देवी देवताओ की पूजा के मुख्य नियम

भगवान की पूजा आप सभी करते होंगे पर कुछ नियम और ध्यान रखे कुछ मुख्य बाते जिससे पूजा ज्यादा सार्थक हो | हमने पहले के पोस्ट में बताया था कि पूजा में जरुरी चीजे कौनसी होती है जिसके साथ ही पूजा पूर्ण होती है .    आइये जाने वे सभी मुख्य बाते और नियम |

पढ़े :- क्यों की जाती है भगवान की पूजा

देवी देवता पूजा मुख्य नियम


देवताओ की पूजा से जुड़े जरुरी नियम जरुर याद रखे

☼1 भगवान शिव और सूर्य की पूजा कभी भी शंख से ना करे |

☼2 तुलसी को कभी अनावश्यक ना तोड़े | तुलसी के पत्ते को स्नान के बाद ही क्षमा याचना करके तोड़ना चाहिए | रविवार और शुक्रवार के दिन तुलसी के पत्ते नही तोड़ने चाहिए |

☼3 कभी भी भगवान शिव और गणेश जी की पूजा में तुलसी काम में ना ले |

☼4 भगवान गणेश की पूजा में प्रिय दूर्वा को कभी ने रविवार के दिन नही तोड़े |

☼5 रविवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा नही की जाती | इस दिन माँ लक्ष्मी की बहिन दरिद्रता पीपल के पेड़ पर रहती है |

☼6 भगवान शिव की पूजा में कभी भी केतकी का फूल नही चढ़ाना चाहिए | यह केतकी के पुष्प को शिव का श्राप है |

☼7 हमारे हिन्दू धर्म में 33 कोटि देवी देवता है | इन सबकी पूजा संभव ना हो तो पांच (पञ्च ) देवता की पूजा जरुर करनी चाहिए | मुख्य पांच देवता शिव , गणेश , दुर्गा , विष्णु और सूर्य को बताया गया है |

☼8 घर के मंदिर में हमेशा गंगा जल , गौ मूत्र होना चाहिए | यह मंदिर में सकारात्मक उर्जा लाते है |

☼9 आरती करने के समय घर में घंटी जरुर बढ़ाये | यह घर से बुरी शक्तियों को दूर करती है |

☼10 पूजा हमेशा पूर्व मुखी होकर करनी चाहिए | भैरव नाथ और यमराज की पूजा आप दक्षिण मुख होकर कर सकते है |

शिवलिंग की पूजा में कभी भी हल्दी , सिंदूर काम में ना ले |

☼11 देवी देवताओ के तिलक लगाते समय हमेशा अनामिका काम में लेनी चाहिए |

☼12 पूजा में अक्षत चावल का अत्यंत महत्व है पर यह खंडित नही होना चाहिए |

☼13 देवताओ की प्रतिमा को स्नान कराने के लिए पान के पत्ते का प्रयोग करना चाहिए |

☼14 शिवलिंग की पूजा में काम आया प्रसाद सिर्फ जोगी को ही खाना चाहिए |

☼15 देवी-देवताओं को चढ़ाए जाने वाले फूल-पत्तियों को साफ पानी से अवश्य धो लें।

☼16 भगवान विष्णु को कभी धतुरा और सफेद चावल नही चढाने चाहिए . 

☼17 जो फूल पत्ते बासी हो गये है उन्हें देवी देवताओ पर नही चढ़ाना चाहिए . माली के घर में रखे फूल पत्ते बासी नही होते है . तुलसी दल और गंगा जल कभी बासी नही होते है . 

☼18 कमल की कलियों के अलावा दूसरी कलियाँ देवी देवताओ पर नही चढ़ानी चाहिए . 


सारांश 

  1.  तो दोस्तों हमने आपको इस पोस्ट में बताया कि देवी देवताओ की पूजा करते समय कौनसे मुख्य नियम हमें ध्यान रखने चाहिए जिससे की हमें पूजा का पूर्ण फल प्राप्त हो . आशा  करता हूँ कि यह पोस्ट आपको जरुर पसंद आई होगी

घर में रखा है शिवलिंग तो ध्यान रखे ये बाते

पूजा में पंचोपचार पूजा विधि क्या होती है  

घर में मंदिर में वास्तु अनुसार जरुरी बाते क्या होती है 


Post a Comment

Previous Post Next Post