दीपावली पर कौनसे काम नही करने चाहिए

दीपो और रोशनी का दिन दीपावली जो रात तो कार्तिक अमावस्या की , पर हिन्दू धर्म में इस रात को दीपो से रोशन किया जाता है | दीपावली संभवत हिन्दू धर्म में सभी बड़े त्योहार में सबसे ऊपर है | दीपावली की पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन श्री राम वनवास काटकर अपने राज्य अयोध्या आये थे | उनके स्वागत में अयोध्यावासियो ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था | तभी से इस रात्रि दीपक प्रजव्लित करने की परम्परा बन गयी है |

दीपावली पर कौनसे काम नही करे


दीपावली की संध्या पर गणेश लक्ष्मी पूजन कर बुद्धि और धन दोनों को पाने की प्राथना की जाती है | बड़े बुजुर्गो के अनुसार दिवाली के दिन कुछ ऐसे काम हमें बिलकुल नही करने चाहिए जो धन देवी लक्ष्मी को रुष्ट करते है | आइये जानते है कि वे कौनसे काम है

वे काम जो दीपावली पर ना करे ? 

नशा और मांस से रहे दूर :- दिवाली के दिन सात्विक भोजन ही करे | इस दिन शराब ना पिए ना ही मांस खाए |

किसी को खाली हाथ ना जाने दे : – खुशियों के इस दिन पर जो भी जरूरतमंद आपके घर के द्वार आये , उसे खाली हाथ ना जाने दे | अपनी क्षमता के अनुसार आप से जो हो सके , उसे दान जरुर करे |

पूजा से ना रहे वंचित :- दीपावली की संध्या के समय परिवार के साथ गणेश लक्ष्मी जी की पूजा में शामिल हो | यदि किसी कारण वश आप इसमे शामिल नही हो पाते है तो कुछ समय निकाल कर किसी मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन जरुर करके आये | यह दिन भाग्य बदलने वाला है अत: इस दिन का पूरा आध्यातिम्क लाभ उठाये |

घर को ना करे गन्दा :- इस दिन को सफाई से जुड़ा दिन माना जाता है | कई दिन पहले से ही दिवाली पर घर को साफ़ सुथरा रखने की तैयारी शुरू हो जाती है | माँ लक्ष्मी को सफाई बहुत प्रिय है अत: इस दिन स्वछता का विशेष ध्यान रखे |

उदास और चिंतित ना रहे  :  यह दिन खुशियों का होता है अत: इस दिन खिलखिलाते रहे और मन में कोई चिंता या अवसाद ना रखे . आप यदि इस दिन प्रसन्न रहेंगे तो आपको भविष्य में हर दिशा से खुशियाँ प्राप्त होगी . 

लड़ाई झगड़ो से बचे : इस दिन शांत चित और मन से यह दिन बिताये | किसी से भी कलह ना करे ना ही किसी का दिल दुखाये |

ब्रहमचारी रहे : दीपावली की रात को माँ लक्ष्मी का घर में आगमन होता है अत: इस रात पति पत्नी को इस रात संयम रखकर दूर दूर सोना चाहिए |

सारांश 

  1. भारत के सबसे बड़े पर्वो में आता है दीपो का त्योहार दीपावली . यहा कुछ ऐसे काम बताये गये है जो दिवाली के दिन नही करने चाहिए .  आशा करता हूँ कि आपको यह आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा .

Post a Comment

Previous Post Next Post