दशहरे पर दुर्भाग्य पर विजय पाने के विशेष उपाय

What to do on Dussera to gain victory over evil powers

त्रेता युग में सबसे कठिन कार्य था दस सिर वाले रावण का अंत करना जो श्री राम ने आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को पूर्ण किया था | यह दिन दशहरा के नाम से जाना जाने लगा | यह अधर्म पर धर्म की विजय का दिवस है | विजयदशमी के दिन सर्वकार्य सर्वसिद्धि वाला विजय मुहूर्त होता है | हर मनुष्य में राम के समान देव भी उपस्थित है तो रावण के समान राक्षस भी | यह हमारे ऊपर है की हम किस शक्ति को अपने अन्दर जगाते है |

dashhare ke upay


आइये जानते है दशहरे पर विजय प्राप्ति के कुछ विशेष उपाय के बारे में जिन्हें संकल्प के साथ पूरा कर हम विजय राह में आगे बढ़ सकते है |

दशहरे के दिन सौभाग्य प्राप्ति के उपाय 

★ यदि आप अपने अन्दर किसी महादोष या किसी बुरी लत से पीड़ित है तो दशहरे के दिन मजबूत संकल्प ले कि अपने ऊपर आप उस बुराई या गन्दी लत को हावी नही होने देंगे | हमें पूर्ण विश्वास है प्रभु श्री राम आपको जरुर सफल बनायेंगे |

★ मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु उसके अन्दर ही छिपा हुआ है | वो शत्रु क्रोध , लालच , झूठ , पाखंड , जलन , गन्दी लत आदि रूप में हो सकता है | दशहरे के दिन इन आंतरिक शत्रुओ पर विजय प्राप्त करने के लिए संकल्प लेकर सुबह और शाम ‘ ॐ विजयायै नम:’ का जप करे |

ravan dahan dashhara


★ विजयदशमी का दिन शस्त्र पूजन का दिवस भी माना जाता है | समाज की बुराइयों को ख़त्म करने के लिए आप अपनी कलम , शस्त्र , सत्य वाणी जैसे हथियारों का पूजन करे | जहा भी आपको अधर्म या बुराई दिखे उसका विरोध करने का संकल्प ले |

★ शास्त्रों में दशहरे पर शमी के पेड़ का पूजन का विधान है | अत: आप भी इस दिन शमी के पेड़ की पूजा करे और इसके पत्ते बांटे | पांडवो ने अज्ञातवास के समय इसी पेड़ पर अपने अस्त्र शस्त्र छिपाए थे |

★ नवरात्रि पूजा की शुरुआत श्री राम ने की थी और माँ कात्यायनी की कृपा से उन्होंने रावण और उसके साम्राज्य पर विजय प्राप्त की थी | अत: इस दिन आपको भी माँ कात्यायनी की पूजा करके अपने विजय की विनती मांगनी चाहिए |

★ दशहरे पर रावण दहन के बाद पान खाने की परम्परा है जिसके पीछे विजय प्राप्ति पर पान खाना शकुन माना जाता है |

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में कई जगह रावण के मंदिर है और वहाँ रावण का दशहरे पर दहन नही किया जाता है . 

सारांश 

  1. रावण के संहार का दिवस दशहरा है और इस दिन कौनसे उपाय किये जा सकते है जिससे आपको आर्थिक मानसिक रूप से उत्तमता प्राप्त हो .  आशा करता हूँ कि आपको यह आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा .


Post a Comment

Previous Post Next Post