मकर सक्रांति के लिए पवित्र स्नान के लिए धार्मिक तीर्थ स्थान

मकर संक्रांति का पर्व दान , स्नान और तप का सबसे बड़ा दिन माना गया है | कलियुग में इस दिन क्या गया धर्म कई यज्ञो के लिए बराबर फल की प्राप्ति करवाता है | इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है | मकर संक्राति के दिन सूर्य अपनी दिशा बदलकर उत्तर की तरफ झुक जाता है | अर्थात् उत्तरायण इसी दिन से लग जाता है |

मकर संक्रांति स्नान


मकर संक्रांति के लिए सबसे पवित्र तीर्थ स्थल

बहुत से पाठकगणों ने हमसे पूछा है कि भारत के पवित्र तीर्थ स्नान कौनसे है मकर संक्रांति के स्नान के लिए | अत: उन्ही के आग्रह पर हम यह पोस्ट आप सबके समक्ष लाये है |

★ गंगासागर

पूर्वी भारत के गंगा और सागर के मिलन के स्थान गंगासागर तीर्थ पर मकर संक्रांति का पवित्र स्थान सबसे पवित्र माना गया है | कहते है इस दिन यहा स्नान करने से हजारो गौ दान का फल प्राप्त होता है | यही कारण है कि इस दिन यहा भव्य मेला भरता है और देश भर से श्रद्दालु पवित्र स्नान करने आते है |

★ हरिद्वार

हरि अर्थात नारायण भगवान् का द्वार हरिद्वार भी मकर संक्रांति के पवित्र स्नान के लिए उत्तम तीर्थ स्थलों में से एक है | यहा हर की पौड़ी पर  लाखो संख्या में भक्त स्नान करने आते है | अपने जन्म जन्मान्तर के पापो की मुक्ति के लिए |

★ ऋषिकेश

हरिद्वार के पास ही ऋषिकेश में भी श्रद्दालुओ का मेला भरता है | यहा भी गंगा में पवित्र स्नान के लिए देश भर से भक्त आते है और पवित्र स्नान और दान पूण्य करके अक्षम पूण्य की प्राप्ति करते है |

★ काशी बनारस

बनारस विश्वनाथ शिव शंकर की नगरी है | यहा काशी नगरी में गंगा जी पर कई प्रसिद्ध घाट बने हुए है | मकर संक्रांति पर इस तीर्थ स्थल पर भी हजारो भक्त सूर्य उदय के साथ पवित्र स्नान करते है और भगवान सूर्य को अर्ध्य देते है |

★ उज्जैन का शिप्रा घट

महाकाल की नगरी अवंतिका का अत्यंत पौराणिक महत्व है | यहा उज्जैन की जीवनदायिनी शिप्रा नदी प्रवाहित होती है | इस पवित्र नदी के घाटो पर मकर संक्राति के दिन किया गया स्नान अत्यंत महत्व रखता है |

★ सरयू नदी

राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रवाहित सरयू नदी के स्नान का भी मकर संक्राति पर अत्यंत महत्व बताया गया है |

★ पुष्कर तीर्थ

शास्त्रों में राजस्थान के अजमेर के पास बने पुष्कर तीर्थ का बहुत महत्व बताया गया है जहा ब्रहमाजी ने ब्रहमांड के निर्माण के लिए यज्ञ किया जाता है | यहाँ विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा जी का एकमात्र मंदिर है | हालाकि अब दो तीन जगह और ब्रह्मा जी के मंदिर बना दिए गये है | पुष्कर सरोवर में भी संक्राति के दिन कई भक्त स्नान करके पुण्य कमाने आते है |

★ लोहार्गल तीर्थ

मकर संक्रांति सूर्य देव से जुड़ा पर्व है और राजस्थान का लोहार्गल तीर्थ वो स्थान है जहा अति प्राचीन सूर्य कुण्ड और सूर्य मंदिर है | अत: संक्राति पर इस जगह भक्तो का स्नान बहुत ही पावन माना जाता है |

★ गलता जी :

राजस्थान के जयपुर में गलता जी के पवित्र कुण्ड और सूर्य मंदिर में दर्शन करने बहुत से भक्त इस दिन आते है |

★ सुल्तानगंज

बिहार के सुल्तानगंज में भी गंगा नदी के तट पर संक्रांति के दिन भव्य मेला भरता है जिसमे हजारो भक्त गंगा जी में पवित्र डुबकी लगाने आते है |

★ प्रयाग

त्रिदेवी नदियों का संगम स्थल प्रयाग में स्तिथ है जिसमे गंगा , यमुना और गुप्त सरस्वती नदी है | इस दिन यहा भी स्नान अपने आप में महत्व रखता है | प्रयाग के तट पर महा कुम्भ का भी आयोजन होता है |


तो दोस्तों आपने जाना कि पौष माह में आने वाले संक्रांति के दिन आप कौनसे तीर्थ स्थलों पर स्नान करके मन और तन को शुद्ध कर सकते है . साथ ही जाने कि तीर्थ स्थलों पर कौनसे बातें ध्यान रखनी चाहिये जिससे कि आपको तीर्थ यात्रा का पूर्ण फल प्राप्त हो सके . 


सारांश 

  1. मकर संक्रांति के स्नान के लिए कौनसे पवित्र तीर्थ स्थल है .  आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी. 

क्यों तामसिक भोजन में आते है  प्याज और लहसुन , क्यों इन्हे व्रत में नही खाया जाता है 

भोजन के है तीन प्रकार है सात्विक , राजसिक और तामसिक आहार 



Post a Comment

Previous Post Next Post