किन पेड़ पौधो पर रहता है भूत प्रेतों का निवास

Kounse Pedo Par Bhooto Ka Saya Hai . प्रकृति की सबसे अच्छी दिन पेड़ पौधे ही है जो निस्वार्थ भाव से सभी जीवो की सेवा करते है और उनके जीने का साधन बनते है . इस जगत में कैसा भी जानवर या जीव हो पेड़ पौधे से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भोजन पाता है . 

इसके साथ ही पेड़ पौधे जीवन ऑक्सीजन भी देते है जो हम सभी के लिए बहुत जरुरी है . 

सनातन धर्म में पेड़ो को जीवनदायक और प्रकृति का अनमोल घटक मानकर पूजा जाता है | हमने पहले आपको बताया था की हिन्दू धर्म में 10 मुख्य पवित्र और धार्मिक पेड़ कौनसे है | 

8 ped jahan hai bhooto ka saya


आज हम उन पेड़ो की बात करेंगे जिनपर नकारात्मक उर्जा अर्थात भूत प्रेत , डाकिनी शाकिनी और चुडेलो का वास होता है | इन पेड़ो के निचे कभी भी गन्दगी , मल मूत्र क्रिया और मीठी चीजे नही खानी चाहिए वरना आपको उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान |  आइये जाने अब किन पेड़ो पर भुत प्रेत निवास करते है |


इमली का पेड़ :-

ऐसी मान्यता है की इस पेड़ में चुडैलो और भूत प्रेतों का वास रहता है | विशेषकर रात्रि के समय इस पेड़ के करीब भी नही जाना चाहिए | वैज्ञानिक भी बताते है की इस पेड़ की छाँव शरीर पर गिरने से अजीब सी सुस्ती आती है और शरीर में जकडन आने लगती है | मन विचलित हो जाता है और किसी के होने का पता चलता है . 

मौलसिरी:-

इस वृक्ष पर भी भूत-प्रेतों का निवास माना गया है। इसके फूल खुशबूदार होते है | इन सुगन्धित पुष्पों से इत्र बनाया जाता है | इसलिए यह प्रेत आत्माओ का भी प्रिय वृक्ष है | क्योकि अच्छी खुशबु से भूत प्रेत उस जगह पर खिचे आते है .

पीपल वृक्ष:-

हिन्दू धार्मिक शास्त्रों इसे सबसे महान पेड़ की संज्ञा दी गयी है | पीपल की पूजा का महत्व हिन्दू धर्म में अत्यंत है | इस वृक्ष में सभी देवी देवताओ का निवास बताया गया है | फिर भी इसकी पूजा रात्रि में करना मना है | रविवार को भी इसकी पूजा नही की जानी चाहिए | ऐसा माना जाता है इस पेड़ में रात्रि के समय भूत प्रेत निवास करते है |

पढ़े : पीपल के 11 पत्ते की माला का अचूक हनुमान जी का टोटका

कीकर वृक्ष:-

कीकर वृक्ष को बबूल का पेड़ भी कहते है .  इस वृक्ष पर भी भूत-प्रेत रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि तुलसीदास ने इस वृक्ष में रोज पानी डालकर इस वृक्ष पर रहने वाले प्रेत को प्रसन्न कर उसकी मदद से हनुमान जी के दर्शन प्राप्त श्री राम के करीब पहुंचे थे |

कहते है की तांत्रिक लोग इस पेड़ पर टोने टोटके करके कई सिद्धियाँ प्राप्त करते है . 


वट वृक्ष :-


यह सबसे ज्यादा समय तक जीवित रहने वाला वृक्ष है | हलाकि यह पेड़ भी हिन्दुओ में पूजनीय है | रात्रि में इसमे नकारात्मक शक्तियों का वास होता है | इस पेड़ में कुछ ऐसी विशेषताए है जिससे नकारात्मक शक्तियां इसकी और खिची चली आती है | इस पेड़ की बनावट ही डरावनी होती है जिसमे बड़ी बड़ी लताये लटकी रहती है . कहते है कि यह  पेड़ भूत प्रेत को अपनी तरफ आकर्षित करता है . 

Vat Varaksh

दिन और रात के समय इस पेड़ के निचे नही जाना चाहिए .  

तो दोस्तों ये थे वे पेड़ जिन पर दुसरे पेड़ो की तुलना ने भूत प्रेत ज्यादा वास करते है . यदि ऐसा पेड़ आपके आस पास है तो यहा बताये गये नियमो को जरुर ध्यान में रखे . 

भारत की पवित्र धार्मिक नदियाँ

भारत के मुख्य पवित्र धार्मिक पर्वत हिन्दू धर्म के अनुसार

क्यों बढ़ती है घर में नेगेटिव एनर्जी ( नकारात्मक उर्जा )

सारांश 

  1.  इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि वे कौनसे पेड़ पौधे है जिस पर सबसे ज्यादा भूत प्रेतों का साया है और इनसे बचने के उपाय भी हमने आपको बताये है .  आशा  करता हूँ कि यह पोस्ट आपको जरुर पसंद आई होगी

Post a Comment

Previous Post Next Post