श्री राम जी के शक्तिशाली मंत्र जो करते है भव सागर पार 

Shri Ram Ji Ke Shaktishali Divya Mantra in Hindi 

अयोध्या की पावन धरती पर त्रेता युग में जन्मे  थे श्री राम जो भगवान विष्णु के अवतार थे  और उनका जीवन एकआदर्श पुत्र , पति , भाई , राजा की तरह रहा | यही कारण है कि उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भी कहा जाता है

त्रेता युग में जब पाप अपने चरम पर था , जब रावण बेलगाम घोड़े की तरह अधर्म फैला रहा था तब विष्णु के सातवे अवतार के रूप में दशरथ जी के पुत्र रूप में राम ने जन्म लिया और फिर इस धरती पर रावण का संहार करके धर्म को विजय दिलवाई | 

 

Lord Ram Ji Powerful Mantra hindi

 पढ़े : - राम नाम की शक्ति और महिमा के बारे में 

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से श्री राम जी के छोटे बड़े महा प्रभावी मंत्रो का संग्रह लाये है , ये मंत्र दिखने में जितने छोटे है उतने ही शक्तिशाली है  | इनके जाप से श्री राम जी की असीम कृपा की प्राप्ति होती है और बड़े से बड़ा दुःख टल जाता है | 

आपने सुना होगा राम से बड़ा राम का नाम : अर्थात रामायण प्रसंग में आपने देखा होगा कि राम सेतु के निर्माण में वो पत्थर पानी में तर रहे थे जिनपे श्री राम का नाम लिखा हुआ था जबकि श्री राम ने जो पत्थर पानी में डाले वो डूब गये | इस बात से पता चलता है कि राम नाम का कितना महत्व है | जिस लाइन में राम नाम आ गया वो ही शक्तिशाली मंत्र बन गया | 

हमारे प्रिय हनुमान जी तो आज भी सिर्फ राम नाम का ही जाप कर अष्ट सिद्धि और नव निधि के दाता बन गये है | 

राम नाम की इतनी महता है आप समुन्द्र के जल की स्याई बनाकर भी लिखेंगे तो तो भी समुन्द्र का जल कम पड़ जायेगा | 

 श्री राम जी के शक्तिशाली मंत्र

 
 
1. श्रीरामचन्द्राय नम:।
Shri RamChandray Namah :

2. रामाय नम:।
Ramaya Namah : 

3. ह्रीं राम ह्रीं राम।
Hreem Ram Hrem Ram 

4. क्लीं राम क्लीं राम।
Kleem Ram Kleem Ram 

5. फट् राम फट्।
Fat Ram Fat 

6. श्रीं राम श्रीं राम।
Shrim Ram Shrim Ram 

7. ॐ राम ॐ राम ॐ राम।
Om Ram Om Ram Om Ram 

8. श्रीराम शरणं मम्।
Shri Ram Sharnam Mamah 

9. ॐ रामाय हुं फट् स्वाहा।
Om Ramaya Hum Fat Swaha 

10. 'श्रीराम, जयराम, जय-जय राम'।
Shri Ram JayRam Jay Jay Ram  
 

Lord Ram Ji Powerful Mantra in Hindi 

 
श्री राम बीज मंत्र  :-
राम 
Ram 
shri ram beej mantra


 
श्री सीता राम तारक मंत्र
 

ॐ जानकीकांत तारक रां रामाय नमः॥

Om Jankikant Tarak Ram Ramay Namah :


श्री राम ध्यान मंत्र 

ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम , लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम 

श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे , रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः ||

 
श्री राम ध्यान मंत्र शक्ति

 
 

इस मंत्र से सबसे पहले पाने चित्त को शांत कर अपने मन मंदिर में श्री राम को बिताये और फिर इस मंत्र का जप करे |

उपरोक्त सभी मंत्रो के जाप से सौभाग्य की प्राप्ति , धन पाने के अवसर बढ़ते है , घर में परिवार जनों में सुख शांति और समृधि की प्राप्ति होती है | जापकर्ता के दुःख दूर होते है और श्री राम जी की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है |
और जिन पर श्री राम जी की कृपा होती है उन पर तो विशेष रूप से हनुमान जी की कृपा आती ही है |


राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे । सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने ।।


श्री राम वंदना सुन्दरकाण्ड 

शान्तं शाश्वतमप्रमेयमनघं निर्वाणशान्तिप्रदं  (शांत मन वाले शास्वत निर्वाण और परम शांति देने वाले श्री राम )

ब्रह्माशम्भुफणीन्द्रसेव्यमनिशं वेदान्तवेद्यं विभुम्‌। (ब्रह्मा शम्भू , शेषनाग की सेवा पाने वाले और वेदों के द्वारा सबसे बड़े )

रामाख्यं जगदीश्वरं सुरगुरुं मायामनुष्यं हरिं (देवताओ में सबसे बड़े जो माया से मनुष्य रूप धरे है ) 

वन्देऽहं करुणाकरं रघुवरं भूपालचूडामणिम्‌॥ (१)  (ऐसे करुणापति राम रघुवर जगत ईश्वर  को प्रणाम  ) 


नान्या स्पृहा रघुपते हृदयेऽस्मदीये (ह्रदय में सिर्फ राम को बसाकर  ) 

सत्यं वदामि च भवानखिलान्तरात्मा। ( सत्य बोलता है की आपके नाम और सेवा के अलावा कोई इच्छा नही है  ) 

भक्तिं प्रयच्छ रघुपुंगव निर्भरांमे  ( मुझे सिर्फ आपको भक्ति चाहिए ) 

कामादिदोषरहितं कुरु मानसं च॥ (२) ( मेरे काम दोष को दूर करे  ) 



* ~जय जय राम राम राम ~*

 

सारांश 

  1.  सभी देवी देवताओ के अपने अपने मंत्र होते है जिसके द्वारा हम उनके करीब पहुँचते है . यहा हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जाग्रत और चमत्कारी मंत्रो का संग्रह लाये है जो भव सागर को पार कराने वाला और आनंद बरसाने वाला है .   आशा करता हूँ की यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी .  

Post a Comment

Previous Post Next Post