आदित्य-L1 से जुड़ी रोचक बातें

ISRO  Aditya-L1 Mission Interesting  Important Things .  इसरो के द्वारा  सौर मिशन पे निकले आदित्य-L1 से जुड़ी रोचक बातें . 

भारत स्पेस में अपनी मजबूत पकड़ बनाता जा रहा है . साल 2023 भारत की आधिकारिक स्पेस संस्थान इसरो के लिए बहुत ही गौरव का साल रहा है . चंद्रयान 3 की शत प्रतिशत सफलता के बाद भारत ने सूर्य के अध्ययन के लिए अपना मिशन आदित्य एल 1 के रूप में शुरू कर दिया है . यह सूर्ययान 2 सितम्बर को सफलतापूर्वक लांच कर दिया है .  

➜ अंतरिक्ष से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी जिसे जानकर आप चौंक पड़ेंगे

aaditya mission interesting facts in hindi

आइये जानते है भारत के सूर्य मिशन आदित्य-L1 से जुड़ी रोचक बातें और मुख्य प्रश्न उत्तर . ये प्रश्न आपको प्रतियोगी परीक्षाओ में काम आयेंगे . 

आदित्य एल 1 मिशन से जुड़ी जानकारी  

प्रश्न :क्या है आदित्य L1 

उत्तर :  आदित्य L1 भारत की स्पेस संस्थान ISRO के द्वारा भेजा गया है जिसका उद्देश्य सूर्य से जुड़ी जरुरी जानकारी लाना है . इसमे हाई लेवल के कैमरे लगे हुए है जो सूर्य की परिक्रमा करके हर दिन 1500 फोटो खीच कर इसरो को भेज सकेंगे . 

प्रश्न :आदित्य L1 ही क्यों रखा गया है इस मिशन का नाम ?  

उत्तर :  सूर्य का ही नाम है आदित्य , और यह सूर्ययान है को सूर्य को समझने के लिए निकला है . यही कारण है की इसका नाम आदित्य रखा गया है . साथ ही L1 स्पेस में एक पॉइंट है जो धरती से 15 लाख की दुरी पर है . यही से आदित्य में लगे कैमरे फोटो लेकर धरती पर भेजेंगे .  

Isro Aaditya Mission


प्रश्न : आदित्य सूर्य यान को  L1 में जाने में कितना समय लगेगा  

उत्तर : इसरो के अनुसार L1 तक जाने में आदित्य को 4 महीने का समय लग सकता है जो कि अगले साल जनवरी 2024 का है . 6 जनवरी 2024 को यह सफलतापूर्वक  L1 तक पहुँच गया है . 

उत्तर : आदित्य L1 को 2 सितम्बर 2023 शनिवार के दिन सतीश धवन स्पेस सेण्टर से लांच किया गया था . 

प्रश्न : आदित्य L1 को सूर्य की कक्षा में जाने में कितना समय लगेगा ? 

उत्तर : आदित्य L1 को सूर्य की कक्षा में जाने के लिए पहले चार बार धरती के चारो और के चार अलग अलग रेडियस के  ऑर्बिट में ही चक्कर लगाना होगा . इसमे उसे 18 सितम्बर तक का समय लगेगा . इसके बाद फिर वो सूर्य की तरफ बढ़कर उसके ऑर्बिट में घूमना शुरू कर देगा . 

Isro Aaditya Mission Latest Report
Photo : ISRO


प्रश्न : आदित्य L1 कितने साल तक काम कर सकता है ? 

उत्तर : आदित्य L1 वैसे तो 5 साल तक अपना कार्य अच्छे से कर सकता है पर यदि उसमे कोई खराबी नही आई तो वो 15 सालो तक भी एक्टिव रह कर फोटो इसरो को भेज सकता है . 

प्रश्न :क्या है आदित्य L1 का बजट 

उत्तर : आदित्य L1 मिशन में 400 करोड़ रुपए के आस पास खर्चा आया है जबकि चंद्रयान 3 मिशन में 700 करोड़ से कम पैसा लगा था . दोनों मिशन दुनिया के दुसरे देशो को देखते हुए बहुत सस्ते है क्योकि यह समय थोडा ज्यादा लेते है .

 प्रश्न : लाग्रेंज बिंदु क्या है ? 

उत्तर : सूर्य और पृथ्वी के बीच एक ऐसा बिंदु जहाँ दोनों का गुरुत्वाकर्षण ऐसा है कि कोई चीज इस बिंदु पर स्थिर हो जाये , इसी बिंदु को लाग्रेंज बिंदु कहा गया है . यही L1 कहलता है जो 15 लाख की धरती से दुरी पर है . 

प्रश्न : भारत का सूर्य मिशन आदित्य L1 कब पहुंचा 

उत्तर : भारत का सूर्य मिशन आदित्य L1 6 जनवरी को अपने गंतव्य जगह पर पहुँच गया है . 

➜ सूर्य से जुड़े रोचक तथ्य और फैक्ट्स



सारांश 

  1. तो मित्रो भारत का पहला सौर मिशन है आदित्य एल 1 जो इस साल सितम्बर 2 , 2023 को छोड़ा गया है . यह सूर्य से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओ और फोटो को लेकर आएगा . इस सूर्ययान से जुड़े मिशन से जुड़ी जरुरी हम यहा लेकर आये है . आशा करता हूँ कि आपको यह पोस्ट ज्ञानवर्धक और रोचक लगी होगी . 

Post a Comment

Previous Post Next Post