रात को कौनसे काम नही करने चाहिए , बुरी शक्तियां होगी हावी

शास्त्रों में जीवन को अच्छे से जीने के लिए आवश्यक बाते बताई है | सनातन धर्म की प्राचीनतम वेद पुराण भी बताती है की अच्छी और बुरी दोनों तरह की शक्तियां इस जगत में है | पुराणों में इन बुरी शक्तियों को असुर , राक्षस , दैत्य आदि नाम से पुकारा गया है | आज के समय में हम इसे प्रेतात्मा , भूत , प्रेत , चुड़ैल , पिचाश आदि नामो से जानते है | आज हम जानेंगे की की वे कौनसे काम है जो हमें रात्रि के समय बिलकुल नही करने चाहिए | यदि हम यह कार्य करेंगे तो बुरी शक्तियों को अपनी तरफ आने का आमंत्रण देंगे और फिर बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे |

भूत- प्रेत शक्तियों से जुड़ी अनोखी और रोचक बातें 

रात को कौनसे काम ना करे

हिन्दू धर्म के हिसाब से हम जानेंगे की वो कौनसे काम है जो आपको नही करने चाहिए ख़ास तौर पर रात को नही तो बुरी शक्तियां आप पर हावी हो सकती है . 

चौराहे पर रहे सावधान :

चार रास्ते जिस जगह मिलते है उसे चौराहा कहा जाता है | यह बुरी और नकारात्मक शक्तियों का गढ़ माना जाता है अर्थात इस जगह सबसे ज्यादा बुरी शक्तियां अपना प्रभाव दिखाती है | यह प्रभाव तब अधिक बढ़ जाता है जब सूर्य अस्त हो जाता है | यदि आप मीठा साथ रखकर या फिर मीठा खाकर चौराहे पर पैर रख देते है तो ये बुरी शक्तियां आपके साथ भी लग सकती है | इसलिए चौराहे पर बारह बजे और रात्रि में विशेष ध्यान रखना चाहिए | पुरषों की अपेक्षा महिलाओ को ये नकारात्मक शक्तियां ज्यादा प्रभावित करती है |

भारत की 10 सबसे ज्यादा डरावनी और प्रेत बाधित जगहे 

क्यों चौराहे को बुरी शक्तियों का केंद्र माना जाता है ?

चौराहे पर राहू का वास होता है | साथ ही इस जगह सबसे ज्यादा टोने टोटके किये जाते है | यह जगह उन नकारात्मक शक्तियों के जीवंत हो जाती है और व्यक्तियों को प्रभावित करती है |

श्मशान से रहे दूर

रात्रि में श्मशान ,कब्रिस्तान जैसी जगह के पास नही जाना चाहिए | रात्रि में इन जगहों पर आत्माओ का वास होता है और वे आसानी से आपको शिकार बना सकती है | ये शक्तियां आपके मानसिक अवस्था को बिगाड सकती है |

परफ्यूम और इत्र का प्रयोग

रात्रि में भूल कर भी किसी पेड़ के निचे , चौराहे , खंडर मकान और श्मशान में परफ्यूम लगाकर नही जाये | यह सुगंध नकारात्मक शक्तियों को अपनी तरफ तेजी से आकर्षित करती है और फिर बुरे परिणाम दिखना शुरू हो जाते है |

मेहंदी लगाकर नही निकले

रात के समय किसी को भी हाथो या बालो में मेहंदी लगाकर घर से बाहर नही निकलना चाहिए | यह बहुत ही हानिकारक हो सकता है | मेहंदी की खुशबु नेगेटिव चीजो को आकर्षित करती है और इससे वे हमें नुकसान पहुंचा सकते है . 

पेड़ पौधो पर मूत्र ना करे 

शास्त्रों में बताया गया है कि कुछ पेड़ पौधे पर रात को नकारात्मक शक्तियों का वास होता है और ऐसे में रात को और दोपहर के 12 बजे आपको ऐसे पेड़ पौधो पर मलमूत्र विसर्जन नही करना चाहिए . ऐसे पौधो में सभी धार्मिक पेड़ पौधे जैसे बिल , तुलसी , केला  , अशोक , पीपल , वट वृक्ष और आकडे , बेर , इमली का पौधा मुख्य है . 

 किन पेड़ पौधे पर होता है सबसे ज्यादा भूत प्रेतों का साया 

सारांश 

  1. कौनसे काम है जिसे रात को करने से आते है बुरे परिणाम , यही था आज का हमारा आर्टिकल . आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी. 

Post a Comment

Previous Post Next Post