आठ सिद्धियाँ बना देगी सबसे ज्यादा ताकतवर

Eight Super Power According to Hanuman chalisa

हनुमान चालीसा में आपने पढ़ा होगा की " अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता " । अस बर दीन जानकी माता। ” | अर्थात हनुमान जी के पास ये अष्ट सिद्धियां हैं और वे इसे अपने परम भक्त को प्रदान भी कर सकते है | इन सिद्धियों के प्रभाव से पवनपुत्र हनुमान जी अपने शरीर को अति विशाल , अति सूक्ष्म तक कर लेते थे | आइये जानते है की हिन्दू धार्मिक शास्त्रों के आधार पर वे अष्ट सिद्धियाँ कौनसी है और उनका क्या प्रभाव है |


अष्ट सिद्धियों के नाम और उनकी शक्ति 

१) अणिमा सिद्धि : इस सिद्धि के द्वारा आप अपने शरीर को अति सूक्ष्म बना सकते है | हनुमान जी जब लंका में प्रवेश करने जाते है तो लंकिनी ना की द्वारपाल से बचने के लिए मसक सा बहुत सूक्ष्म रूप बना लेते है . यह अणिमा सिद्धि के द्वारा ही संभव हो पाता है . 

मसक समान रूप कपि धरही , लंका चले सुमिरे नरहरी 

२) महिमा सिद्धि : इस विद्या के द्वारा अपने शरीर को महा विशाल किया जा सकता है | हनुमान जी ने यह सिद्धि तब काम में लेते है जब उन्हें सुरसा के मुंह में जाना होता है . जस जस सुरसा बदन बढ़ावा तासु दून कपि रूप दिखावा .

mahima shakti


३) गरिमा सिद्धि : इस सिद्धि के द्वारा आप अपने शरीर को इतना भारी बना सकते है की कोई आपको हिला भी ना पाए | हनुमान जी अपनी पूंछ भीम के सामने इतनी भारी इसी विद्या से की थी |

४) लघिमा सिद्धि : यह शरीर को अत्यंत हल्का बना सकती है | जब पवन पुत्र उड़ते है तो अपने शरीर को इसी सिद्धि के कारण हल्का कर लेते है . 

५) प्राप्ति सिद्धि : इस सिद्धि के बाद व्यक्ति भविष्य को जान सकता है | वह किसी भी जीव जंतु के मन के भाव समझ सकता है |

६) प्राकाम्य सिद्धि : यह शक्ति व्यक्ति को आकाश में उड़ा सकता है , जमीन में प्रवेश करवा सकता है और पानी में भी जिन्दा रख सकता है | मन के विचार को आप पूर्ण कर सकते है और अत्यंत शक्तिशाली व्यक्तित्व के धनि हो जाते है | महा बल महा ज्ञान की प्राप्ति हो जाती है . 

७) ईशिता सिद्धि : यह सिद्धि व्यक्ति को ईश्वर के समान यश और कीर्ति दिलवाता है | इसमे ईश्वरीय अंश व्यक्ति में आ जाते है | वो ईश्वर का ही एक रूप हो जाता है . 

८) वशिता सिद्धि : यह आठवी और लास्ट सिद्धि है जिसमे किसी भी जीव को अपने वश में किया जा सकता है | साथ ही जीवन और मृत्यु पर नियंत्रण पा लेने की क्षमता भी प्राप्त करवाती है |

सारांश 

  1.  तो दोस्तों यह थी अष्ट (आठ ) सिद्धियाँ जो बहुत ही शक्तिशाली होती है , इनके प्रभाव से आप बहुत चमत्कारी हो जाते है .  आशा करता हूँ की यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी .  

Post a Comment

Previous Post Next Post