सूरज ढलने के बाद शाम को नही करने चाहिए कुछ काम

संध्या के समय जब सूर्यास्त होता है , वो समय हमारे धर्म में पूजा पाठ का समय बताया गया है | रोजगार वाले व्यक्ति तो चलो अपने कर्म के कारण उस समय रोजगार में रहते है पर यदि हम फ्री है तो हमें उस समय कुछ ऐसे काम तो करने ही नही चाहिए जो हमारे लिए गलत परिणाम ले कर आये |

संध्या के समय कौनसे काम नही करने चाहिए


हमने हमारे बुजुर्गो से सुन रखा है की संध्या हो गयी अब यह नही करो वो नही करो | क्योकि यह बाते बहुत समय से हमारी धार्मिक परम्पराओं का एक भाग बन चुकी है | संध्या का समय मुख्य रूप से पूजा पाठ का होता है अत: इसके विपरीत दुसरे काम हमें नही करने चाहिए . 

शाम को सूर्यास्त के बाद क्या क्या नहीं करे

मनु ग्रन्थ में एक श्लोक आया है की संध्या के समय चार काम ना करे

चत्वार‌ि खलु कार्याण‌ि संध्याकाले व‌िवर्जयेत्। (चार कार्य संध्याकाल में नहीं करे )

आहारं मैथुनं न‌िद्रां स्वाध्यायन्च चतुर्थकम्।। (भोजन , सहवास , सोना और पढ़ना )

    1. संध्या के समय पूजा पाठ करे , उस समय भोजन या अन्य विषयो का भोग ना करे . भोजन आप संध्या के बाद पूजा पाठ के बाद खा सकते है . 
    2. संध्या पूजन के समय पति पत्नी को रति क्रिया (सहवास ) नही करना चाहिए और उस समय एक दुसरे से दुरी रखनी चाहिए . 
    3. सूर्यास्त के समय घर में झाड़ू भी ना लगाये क्योकि यह समय देवी लक्ष्मी के आगमन का माना गया है | झाड़ू लगाने से वो रुष्ट हो जाएगी |
    4. संध्या के समय नाखून भी नही काटने चाहिए |
    5. संध्या के समय विद्यार्थी को पढाई भी नही करनी चाहिए |
    6. संध्या काल में सोना भी गलत बताया गया है | इस समय सोने वाले का भाग्य भी सो जाता है |
    7. शाम होने के बाद किसी को अपना धन उधार ना दे , इससे आप अपनी लक्ष्मी कृपा उसे दे रहे है
    8. संध्या के बाद किसी दुसरे के घर जाकर दही , छाछ भी नही लानी चाहिए .  

    संध्या के समय फिर क्या करे :

    संध्या के समय सूर्यास्त पर आप भक्ति साधना ध्यान और पूजन के कार्य ही करे | इससे आपका भाग्य मंगलकारी हो जायेगा | संध्या के समय दान दक्षिणा करना भी बहुत शुभ बताया गया है . 

    भूल से भी ना करे इन वस्तुओ का दान – नही तो लगेगा पाप

    जाने उत्तराखण्ड के चार प्रसिद्ध मुख्य धामों के बारे में

    पर्स में जरुर रखे यह 5 चीजे – कभी धन की कमी नही आएगी

    सारांश 

    1. संध्या के समय आपको कौनसे काम नही करने चाहिए क्योकि यदि आप जानकर भी ऐसे काम करेंगे तो यह दुर्भाग्य को बुलाने जैसा होगा . आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी 

    Post a Comment

    Previous Post Next Post