जापान में भी होती है विद्या और संगीत की देवी सरस्वती की पूजा

भारत में ज्ञान , विद्या , संगीत की की देवी के रूप में हम सनातन धर्म में ब्रह्मा जी की मानस पुत्री सरस्वती की पूजा करते है | पर एशिया में जापान भी एक ऐसा देश है जहा माँ सरस्वती के बहुत सारे मंदिर है | यहा सरस्वती देवी को बेंजाइटन देवी (Goddess Benzaiten Japan) के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त है जो विशाल कमल के पुष्प पर विराजित है और हाथ में वीवा वीणा सदर्श्य वाद्य यंत्र हाथो में धारण किये हुए है |

japan me saraswati puja


जापान में इस देवी की पूजा छठवी सातवी शताब्दी से की जा रही है | यहा की बेंजाइटन देवी को जल , समय , संगीत और ज्ञान की देवी माना जाता है |

 जापान में बेंजाइटन देवी से जुड़ी बातें 

दरहसल जापान में बेंजाइटन देवी एक बौध धर्म से जुड़ी देवी है . यहा इनकी पूजा छठी , सातवी सदी से चल रही है . जापान में भी इन्हे कला की देवी , संगीत की देवी कहा जाता है जो कमल के पुष्प पर विराजित है और हाथ में एक वाद्य यन्त्र लिए हुए है . 

बता दे कि जापान में यह देवी बौध धर्म से और बौध धर्म गौतम बुद्ध से ही वहा गया है . 

दो रूप में है बेंजाइटन देवी

यहा जापान में इनके दो रूप प्रसिद्ध है | एक रूप में इनके आठ हाथ है जबकि दुसरे रूप में सिर्फ दो हाथ | दो हाथ वाले रूप में इनके संगीत का वीणा यन्त्र के समान बिवा यंत्र दिखाई देता है |

benjaen goddess


सबसे ऊँचा सरस्वती मंदिर है यहा

सरस्वती या बेंजाइटन की सबसे ऊंचा और आकर्षक माने जाने वाला मंदिर जापानी शहर ओसाका के बेनटेन्शु में है। तकरीबन सरस्वती की सौ मंदिरों में यह संसार की सबसे ऊंचा और आकर्षक मंदिर है।

Other Similar Posts

भगवान श्री गणेश के 10 प्रसिद्ध मंदिर भारत में


Post a Comment

Previous Post Next Post