विष्णु को प्रिय है ये 6 चीजे , पूजा में काम में लेने से जल्दी प्रसन्न होते है नारायण

Bhagwaan Vishnu Ko Priy 6 Cheeje हिन्दू धर्म में तीन सबसे बड़े देव में विष्णु भगवान को जगत का पालनहार माना गया है | इनकी पूजा से सांसारिक चीजो की कभी कमी नही आती | इनकी प्रिया माँ लक्ष्मी है जो धन अन्न की देवी मानी जाती है | धर्म की विजय के लिए भगवान विष्णु ने कई अवतार समय समय पर लिए है |

विष्णु को प्रिय चीजे


आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे की भगवान विष्णु को पूजा में कौनसी चीजे अत्यंत प्रिय है | ये चीजे इन्हे बहुत प्रसन्न करती है .

भारत में भगवान विष्णु के प्रसिद्ध मंदिर 

6 चीजे जिनसे प्रसन्न होते है भगवान विष्णु

1) तुलसी के पत्ते : भगवान विष्णु के भोग में तुलसी जी का पत्ता अत्यंत जरुरी है | इसके बिना श्री हरि विष्णु भोग स्वीकार नही करते है | उनके ही रूप शालिग्राम जी के साथ तुलसी जी का विवाह देव उठनी एकादशी पर किया जाता है |

2) पीला रंग : पीला रंग संपन्‍नता का प्रतीक है और यह पीताम्बर विष्णु को अत्यंत प्रिय है | आपने देखा होगा इनकी फोटो में यह पीले रंग के वस्त्र पहने रहते है | अत: भगवान विष्णु की पूजा में या उनके किसी मंदिर में पीली धोती जरुर भेट करनी चाहिए |

3) प्रिय फल : विष्णु भगवान का सबसे प्रिय फल पीले रंग का केला माना गया है | गुरुवार को भी भगवान सत्यनारायण की व्रत कथा का पाठ केले के पौधे के सामने बैठकर ही किया जाता है |

4) शंख : विष्णु जी के एक हाथ में हमेशा शंख रहता है | माँ लक्ष्मी की प्रिय चीजो में से एक है दक्षिणावर्ती शंख | विष्णु जी के पूजन में इस शंख से इनका स्नान करवाना चाहिए |

5) कमल : लक्ष्मी जी का एक नाम कमला है | विष्णु भगवान को भी लक्ष्मी जी की तरह कमल का पुष्प अत्यंत प्रिय है | उनके चार हाथो में एक हाथ में कमल शोभायमान है | इनके कमल अर्पित करने से ये बहुत प्रसन्न होते है |

6) मोरपंख : इनके मुकुट पर मोरपंख सज्जा हुआ है जैसे भगवान कृष्ण के मुकुट पर रहता है | विष्णु के अवतार ही कृष्ण है और कृष्ण ही विष्णु है | भक्तो को विष्णु मंदिरों में मोरपंख भी जरुर चढाने चाहिए |

पढ़े : देवी लक्ष्मी को प्रिय है यह 5 चीजे , घर में रखे , कभी पैसो की कमी नही आएगी

अन्य प्रिय चीजे

प्रिय दिन : इन्हे सप्ताह में गुरूवार का दिन सबसे प्रिय है | भगवान सत्यनारायण के रूप में इनकी पूजा होती है | इस दिन भक्त सत्यनारायण व्रत रखते है |

प्रिय तिथि : वैष्णव भक्तो के लिए एकादशी का महत्व अत्यंत है | साल में 24 एकदशी आती है और जिस साल अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) आता है तब यह एकादशिया 26 हो जाती है | हर एकादशी का विष्णु जी पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना गया है | एकादशी के नियमो से व्रत करने वाला हर पूण्य की प्राप्ति करता है |

किस भगवान को कौनसा पुष्प चढ़ाये

पीपल की महिमा और पूजन विधि

सारांश 

  1.  तो दोस्तों आपने जाना कि भगवान विष्णु को कौनसी चीजे सबसे ज्यादा प्रिय है जिनसे जल्दी खुश होते है हरि नारायण . आप भी पूजा में इन चीजो को जरुर काम में ले और अपने काम बनाये .  आशा  करता हूँ कि यह पोस्ट आपको जरुर पसंद आई होगी

Post a Comment

Previous Post Next Post