अमावस्या पर कौनसे काम नही करे

Amawasya par kounse kam hai varjit एक माह में एक बार आने वाली अमावस्या वो दिन होता है जब चंद्रमा आकाश में दिखाई नही देता है | चन्द्र मन का कारक है और चंद्रमा के लुप्त होने के कारण इस दिन लोग भावुक हो जाते है | इस रात नकारात्मक शक्तियां अपना प्रभाव सबसे ज्यादा दिखाई देती है | आइये इसी कारण जानते है वे कौनसे काम है जो अमावस्या के दिन नही करने चाहिए |

अमावस्या पर कौनसे काम नही करने चाहिए

भगवान विष्णु को प्रिय है ये चीजे , पूजा में जरुर ले काम में 

1 ) रात को इन पेड़ो के निचे ना जाये

हमारे हिन्दू धर्म में पेड़ो के पूजन का भी विधान है . कुछ पेड़ धार्मिक नजरिये से पूजनीय है पर कुछ पेड़ ऐसे है जिसमे बुरी शक्तियां पनपती है .

कुछ पेड़ और वृक्ष ऐसे बताये गये है जिन पर भूत प्रेतों का वास होता है , उनमे से मुख्य है मेहंदी , वट वृक्ष , इमली , मौलसरी  आदि | आपको इन पेड़ो के निचे रात के समय नही जाना चाहिए |

अमावस्या पर जन्मे बच्चे में क्या होता है दोष , जाने उपाय दोष मुक्ति के 

2 ) श्मशान कब्रिस्तान से बचे

अमावस्या पर एक बात विशेष ध्यान देने वाली है की किसी व्यक्ति या महिला को श्मशान घाट या कब्रिस्तान में या उसके आस-पास नहीं घूमना चाहिए | यह दिन नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को बढाता है और वे आसानी से आपको अपना शिकार बना सकती है | . ये बुरी शक्तियां आपको अपने प्रभाव में लेकर भावनात्मक कमजोर कर सकती है | इसलिए ऐसे स्थानों से जरुर बचे | 

3 ) यौन संबंध ना बनाये

अमावस्या पर संयम बरतना चाहिए. इस दिन पुरुष और स्त्री को यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए. गरुढ़ पुराण के अनुसार, अमावस्या पर यौन संबंध बनाने से पैदा होने वाली संतान को आजीवन सुख नहीं मिलता है.

4 ) लड़ाई वाद विवाद से बचे

अमावस्या पर घर में पितरों की कृपा पाने के लिए घर में कलह का माहौल बिल्कुल नहीं होना चाहिए. इस दिन शांति और प्रभु भजन में दिन बिताये | लड़ाई-झगड़े और वाद-विवाद से बचे . इस दिन कड़वे वचन तो बिल्कुल नहीं बोलने चाहिए. इस दिन चंद्रमा पूरी तरह अंधकार में होता है जो की मन का कारक बताया गया है . यही कारण है की अमावस्या के इन मन बहुत ज्यादा विचलित और अशांत रहता है और झगड़े होने के चांस बढ़ जाते है . अत: खुद को ऐसी मौके पर शांत रखे . 

5 ) तामसिक भोजन से रहे दूर

इस दिन शराब, मांस के सेवन इत्यादि से दूर रहें. सादा भोजन करें. यह दिन हमारे पितृ देवी देवताओ का भी माना जाता है . इस दिन मौज मस्ती ना करके उनकी आराधना और अच्छे कर्मो में दिन व्यतीत करना चाहिए . यदि आप अमावस्या के दिन ये उपाय करेंगे तो पितृदोष दूर होंगे . साथ ही अमावस्या के दिन बुरी शक्तियां भी सबसे ज्यादा हावी होती है , तामसिक भोजन से काम और क्रोध जागता है और काम और क्रोध से बुरे परिणाम आपको भुगतने पड़ सकते है . 

6 ) चौराहे का विशेष ध्यान रखे 

अमावस्या और शनिवार के दिन बहुत से टोने टोटके करके लोग अपने दुर्भाग्य और अपनी बलाओ को चौराहे पर निम्बू मिठाई और सिक्को के रूप में छोड़ देते है . ऐसे में यदि कोई उस को अपने पैर लगा देता है या फिर उसे छु लेता है तो वे बलाए और दुर्भाग्य उसके साथ लग जाते है . 

इसलिए कोशिश करे कि अमावस्या के दिन या किसी भी दिन चौराहे पर से ना ही गुजरे और विशेष सावधानी बरते . 

सुबह उठते ही किसके दर्शन शुभकारी होते है 


सारांश 

  1.  तो दोस्तों आपने जाना कि भगवान विष्णु को कौनसी चीजे सबसे ज्यादा प्रिय है जिनसे जल्दी खुश होते है हरि नारायण . आप भी पूजा में इन चीजो को जरुर काम में ले और अपने काम बनाये .  आशा  करता हूँ कि यह पोस्ट आपको जरुर पसंद आई होगी

Post a Comment

Previous Post Next Post