एक श्लोकी विष्णु सहस्त्रनाम मंत्र

Ek Shloki Vishnu Sahastranam Mantra जगत के पालनहार और धन की देवी के पति श्री नारायण विष्णु भगवान की कृपा जिस व्यक्ति पर हो जाये उसके बड़े से बड़े संकट दूर हो जाते है | यदि आप को भी लगातार नही ख़त्म होने वाले संकटो ने काफी परेशान कर रखा है तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी । धर्म ग्रंथों में ऐसी परेशानियों से बचने के लिए अनेक उपाय बताए गए हैं। ऐसा ही एक सबसे सरल उपाय है विष्णु सहस्त्रनाम  एक  श्लोकी मंत्र का जाप

एक श्लोकी विष्णु नाम सहस्त्र


यह स्त्रोत सबसे चमत्कारी हिन्दू धर्म के स्त्रोतों में से एक है जिसमे भगवान विष्णु के 1000 नामो का पाठ है | इसके पाठ करने से लक्ष्मी नारायण प्रसन्न होते है और बड़ी से बड़ी समस्या दूर युगों युगों की दूर हो जाती है |

पर आज कल की भाग-दौड़ भरे जीवन में समय के अभाव के कारण यदि आप नित्य इस विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ नही कर पाते तो फिर एक श्लोकी विष्णु सहस्त्रनाम मंत्र का जप इसके बराबर फल दिला सकता है |

आइये जानते है की इस छोटे से चमत्कारी मंत्र और उसकी जप विधि के बारे में |

पढ़े : ये हैं भारत में स्थित भगवान विष्णु के प्रसिद्ध मंदिर


 विष्णु सहस्त्रनाम किस पुराण में बताया गया है ? 

विष्णु सहस्त्रनाम के बारे में महाभारत के युद्ध काण्ड में बताया गया है . जब गंगा पुत्र कुरुक्षेत्र के युद्ध में बाणों की शय्या पर लेटे हुए अपने प्राण निकलने का इंतजार कर रहे थे तब पांडवो में सबसे बड़ा युधिष्ठर उनके समीप हाथ जोड़े खड़ा हो जाता है और पूछता है . 

हे पितामाह आप हमें बताये कि सबसे उन्नत मार्ग क्या है जिससे हर संकट दूर हो जाये . 

तब भीष्म पितामाह उसे विष्णु सहस्त्रनाम के बारे में बताते है . इसमे भगवान विष्णु के एक हजार शामिल बताये गये है . 

एक श्लोकी विष्णु सहस्त्रनाम : Ek Shloki Vishnu Sahastranaam

” नमोस्त्वनन्ताय सहस्त्र मूर्तये,

सहस्त्रपादाक्षि शिरोरु बाहवे।

सहस्त्र नाम्ने पुरुषायशाश्वते,

सहस्त्रकोटी युग धरिणे नम:।। ”

मंत्र का अर्थ 

हे कमलापति लक्ष्मी विष्णु आप हजारो रूप वाले है और हजारो हाथ हजारो सर और उसकी दुगुनी आँखे

आपके रूप में शोभायमान है . आपके हजारो नाम और उनका उचारण करने से हजारो युगों के पापो का नाश हो जाता है . 

कैसे करें इस मंत्र का जाप :

– रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान करके पीली धोती धारण करे | महिलाये पीली साड़ी पहन ले | पीले आसन पर विष्णु जी की मूर्ति या फोटो को रखे जिससे आपका मुख पूर्व दिशा में हो | स्वयं के बैठने के लिए कुश का आसन चुन ले | अब विष्णु जी की प्रिय चीजो से उनकी पूजा करे |

– तुलसी या चन्दन की माला से कम से कम एक माला रोज इस मंत्र की जपे . यदि आप नित्य एक ही समय पर इस मंत्र का जप करेंगे तो आपके बड़े से बड़े संकट दूर हो जायेगें और यह मंत्र जल्द ही जाग्रत होकर अपनी कृपा दिलाएगा . 

– ध्यान रखे यह जप शांत चित्त और मन लगाकर करे | भगवान विष्णु की अपार कृपा आप पर बरसेगी |

- मंत्र का जप कुशा के आसन पर करने से आपकी उर्जा जमीन में नही समाती बल्कि आपके शरीर में धारण होती रहती है . 

|| जय श्री हरि ||


Other Similar Posts

वास्तु शास्त्र से शुभ 5 चीजे


सारांश 

  1. वो चमत्कारी मंत्र जिसे बोलने से भगवान विष्णु के एक हजार नाम (विष्णु सहस्त्रनाम ) के बराबर फल प्राप्त होता है . आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी 

Post a Comment

Previous Post Next Post