दीपावली पर क्या क्या चीजे या संकेत दिखना शुभ होता है

Deepawali Par Kounsi Chije Dikhna Hota hai Shubh कहा जाता है कि दीवाली की रात हर आदमी को कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं जिससे पता चलता है कि उसके घर पर इस बार लक्ष्मीजी आएंगी या नहीं। यह चीजे दिखना अति शुभ माना जाता है | आप भी इन संकेतों के आधार पर आसानी से जान सकते हैं कि इस बार आपके घर पर पैसा और सुख-समृद्धि बरसेगी या नहीं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेतों और चीजो के के बारे में जो होते है मंगलकारी |

दीपावली पर शुभ संकेत कौनसे है

कार्तिक मास का हिन्दू धर्म में महत्व और महिमा

१ संध्या को छिपकली का दिखना

यदि दीपावली के दिन संध्या के बाद से रात्रि के मध्य छिपकली का दिखना अति शुभ माना जाता है | यह भाग्योदय का संकेत देती है | यह साक्षात् लक्ष्मी के प्रसन्न होने का ईशारा है | हालाकि दिवाली की रात को छिपकली का दिखना अत्यंत कठिन होता है फिर भी भाग्यशाली लोगो को यह दिखाई दे ही जाती है |

२ रात्रि में उल्लू का दिखाई देना

माँ लक्ष्मी का वाहन उल्लू है | यदि दिवाली की रात आपको उल्लू दिखाई दे तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है | 

३ घर में बिल्ली का आना

यदि दिवाली पर घर में बिल्ली प्रवेश करती है तो यह घर की समृधि और उन्नति के लिए अच्छा होता है |

४ किन्नर का नेक मांगना

यदि दीपावली पर आपके घर या दुकान पर कोई किन्नर आये और आपसे नेक मांगे तो उसे जरुर दे | उनका आपके पास आकर मांगना बड़ा ही शुभ होना माना गया है |

५ रास्ते में धन का मिलन

यदि इस दिन रास्ते में आपको सोने चांदी या मूल्यवान वस्तु या रूपए पैसे गिरे हुए मिलते है तो उन्हें उठा ले | दीपावली के दिन  इसे माँ लक्ष्मी का आशीष समझ कर संभाल कर रखे | इस मिलने वाली चीज को कभी खर्च न करे |

सारांश 

  1.  दीपावली की संध्या पर किस किस के दर्शन होने से यह पता चलता है कि आप पर लक्ष्मी जी की कृपा है और आपको शुभ संकेत मिले है .  आशा करता हूँ कि आपको यह आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा .

चित्रगुप्त जी कौन है और क्यों की जाती है इनकी पूजा

दिवाली की रात क्यों बनाया जाता है काजल?

Post a Comment

Previous Post Next Post