जानवरों और मछलियों से जुड़ी 100 रोचक बातें 

Animals and Fish Facts in Hindi Which surprised and shocked you . ईश्वर ने इस धरती पर लाखो तरह के जीवो को बनाया है . सब एक दुसरे से अलग है और कुछ तो अपनी विशेष खूबियों के लिए जाने जाते है . 

बहुत सारे जीव जन्तुओ और मछलियों की खूबी आप जानते होंगे पर आपकी कल्पना से परे बहुत से ऐसे जानवर और पक्षी और मछलियाँ है जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जायेंगे . 

जानवर और मछलियों से जुड़ी रोचक बाते

आज हम इस आर्टिकल (Amazing Facts About Animals and Fishes in Hindi ) में ऐसे बहुत सारे जानवरों के बारे में जानेंगे जो सुनकर आप चौंक जायेंगे . अलग अलग खूबियाँ वाली ये सभी रोचक बातें जानकर आप बहुत खुश होंगे . कुछ Animals Fun Facts आपको हसाएंगे भी .  

जानवरो से जुड़ी हैरान कर देने वाली कमाल की बातें 

Amazing Animals Facts in Hindi 

 1 ) मगरमच्छ (Crocodile) कभी भी अपनी जीभ बाहर नही निकाल सकता है . 

2) हमिंग बर्ड सबसे  तेजी से पंख फडफडाने वाली चिड़ियाँ है . यह एक सेकंड में 80 बार तक पंख फडफडाती है . 

3) एक बार में सबसे ज्यादा सोने वाला जीव घोंघा (Snail) है जो 3 साल तक सो सकता है . 

4) हाथी कभी भी पीछे की तरफ नही चल सकता है . 

5) रेगिस्तान का जहाज ऊंट बंद आँखों से भी देख सकता है क्योकि उसके तीन पुतली होती है . एक पुतली ट्रांसपेरेंट होती है . 

6) ऑक्टोपस (Octopus) के 3 दिल , 9 दिमाग और जबकि उसका खून नीला होता है . 

7) जेली फिश (Jelly Fish ) अमर जीव है , यह फिर से मरने से पहले अपना नया रूप जन्म दे सकती है . 

8) कॉकरोच का सिर कटने के बाद भी वो कई दिनों तक जीवित रह सकता है . इसका कारन कॉकरोच का दिमाग उसके सिर में नही बल्कि उसकी बॉडी में होता है . 

9) झींगे का दिल उसके मस्तिष्क में होता है . 

10) सबसे ज्यादा बच्चा पैदा करने की क्षमता एक चूहे में होती है . वे 18 महीने में 2 लाख चूहों को जन्म दे सकते है


11 ) डोल्फिन (Dolphin) एक ऐसी मछली है जो हमेशा एक आँख बंद करके ही सोती है . 

12 ) शुतुरमु्र्ग (Ostrich) दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी है फिर भी यह अपने भारी शरीर के कारण उड़ नही सकता है . लेकिन यदि इसके भागने की बात की जाये तो एक मेल शुतुरमु्र्ग शेर से भी तेज भाग सकता है . दुनिया में सबसे ज्यादा बड़ा अंडा भी पक्षियों में शुतुरमु्र्ग ही देता है . 

13 ) सूअर की चमड़ी ऐसी होती है कि वो ज्यादा देर तक धुप में नही रह सकते , वरना उनकी स्किन जल सकती है 

14 ) क्या आप जानते है की एक छोटे से मच्छर के 47 दांत होते है . 

15 )  घोंघा अपने पैरो से सांस लेता है . 

16 ) कुत्ते सूंघने की क्षमता में बहुत अच्छे होते है पर चींटी उनसे भी ज्यादा Smelling Sense रखती है . 

17 ) सिप नर से मादा और फिर मादा से नर बन सकता है . यानी की सिप में अपना सेक्स चेंज करने की क्षमता होती है . 

18 ) एक शेर की दहाड़ इतनी तेज होती है की वो कई किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती है . 

19 ) एक हाथी के दांत का वजन 18 किलो तक होता है . हाथी कुद नही सकता है . 

