पैरों में क्यों नहीं पहनते सोने के गहने, जानें वैज्ञानिक और धार्मिक कारण  

सोने के गहनों को कीमत और धार्मिक दोनों दृष्टि से सबसे ऊपर माना जाता है | विवाह, पूजा-पाठ आदि संस्कारों में सोने के गहने शुभ माने जाते हैं | वहीं हर उत्सव में सोने के गहने पहने जाते हैं | इन्हे लेकर एक बात प्रसिद्ध है कभी भी सोने के गहने पैरो में नही पहने जाते | इसके पीछे धार्मिक आध्यातिम्क और वैज्ञानिक सभी कारण है |

pairo me kyo nho sona pahane


पैरो में नहीं पहनते सोने के गहने

सोने के गहनों की तासीर गर्म जबकि चांदी के आभूषणों की शीतल होती है | आयुर्वेद विज्ञानं कहता है की मनुष्य का सिर ठंडा और पैर गर्म रहना चाहिए | अब यदि आप सोने के गहने पैरो में पहनेंगे तो यह आपके सिर को गर्म करेगा जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नही है | इसलिए सिर पर सोना और पैरों में चांदी के आभूषण ही धारण करने चाहिए | पैरो में ठंडक उत्पन्न चांदी की पायल पहनने से पीठ, एड़ी, घुटनों के दर्द और हिस्टीरिया रोगों से राहत मिलती है.

sone ke gahne pairo me kyo nhi


सिर और पांव दोनों में सोने के आभूषण पहनने से मस्तिष्क और पैर दोनों में समान गर्म ऊर्जा प्रवाहित होगी, जिससे इंसान रोगग्रस्त हो सकता है | पायल, हमेशा चांदी धातु की होनी चाहिए जो बार बार पैरो में रगड़ करके पैरो में ठंडक लाती है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है |

अत: वैज्ञानिको के अनुसार शरीर का तापमान सही रखने के लिए सोने को हमेशा कमर के ऊपर ही पहनना चाहिए . 

सोने के गहनों से जुड़े वास्तु नियम और जरुरी बातें जान ले 

धार्मिक आध्यात्मिक नजरिया

सोने का रंग पीला होता है और हिन्दू धर्म में पीले रंग का महत्व बहुत ज्यादा है .  भगवान कृष्ण को पीला रंग  प्रिय है ,  यह भी मान्यता है की सोने में विष्णु जी का वास है | इसी कारण सोने को कभी पैरो में नही पहना जाता | सोने के मुकुट और अन्य गहने तो बनाये जा सकते है पर कभी पायल और बिच्छुरी नही बनाई जाती है |

अत: सोने को सिर पर धरा जा सकता है पैरो में कभी नही . 

इन सभी कारणों से आपने जान लिया होगा की क्यों सोने के गहने पैरो में नही पहनने चाहिए |

गुरु की धातु है सोना 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह की धातु सोना है . साथ ही स्वर्ण (सोना ) लक्ष्मी स्वरुप है . पैरो में इसे पहनने से हम गुरु ग्रह , लक्ष्मी जी और जगत के पालनकर्ता विष्णु जी का अपमान कर बैठते है अत: शास्त्रों में बताया गया है कि स्वर्ण आभूषण हमें पैरो में नही पहनने चाहिए .

सारांश 

  1. तो मित्रो आपने जाना कि क्यों महिलाये अपने पैरो में सोने के गहने नही पहनती है , क्यों सोने के गहने पैरो में पहनने को अशुभ माना जाता है .  आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post