याचार से यह जगत संकट में पड़ सकता है 

gau mata hindu dharm me mahtav

कौन है काम के देवता कामदेव , जाने रोचक बाते 

3)  गोपी - अर्थात नारी 

नारी को दुर्गा लक्ष्मी का रूप माना जाता है , जिस घर में नारी का सम्मान होता है वहा सुख समृधि की देवी लक्ष्मी की कृपा रहती है और वो घर अन्न धन से भरा रहता है , इसके विपरीत जिस घर में नारी का अपमान हो वहा लक्ष्मी का वास नही रहता | नारी के बहुत से रूप है जैसे देवी के रूप में , माँ के रूप में , पत्नी के रूप में , बहिन के रूप में और बेटी के रूप में .  बिना नारी के इस संसार की कल्पना नही की जा सकती है . 

4)  गीता  

 गीता जो हिन्दू धार्मिक किताब है जो जीवन के रहस्यों को उजागर करती है की वास्तविक जीवन क्या है , इसमे क्या करना चाहिए , कैसे करना चाहिए | जीवन का उद्देश्य क्या है | यह भगवन कृष्णा का दिया हुआ अर्जुन को ज्ञान है | पर यह ज्ञान सिर्फ अर्जुन को ही नही बल्कि समस्त मानव जाति को दिया गया है .  इसमे आत्मा के महत्व की बात समझाई गयी है | जीवन में भक्ति के अलावा कर्म की महत्ता का वर्णन किया गया है | व्यक्ति के कर्मो के बारे में विस्तार से बताया गया है . अत: गीता मनुष्य को बताती है की कैसे वो अपने जीवन को सफल बना सकते है . 

geeta gyan krishna to arjun

जगन्नाथ मंदिर की रथ यात्रा से जुड़ी 20 रोचक बाते 

5)  गायत्री 

हिन्दू धर्म में ज्ञान की देवी गायत्री | इन्हे वेद माता , ज्ञान गंगा , विश्वमाता  भी कहा जाता है क्योकि इनके हाथो में वेद शोभायमान है .  इनका गायत्री मंत्र हिन्दू धर्म में सबसे प्रसिद्द है | पुराणों में बताया गया है कि देवी गायत्री का स्थान ब्रह्मा विष्णु और महेश के समान ही बहुत बड़ा है .  इन्हे ब्रह्मा जी की पहली पत्नी भी कहा जाता है . 

Maa Gayatri devi

सारांश 

  1. तो दोस्तों हिन्दू धर्म में ' ग ' से शुरू होने वाली 5 पवित्र चीजो के नाम बताया गया है . यह है गौ माँ , गीता , गायत्री मंत्र , गोपी और गंगा .  आशा करता हूँ की यह पोस्ट आपको जरुर पसंद आई होगी .  

Post a Comment

Previous Post Next Post