दीपावली 2023 कैलेंडर , डेट , शुभ मुहूर्त पूजन आदि से जुड़ी जानकारी

When is Deepawali 2023 , Know Dates .  इस साल 2023 में दीपावली अक्टूबर माह के 12 नवम्बर  रविवार को आ रही है | हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि के अनुसार दीपावली का की तारीख निश्चित होती है | यह भारत का सबसे बड़ा पर्व है जिसमे धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा गणेश जी के साथ की जाती है | पौराणिक मान्यताओ के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम माता सीता के साथ अपने चौदह वर्ष के वनवास को काट कर आये थे |

deepawali Dates 2023


पांच दिनों की दीपावली के त्यौहार और उनकी डेट

दीपावली का त्यौहार अपने आगे पीछे बहुत से पर्व लाता है , आइये जानते है कि कब कौनसा पर्व मनाया जायेगा इस साल 2023 में |

10 नवम्बर शुक्रवार :- यह दिन धनतेरस का रहेगा | इस दिन भगवान धनंवतरि की पूजा की जाती है |

11 नवम्बर शनिवार : – इसे छोटी दिवाली , नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है | इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा करने का विधान है | कहते है इस दिन यमराज की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय नही रहता है .

12 नवम्बर रविवार :- दीपोत्सव का यह सबसे खास दिन दीपावली का है | दीपावली के शुभ मुहूर्त पर लक्ष्मी गणेश की पूजा करके सुख समृधि की विनती करते है |

13 नवम्बर सोमवार :- दीपावली के अगले दिन सुबह गोवर्धन पूजा की जाती है | गिरिराज जी की आराधना और धन्यवाद गोवर्धन पूजा के रूप में किया जाता है | शाम को मंदिरों में अन्नकूट और 56 भोग प्रसादी का आयोजन होता है |

14 नवम्बर मंगलवार :- यह भैया दूज का रूप में प्रसिद्ध त्योहार है | इस दिन बहिने अपने भाई की पूजा करती है और उन्हें भोजन करवाती है | इस त्योहार में यमराज और उनकी बहिन यमुना की कहानी सुनने और पूजा करने का विधान है | कहते है जो बहिन इस पर्व मनाती है , उसके भाई कि उम्र बढती है |

दीपावली पर कौनसी चीजे दिखना होता है शुभ संकेत

दीवाली की रात बनाये काजल का महत्व 

दीपावली 2023 लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त

12 नवम्बर को शाम 05 बजकर 39 मिनट से प्रारंभ होकर शाम 07 बजकर 35 मिनट तक रहेगा तक लक्ष्मी गणेश दीपावली की पूजा का शुभ मुहूर्त है | पूजा के लिए शुभ समय 1 घंटे 56 मिनट का है .

कब है कार्तिक अमावस्या

इस साल 2023 में कार्तिक अमावस्या 12 नवम्बर को 2 बज कर 44 मिनट पर लग रही है जो  13  नवम्बर को 2 बज कर 56 मिनिट तक रहेगी . 

Other Similar Posts

धनतेरस पर बर्तन क्यों खरीदे जाते है ? इसके पीछे क्या राज है


सारांश 

  1. दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त कब है . साथ ही हमने बताया कि इस साल 2023 में दिवाली की क्या डेट्स है .   आशा करता हूँ कि आपको यह आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा .


Post a Comment

Previous Post Next Post