सोने के गहने के इन वास्तु नियमो का रखे ध्यान – चमक उठेगी किस्मत

Gold Se Jude Jauri Vastu Niyam . सोना बहुमूल्य धातुओ में से एक है और मुख्यत महंगे आभूषणों के रूप में पहना जाता है | ज्योतिष विज्ञान के अनुसार हर धातु किसी ना किसी ग्रह के प्रभावों से जुडी रहती है और अच्छे और बुरे फल का निर्धारण करती है | सोना धारण करना भी ग्रहो के प्रभाव को प्रभावित करता है  इसलिए ध्यान रखे की सोना पहनने से आपको लाभ ही हो , नुकसान नही | धार्मिक और वैभव रूप से तो सोना अपना महत्व रखता ही है पर इसके अलावा सोने के गहने पहनना शरीर के तापमान को भी प्रभावित करता है | तभी एक नियम यह भी है की सोने को कभी भी पैरो में नही पहनना चाहिए | सोना कभी भी रूचि के हिसाब से नही बल्कि जरुरत और लाभ के लिए पहनना चाहिए |

sone ke gahne se vastu dosh


सोने के गहने के नियम जो बदल देंगे भाग्य

संतान प्राप्ति यदि संतान नहीं हो रही है तो अनामिका अंगुली में सोना धारण करना चाहिए। यह संतान प्राप्ति के योग बनाना शुरू कर देता है |

एकाग्रता: यदि आप चंचल मन को एकाग्रचित करना चाहते है तो सोने की अंगूठी तर्जनी अंगुली  में पहने |

सुखी वैवाहिक जीवन : यदि शादी शुदा जोड़े को अच्छे पर प्रेम से वैवाहिक जीवन व्यतीत करना है तो दोनों को अपने गले में सोने की चैन पहननी चाहिए | यह आपसी प्रेम और विश्वास को बढाता है |

बीमारी में : सर्दी जुकाम या साँस की बीमारी हो तो रिंग फिंगर में सोना पहने से लाभ मिलने लगता है |

sone ke gahne se judi baate


ऐसे व्यक्ति सोना के गहने ना पहने  

जिन व्यक्तियों को गुस्सा अत्यंत आता है , उन्हें सोने धारण नही करना चाहिए | यह शरीर में गर्मी बढ़ाने वाला धातु है | यदि आप क्रोधित स्वभाव वाले व्यक्ति है जो सोना और भी ज्यादा आपके क्रोध को बढ़ा सकता है क्योकि सोने की तामीर गर्म होती है . 

जो व्यक्ति पेट से मोटे है उन्हें भी सोने को पहनने से बचना चाहिए |

कभी भी पैरो में और कमर पर सोने के गहने नही पहनने चाहिए | कमर में सोना पहनने से यह पाचन तंत्र को प्रभावित करता है | साथ ही महिलायों में यह कमर पर धारण सोना गर्भाशय, यूट्रस को नुकसान पहुंचाता है |सोना देवगुरु बृहस्पति ग्रह की पवित्र धातु है इसलिए मांस और मदिरा सेवन करने वालो को इसे नही पहनना चाहिए |

तिजोरी में कैसे रखे सोने को 

यदि आप सोने को तिजोरी में रखते है तो समृधि बढ़ाने के लिए उसे लाल कपड़े में लिपटाकर रखे | इससे बृहस्पति ग्रह के साथ मंगल ग्रह के अच्छे परिणाम जुड़े जाते है | सोने फिर सोने को खिचता है और तिजोरी में सोना बढ़ने के अवसर बढ़ जाते है . 

सोने के गहने को रखने के कुछ जरुरी वास्तु टिप्स


  1. हमेशा सोने के गहने साफ़ और अच्छे और सुव्यवस्थित होने चाहिए .. 
  2. यदि बात करे गहने रखने की सबसे उत्तम दिशा की तो यह दक्षिण पश्चिम दिशा है . इसे धन के देवता कुबेर की दिशा बताई गयी है . इस दिशा में रखे गहने आर्थिक सम्पन्नता और शुभता लाते है .
  3. हमेशा गहनों को तिजोरी या अलमारी में रखे , कभी इन्हे खुला ना छोड़े
  4. गहनों को आप हमेशा बॉक्स में डाल कर रखे , ये बॉक्स पीले , नारंगी या लाल रंग के होने चाहिए .

Post a Comment

Previous Post Next Post