जानिए पौष महीने का महत्व और इस माह पड़ने वाले व्रत और त्योहार

Poush Month Importance According to Hinduism हिन्दू पंचाग की माने तो हर मास की अपनी विशेषता है | जैसे हर दिन किसी ना किसी देवी देवता की पूजा का विधान होता है वैसे ही हर हिन्दू मास भी अपनी अलग खासियत रखता है | विशेषकर पौष मास में सूर्य देवता की उपासना का महिना माना जाता है | इस मास में सूर्य देव अपनी दिशा बदलते है | साथ ही यह मास ठण्ड का माना जाता है अत:  साथ ही आइये जानते है इस मास में आने वाले मुख्य व्रत और त्योहारों के बारे में

पौष माह का महत्व


पौष माह में क्यों लगाया जाता है भगवान को पौष बड़ो का भोग 

2023-2024  में कब आएगा पौष माह

इस साल 2023 में पौष माह 27 दिसंबर से शुरू हो रहा है जो अगले साल 2024 में 25 जनवरी तक रहेगा |

ज्योतिष पंचांग के अनुसार विक्रम संवत में पौष का महीना दसवां महीना होता है। इस मास में चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में रहता है अत: इसका नाम पौष रखा गया है |

शास्त्रों की माने तो पौष के महीने में सूर्य देवता की पूजा सूर्य देवता के भग नाम से की जाती है | यह भग ऐश्वर्य, धर्म, यश, श्री, ज्ञान और वैराग्य देने वाला होता है | पौष मास हमें सांसारिक कार्यो से ज्यादा धार्मिक कार्यो में ध्यान रखना चाहिए | इस मास में सूर्य आराधना का फल सबसे ज्यादा प्राप्त होता है |

पौष माह धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है । इस महीने दो विष्णु उपवास तिथियाँ एकादाशियां आएंगी पहली कृष्ण पक्ष को सफला एकादशी और दूसरी शुक्लपक्ष को पुत्रदा एकादशी। इस मास में आने वाली पूर्णिमा और अमावस्या का भी पितरो और दान के लिए अपना महत्व है ।

मकर संक्रांति का दान के रूप में महत्व अत्यंत बताया गया है | इस दिन सूर्य अपनी दिशा बदलकर उत्तर दिशा की तरफ झुक जाता है | पवित्र नदियों का स्नान कर सूर्य देवता को जल से अर्ध्य दिया जाता है फिर दीपक जलाकर सूर्य देव की आराधना की जाती है | फिर ब्राह्मणों और जरुरतमंदो को दान करना चाहिए |

पौष माह में आने वाले पर्व और त्योहार 


तारीखदिन
30  दिसम्बर 2023अखुरता संकट चतुर्थी
07 जनवरी 2024सफला एकादशी
11  जनवरी 2024दक्ष अमावस्या
 15 जनवरी 2024मकर संक्रांति
 21 जनवरी 2024पुत्रदा एकादशी 
 25 जनवरी 2024पौष पूर्णिमा 


साल 2024 में पूर्णिमा कब कब आ रही है

कैसे मनाया जाता है पोंगल का त्योहार , जाने इसका महत्व 


Post a Comment

Previous Post Next Post