20 ) एक चीते के दांत में इतने कांटे होते है कि वो चाट चाट कर इंसान की खाल भी उतार सकता है . 

21 ) दुनिया में सबसे ज्यादा इंसानों को खतरा साँप , बिच्छु , शेर से नही बल्कि मच्छर और मधुमक्खी से है . क्योकि हर सालो लाखो लोग इन्ही के द्वारा दी गयी बीमारी से मरते है . 

22 ) दुनिया में चींटियो की आबादी सबसे ज्यादा है . एक अनुमान के अनुसार दुनिया भर में चींटियों की संख्या एक लाख खरब से अधिक है. इनकी 22000 से ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती है . 

23 ) हाथी एक बार में 5 लीटर अपनी सूंड में भरके रख सकता है . 

24 ) कुछ कीड़े ऐसे है जो भोजन की प्राप्ति ना होने पर खुद को ही खा लेते है . 

25 ) जानवरों में सबसे ज्यादा बुद्धिजीवी गोरिल्ला चिम्पांजी  को माना जाता है . 

26 ) दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली थाईलैंड में पाई जाती है जिसे Monster Lizard  कोमोडो ड्रेगन कहते है . यह 9 फीट लम्बी और 70 किलो की होती है . यानी की एक व्यक्ति से भी बड़ी . यह इतनी खतरनाक होती है कि  इंसान को भी निगल सकती है . 

27 ) इस संसार में कुछ ऐसे जीव , मकड़ियां और Parasitoids होते है हो भूख लगने पर खुद की ही खा जाते है . 

28 ) एक चीता 130 किमी की स्पीड से भी तेज वेग से भाग सकता है . 

29 ) आप जानकार चौंक जायेंगे कि बन्दर हमेशा केले का छिलका उतार कर खाते है जैसे इंसान खाते है . 


मछलियों से जुड़ी रोचक और चौकाने वाले  बाते 

Amazing Facts About Fishes in Hindi  . 

इस संसार में 32000 प्रजाति की मछलियाँ है और वैज्ञानिक समय समय पर और भी प्रजातियाँ ही मछलियाँ निकालते रहते है . अभी तक वैज्ञानिको ने सिर्फ 1% ही समुन्द्र को जाना है . अब आप सोच सकते है कि समुन्द्र में रहने वाले कितनी प्रजातियाँ अभी भी वैज्ञानिको के शौध में शामिल नही हो पाए है . 

ट्रिगर नाम की मछली आगे और पीछे दोनों दिशाओ में तैर सकती है . 

ELECTRIC EEL नाम की मछली करंट पैदा करने में माहिर है . इसके करंट से इन्सान तक की मौत हो सकती है . ऐसा ही कुछ ELECTRIC RAY नाम की मछली करती है . 

* मछलियाँ अभी अपनी आँखे बंद नही कर सकती है . यदि उन्हें सोना भी होगा तब भी उनकी आँखे खुली ही रहेगी 

बैट फिश एक ऐसी मछली है जो किसी खतरे के आने पर खुद को मिट्टी के रंग में बदल लेती है जिससे की उसका पता लगाना नामुमकिन हो जाता है . कभी कभी यह मछली मरने का नाटक भी करती है जैसे की बिना हिले तैरती है जैसे की कोई पत्ता हो . 

* दुनिया की सबसे जहरीली फिश बॉक्स जैली फिश को माना जाता है . यदि कोई व्यक्ति इसके हाथ भी लगा ले तो भी उसकी मृत्यु हो सकती है . 

AUTRALIAN LUNGFISH सबसे ज्यादा साल तक जीवित रहने वाली मछली है . यह 80 साल तक जीवित रही थी . 5 Feb 2017 को इसकी मौत हो गयी . यह एक Aquarium में रहती थी . 

डॉलफिन सबसे समझदार मछली मानी जाती है . यह बहुत जल्दी सीखने की कला में निपूर्ण होती है . 

सेलफिश नाम की मछली सबसे तेज तैरने के लिए जानी जाती है . यह 100 किमी एक घंटे में तैर सकती है . 

सफेद शार्क अपने बच्चो को सीधे जन्म देती है , जबकि ज्यादतर मछलियों के बच्चे अन्डो से निकलते है . 

