सूर्य ग्रहण में ध्यान रखे ये बाते , नही तो होगा भारी नुकसान


Solar Eclipse – What should be do or don’t

ग्रहण एक खगोलीय क्रिया है जिसमे सूर्य ,चंद्रमा और पृथ्वी की Position इस तरह हो जाती है की वे एक दुसरे को ढक देते है | हर साल सूर्य और चन्द्र ग्रहण दुनिया भर में आंशिक या पूर्ण रूप से देखा जाता है | और ग्रहण के दिन हमें कुछ विशेष बातो का ध्यान रखना चाहिए | आइये जानते है कि वे कौनसी मुख्य बाते है :-

sury grahan par kya kare kya naa kare

मकर संक्रांति से जुड़े भाग्य जगाने वाले उपाय 

सूर्य ग्रहण  से जुड़ी पौराणिक कथा 

Sury Grahan Ki Pouranik Kahani . हिन्दू धर्म में पुराण में बताया गया है एक बार देवता और दानव समुन्द्र को मथने के लिए तैयार हो जाते है जिससे की समुन्द्र के अन्दर समाये हुए चमत्कारी चीजो को आपस में बाँट सके .

दोनों को पता छोटा है कि समुन्द्र को मथने से उसमे अमृत कलश निकलेगा जिसे पीने से कोई भी अमरता को प्राप्त कर सकता है . 

समुन्द्र को मथते - मथते जब अमृत कलश निकलता है जो देवता और दानव दोनों में सबसे पहले पीने की लड़ाई शुरू हो जाती है . 

तब मोहिनी रूप धरकर विष्णु भगवान बीच में आ जाते है और अपनी मोहिनी माया से दानवो का ध्यान अपनी तरफ कर लेते है और उन्हें सहमत कर लेते है की पहले अमृत पान देवता ही करेंगे . 

दानवो में से एक दानव को मोहिनी पर शक हो जाता है और वो देवता का रूप बनाकर देवताओ के बीच में बैठ जाता है . 

जब वो अमृत पान कर रहा होता है तब भगवान सूर्य देव  और चंद्रमा उसे पहचान जाते है पर तब तक वो दानव अमृत पान कर लेता है . उसके बाद विष्णु भगवान् अपने सुदर्शन से उस दानव का सिर धड से अलग कर देते है . 

अमर हो चूका वो दानव जो भागो में विभक्त होकर भी जिन्दा रहता है. उसका सिर राहू और धड केतु कहलाता है और वो चंद्रमा और सूर्य को श्राप देता है कि समय समय पर वो उन पर ग्रहण बनता रहेगा

कुंडली के दोषों को दूर करने के लिए सूर्य से जुड़े उपाय

सूर्य ग्रहण के समय जरुरी बाते

Interesting Facts About Surya Grahan in Hindi 

सूर्य ग्रहण के समय पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है | इससे सूर्य का प्रकाश हमारी पृथ्वी पर आ नही पाता है | ज्यादातर सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन घटित होते है। इस दोरान कुछ विशेष नियमो का हर व्यक्ति को पालन करना चाहिए |

सूर्य ग्रहण से जुडी रोचक बाते



यहा यह बात गौर करने वाली है कि जब चन्द्रमा सूर्य और धरती के बीच आ जाता है तो सिर्फ सूर्य की सबसे खतरनाक किरणे ही पृथ्वी पर आ पाती है जो बहुत ही घातक होती है अत: भूल से भी सूर्य ग्रहण को नंगी आँखों से नही देखना चाहिए


सूर्य ग्रहण पर क्या नही करे :-

What to do not do on Surya Grahan 

सूर्य ग्रहण चन्द्र ग्रहण से भी ज्यादा खतरनाक होता है अत: हमें सूर्य ग्रहण पर विशेष सावधानियो का ध्यान रखना चाहिए . वो सभी बाते और नियम हम निचे बता रहे है . 

(0.) ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओ को घर से बाहर नही निकलना चाहिए | यह ग्रहण उनके पेट में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है |

(1.) ग्रहण के समय खाना नही बनाना चाहिए , ना ही दूध और दही का सेवन करना चाहिए |

(2.) ग्रहण के समय मंदिरों में प्रवेश भी वर्जित बताया गया है |

(3.) ग्रहण के समय सूर्य को देखने की कोशिश ना करे | यह अनिष्टकारी हो सकता है |

(4.) इस period में कोई भी शुभ कार्य शुरू ना करे अन्यथा उसमे विध्न ही आते रहेंगे |

(5.) ग्रहण के समय किसी भी तरह के नशे से दूर रहना चाहिए |

(6.)इस अवधि में चाकू , कैंची और सुई या नुकीली चीज का प्रयोग ना करे |

(7.) ग्रहण के समय सोना भी नही चाहिए , वरना राहु कई ग्रह दोष उत्पन्न कर सकता है |

(8.) काम ,क्रोध ,लोभ और माया से ग्रहण के दौरान दूर ही रहे |

सूर्य ग्रहण पर क्या करे :-

अब चलिए जानते है कि सूर्य ग्रहण पर कौनसे काम है जो हमें करने चाहिए (Sury Grahan Par Kya Kare )

(A.) ग्रहण से पहले जब सूतक लगे , उससे पहले ही पके हुए भोजन और पीने के पानी में तुलसी जी के पत्ते डाल दे , जिससे की यह शुद्ध ही रहे |

(B.) ग्रहण के समय सूर्य के मंत्र का जप करना और प्रभु की भक्ति का पान करना सबसे उत्तम है |

(C.) गर्भवती महिलाये अपनी और बच्चे की रक्षा के लिए संतान गोपाल मंत्र का जप करे |

(D.) ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करे फिर मंदिर में जाकर प्रभु के दर्शन करे |

(E.) ग्रहण के बाद अन्न , फल , वस्त्र का दान करना अति मंगलमय बताया गया है |

 सूर्य ग्रहण से जुड़ा उपसंहार 

  1. तो दोस्तों सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse ) के समय क्या काम नही करने चाहिए और क्यों नही करने चाहिए , साथ ही वो कौनसे काम है जो हमें इस ग्रहण काल में करने चाहिए . आशा करता हूँ की यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे . 

>> रविवार के उपायो से करे अपनी मनोकामनाए पूर्ण

Post a Comment

Previous Post Next Post