अमावस्या को जन्म और उपाय

Amawasya par janme jatak kaise hote hai :- हिन्दू ज्योतिशास्त्र के अनुसार हर महीने में एक अमावस्या आती है और उस दिन चंद्रमा आकाश में दिखाई नही देता | इस रात्रि नकारात्मक उर्जा अधिक प्रभावशाली होती है और इसी कारण अमावस्या पर जन्मे बच्चे का जन्म दोष पूर्ण होता है या गलत माना जाता है | उसकी कुंडली में सूर्य और चंद्रमा एक ही घर में होते है |

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपके जन्म की तिथि और समय ही आपके पुरे जीवन को निर्धारित करता है . आप किस तिथि में किस पक्ष में और किस नक्षत्र में जन्म रहे है . ज्योतिष विज्ञान के अनुसार सबसे अंधकार वाली तिथि अमावस्या की होती है .  

amawasya par janme dosh

अमावस्या के दिन किये जाने वाले उपाय बहुत कमाल के 

अमावस्या के किन किन चीजो का दान करना चाहिए 

किस तरह के होते है अमावस्या के दिन जन्मे लोग :

जिन लोगो का जन्म अमावस्या के दिन होता है वे दुसरो से अलग और अशुभ फल वाले माने जाते है | उनका मन उदासीन होता है | उन्मे धैर्य और आत्मविश्वास (Self confidence) की कमी होती है | खूब मेहनत के बाद भी उन्हें सफलता मिलना कठिन होता है | वे आलस्य प्रिय होते है | उनके गण कमजोर होते है और नकारात्मक उर्जा उन्हें जल्दी अपनी तरफ आकर्षित (Attract) कर लेती है | वे दुसरे बच्चो की तुलना में थोड़े कम धार्मिक होते है . 

यह दोष उनका नही होता बल्कि उस तिथि का होता है जब चंद्रमा पूरी तरह अंधकार में होता है . 

amawasya par janme bacche


अमावस्या के दिन जन्मा बच्चा लाता है गरीबी 

प्राचीन काल में ऋषि पराशर हुए थे जो बहुत बड़े विद्वान थे . उन्होंने बताया था कि कोई बच्चा जब अमावस्या के दिन जन्म लेता है तो उसके परिवार पर गरीबी के योग बनना शुरू हो जाते है . अत: मावस को जन्मे बच्चे के दोषों को दूर करने के लिए उचित पाठ , धर्म और दान कराना जरुरी होता है . ज्योतिष शास्त्र में ऐसे बच्चो के दोषों को कम करने के लिए कई उपाय बताये गये है . 

अलग अलग अमावस्या का अलग अलग फल 

ऐसा नही है कि हर अमावस्या एक समान हो और उसमे जन्मे बच्चे पर दोष भी एक जैसे हो . कुछ अमावस्या अच्छे पर्व का प्रतीक होती है और उस दिन जन्मे बहुत ही भाग्यशाली माने जाते है . भारत का सबसे बड़ा पर्व कार्तिक अमावस्या के दिन दीपावली का आता है . इस दिन जन्मे बच्चे भाग्यशाली होते है . 

ऐसे ही सर्वपितृ अमावस्या पर जन्मे बच्चे पर पितृ देवी देवताओ की विशेष कृपा होती है . सोमवती अमावस्या पर जन्मे बच्चे पर शिव जी प्रसन्न होते है . 

अमावस्या के दिन जन्मे बच्चो के लिए उपाय   :

जो व्यक्ति अमावस्या को जन्मे है उन्हें हल्के रंग के कपडे पहनने चाहिए | भड़कीले रंग के कपडे न पहने |
हर सुबह सूर्योदय (Sunrise) से पूर्व नहाकर सूर्य भगवान को अर्ध दे |

सफ़ेद रंग की रुमाल हमेशा अपने साथ रखे |

सूर्य और चंद्रमा से जुडी चीजो का दान करके आप अशुभ फल को कम कर सकते है |

भगवान भोलेनाथ की आराधना करे | शिवजी के मंत्र का जप करे |

सारांश 

  1. इस धार्मिक लेख में आपने जाना कि क्या अमावस्या पर जन्मे जातक पर कोई दोष होता है या नही . साथ ही हमने बताया कि कैसे आप अमावस्या पर जन्मे जातक के दोष दूर कर सकते है .  आशा  करता हूँ कि यह पोस्ट आपको जरुर पसंद आई होगी

Post a Comment

Previous Post Next Post