* सबसे धीमी स्पीड से तैरने वाली मछली Sea Horse है . 


* कैटफिश के मुंह में 27000 स्वाद लेने की ग्रंथियाँ होती है जबकि इन्सान के मुंह में सिर्फ 9000. इसका अर्थ यह है की कैटफिश हमारी तुलना में 3 गुणा ज्यादा स्वाद का पता लगा सकती है . 

पेरोट फिश (Parrot Fish ) अपने चारो तरफ एक जैली बलगम निकाल सकती है जो उनकी सुरक्षा करता है . 

* फिश में एक अलग तरह का सेंस पाया जाता है जिसे Lateral Line कहते है , इससे वो अँधेरे और गहरे पानी मे भी एक दुसरे से Communicate कर सकती है . 

*Lungfish नाम की  मछली बिना पानी के भी जमीन पर कई सालो तक रह सकती है . इस फिश की ख़ास बात यह है कि इसके गिल्स और फेफड़े दोनों होते है . यह दिखने में सांप जैसी होती है . 

Lung Fish on Land
Photo : springernature.com

* बहुत सारी फिश जैसे की वाइट शार्क (White Shark) आदि अपने शरीर के तापमान को Environment के हिसाब से बदल सकते है . 

*  शार्क एकमात्र ऐसी मछली है जिसकी आँखों पर पुतली होती है . 

BarrelEye Fish कुदरत के द्वारा बनाई गयी अजीब तरह की मछली है . इसे देखने पर आपको लगेगा कि इसका सिर पारदर्शी है . आप इसके सिर के अन्दर के सभी अंगो को देख सकते है . 30%  भाग इस मछली का Transparent है . यह मछली 800 मीटर की गहराई में रहती है . इनकी आँखे बहुत विचित्र होती है जो 90 डिग्री पर ही देख सकती है . 

बैरलआई फिश ट्रांसपेरेंट


Mudskipper नाम की मछली ज्यादातर समय बिना पानी के रह सकती है . यह श्वास लेने के लिए अपने गिल्स को पानी अपने गिले शरीर से देती है . यह 2 फीट की छलांग भी लगा सकती है . 

mudskipper fish
Photo : dailymail.co.uk

*Anableps नाम की मछली के चार आँखे होती है  . दो आँखे पानी के अन्दर तो दो आँखे पानी के बाहर देख सकती है . 

Anableps fish in hindi
Photo :https://www.practicalfishkeeping.co.uk

* सीहॉर्स (Sea Horse) नाम की फिश में मेल फिश ही बच्चो को जन्म देता है . 

Ocean Sunfish नाम की मछली बिना पूंछ की होती है . यह एक साल में 300 मिलियन अंडे देती है जो Writing में हम जो डॉट काम में लेते है , उस आकार के होते है . 

शार्क को हमेशा तैरना होता है , यहा तक की सोते समय भी उनकी तैराकी बंद नही हो सकती है . यदि वे तैरना बंद कर दे तो समुन्द्र के तल तक चली जाएगी . कमाल की बात यह है कि इनके तैरने में सहायक पंख भी नही होते . 

Conclusion (निष्कर्ष )

मित्रो इस पोस्ट ( जानवरों , पक्षियों और मछलियों  से जुड़े अजब अजब रोचक फैक्ट्स   )  में आपने जाना कि यह दुनिया कितने रहस्मई जीव जन्तुओ और मछलियों से भरी हुई है . कुदरत ने इन्हे किस तरह अलग बनाया है .  

जानवरों और मछलियों से जुडी यह अजीब गरीब बाते जान कर आप आश्चर्यचकित रह गये होंगे . 

आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट (Top Interesting Facts About Animals and Fishes   ) बहुत ज्ञानवर्धक लगी होगी तो इसे ध्यान से पढ़े और दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा . 

यदि इस पोस्ट को लेकर आप कोई सुझाव देना चाहते है तो आप कमेंट के माध्यम से हमें बता सकते है . हमारी पूरी कोशिश रहेगी की हम आपके कमेंट पर सुधार कर सके . 

Post a Comment

Previous Post Next Post