इस तरह की 9 गलतियां करने वाले लोग रहते हैं जीवन भर कंगाल

9 Mistakes Which Makes a Person Poor in case of wealth

आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी चाहते है कि हमें अच्छा जीवन मिले जिसमे धन का अत्यंत महत्व रहता है |शास्त्रों में धन की देवी लक्ष्मी को बताया गया है , जिनकी कृपा से धन के नए नए योग बनते है | दैनिक दिनचर्या में कुछ आदते हमारी इन योगो पर पानी भी फेर सकती है | तो आइये जानते है कि वे कौनसी आदते है जो हमें गरीब बनाने की तरफ अग्रसर करती है

ye aadate banati hai kangaal


इंसान की वो गन्दी  आदते जो उसे कंगाल बनाती है 

~शास्त्रो में पैसा और संपत्ति बढाकर सुख समृधि पाने के कुछ टिप्स बताए गए हैं। इनके अनुसार जीवन में बदलाव करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।

~खाना बनाते समय यदि गौ की रोटी नही बनाई जाती तो यह देवी अन्नपूर्णा को रुष्ट करती है | शास्त्रों में पहली रोटी गाय माता की बनाने की बात बताई गयी है | 

~ हमारे पूर्वजो की आत्माए पितृ देवी देवता  के रूप में अपने सम्मान की इच्छुक होती है | जिस घर में पितरो के निर्मित श्राद्ध नहीं किया जाता , वहा पितृ देवी देवता नाराज हो जाते है | इससे घर में कई आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है | रसोई में महिला ध्यान रखे ये 8 बातें , देवी अन्नपूर्णा होगी प्रसन्न

~जिन घरों में सूर्यास्त के बाद झाडू लगायी जाती है या झाड़ू के पैर लगाया जाता है , वहा देवी लक्ष्मी अपना निवास नही रखती है | जाने वास्तु शास्त्र में झाड़ू से जुड़ी रोचक बाते जो लाती है समृधि

~ जिस घर में मंदिर या तुलसी जी का पौधा नही होता और पूजा के कर्म नही किये जाते ,वहा नकारात्मकता अपने उच्चतम स्तर पर होती है | ऐसे घरो में कई मुसीबते अपना डेरा डाले रहती है |

~रात्रि में कभी भी रसोई में जूठे बर्तन नही रखने चाहिए | साथ ही गिला आटा भी फ्रीज या रसोई में ना रखे | यह नकारात्मक शक्तियों को घर में आकर्षित करते है |

~शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच स्त्री पुरुष को सहवास से बचना चाहिए।

~ जिन घरो में अन्न या जल को फालतू ही बर्बाद किया जाता है वहां आर्थिक संकट जरुर आते है |

~जिन घरो में साफ़ सफाई या ध्यान नही रखा जाता वहा देवी लक्ष्मी कभी नही टिकती है |

~ घर में टूटे बर्तन , टूटे कांच ,रुकी हुई घड़ी और टूटी हुई कंघी काम में नही लेनी चाहिए | यह अपशकुन करने वाले साबित होते है |

~ जिस घर में ज्यादा समय लड़ाई झगडे और खीच पीच ही चलती रहती है , उस घर में लक्ष्मी जी रुष्ट हो जाती है और फिर कई आर्थिक संकटो का सामना ऐसे परिवार को करना पड़ता है . 

>>रामचरितमानस की चौपाई से दूर करे दुर्भाग्य

>> मकर संक्रांति पर ये 8 उपाय दिलाते है जीवन में यश और सम्मान

>>नहाने के समय करे ये 5 उपाय और बोले ये मंत्र , मिलेगी दिव्य शक्तियां

Post a Comment

Previous Post Next Post