पूरा दिन अच्छा जाये , इसके लिए करे इन 5 चीजों में से एक के दर्शन

पुरानी कहावत है कि अगर शुरुआत अच्छी हो तो पूरा काम अच्छा होता है, ठीक इसी प्रकार दिन की शुरुआत अच्छी हो जाए तो पूरा दिन शुभ रहता है। शास्त्रों में दिन की शुरुआत को शुभ बनाने के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। 

सुबह करे इन पांच चीजो के दर्शन


इन उपायों से दिन की शुरुआत सकारात्मक बनती है और देवी-देवताओं की कृपा से भाग्य का साथ मिल सकता है। सुबह के लिए एक श्रेष्ठ उपाय ये है कि जागते ही शुभ चीजें देखना। यहां जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 शुभ चीजें, जिनमें कोई एक भी देखेंगे तो आपकी किस्मत चमक सकती है…

1. हमारे हिन्दू धर्म में सुबह उठने के बाद सबसे पहले कर दर्शन का महत्व बताया गया है | हथेलियों के दर्शन से विष्णु, लक्ष्मी और सरस्वती की कृपा मिलती है। हथेलियां देखते समय आप ये मंत्र भी बोल सकते हैं।

कर वंदना मंत्र- कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती। करमूले तू गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्॥ इस मंत्र के अनुसार कर यानी हथेलियों के आगे वाले भाग पर लक्ष्मी, बीच वाले भाग पर सरस्वती और हथेलियों के मूल आधार पर विष्णु निवास करते हैं।

2. सुबह जागते ही महालक्ष्मी का प्रिय दक्षिणावर्ती शंख देखेंगे तो ये भी शुभ रहता है। इसके लिए शंख अपने पास भी रख सकते हैं।

3. सुबह आंख खुलते ही कोई सकारात्मक सन्देश या खुशमिजाज तस्वीर के दर्शन करने से दिन हर्षनुमा जाता है |

पढ़े : वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ वास्तु चिन्ह और प्रतीक

4. अगर सुबह जागते ही सबसे पहले सूर्य देव के दर्शन कर सके तो ये भी बहुत श्रेष्ठ उपाय है। इससे सूर्य देव की कृपा मिलती है।

5. सुबह उठने के बाद यदि छोटे बच्चो को देखा जाये तो यह शुभ शकुन माना जाता है |


सारांश 

  1. दोस्तों वो कौनसी शुभ चीजे है जिनके दर्शन करने से आप अपने दिन को मंगलमय बना सकते है . इसमे हमने सबसे पहले आपको अपने हाथो की हथेलियों के दर्शन और मंत्र बताये इसके बाद कुछ ऐसी चीजे बताई जो आपको पॉजिटिव एंट्री से भर देगी .   आशा  करता हूँ कि यह पोस्ट आपको जरुर पसंद आई होगी




Post a Comment

Previous Post Next Post